<

गर्मी में आग की तरह जल रहा है बिस्तर, बिछाएं ऐसी चादर, आएगी राहत की नींद

गर्मी के मौसम में अगर आप भी राहत भरी नींद चाहते हैं, तो आपको अपने बेड की चादर भी बदलनी चाहिए. कई बार बेड की चादर भी आपकी नींद को खराब कर सकती हैं.

Summer Tips: गर्मी की रातों में चैन की नींद आना सबसे ज्यादा परेशानी होती है. भले ही पंखा चल रहा हो या कूलर चल रहा हो, लेकिन बिस्तर गर्म ही रहता है. जैसे ही चादर पर लेटो, ऐसा लगता है कि जैसे गर्मी चादर से ही निकल रही है. इसके लिए अक्सर लोग गर्मी को कोसते रहते हैं. हालांकि असली वजह गर्मी नहीं बल्कि चादर का चयन है. भारी, सिंथेटिक या गहरे रंग की चादरों का इस्तेमाल करने से गर्मी और भी ज्यादा लगती है. इसके कारण शरीर को आराम नहीं मिल पाता और बार-बार नींद टूट जाती है. हालांकि अगर हम सही चादर का इस्तेमाल करें, तो नींद की दिक्कत नहीं होती है.

पूरे दिन काम करने के बाद बहुत ज्यादा थकान हो जाती है और नींद आने लगती है. ऐसे में गर्मी में ठंडा और मुलायम बिस्तर चाहिए होता है. हालांकि उसका उल्टा ही होता है. गर्मियों में जैसे ही सोने जाओ, गर्म बिस्तर के कारण नींद नहीं आती और शरीर में चिपचिपाहट होने लगती है.

बरतें ये सावधानियां

  • बता दें कि सही बेडशीट सिर्फ सजावट के लिए नहीं बल्कि आराम के लिए भी जरूरी है. गर्मी में सही फैब्रिक और हल्के रंग की बेडशीट चुनना चाहिए. गर्मी के मौसम में कॉटन की बेडशीट पहली पसंद और सबसे ज्यादा आरामदायक होती है. प्योर कॉटन बेडशीट्स गर्मियों के लिए 100 फीसदी बेस्ट होती हैं.
  • इसके अलावा लिनेन बेडशीट भी इन दिनों चर्चा में हैं. ये दिखने में स्टाइलिश लगता है. साथ ही ये शरीर की गर्मी को जल्दी बाहर निकालता है. अगर आपका बजट थोड़ी ठीक है, तो लिनेन बहुत अच्छा ऑप्शन है.
  • इसके साथ ही ध्यान रखें कि गर्मियों में केवल फैब्रिक नहीं बल्कि रंग भी मायने रखते हैं. गर्मी में हल्के रंग सफेद, हल्का नीला, पेस्टल पिंक और मिंट ग्रीन जैसे रंगों की चादरें बिछानी चाहिए.

गर्मियों में ध्यान रखें ये बातें

  • गर्मियों के मौसम में पॉलिएस्टर या मिक्स्ड फैब्रिक वाली बेडशीट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
  • सिंथेटिक फैब्रिक से दूरी बनानी चाहिए.
  • गर्मियों में बेडशीट को नियमित तौर पर धोना चाहिए.
  • धोते समय माइल्ड डिटरजेंट और हल्की खुशबू वाले फैब्रिक फ्रेशनर का इस्तेमाल करें.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Hair Fall से हैं परेशान? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए किस विटामिन की कमी से झड़ रहे हैं आपके बाल, ये चीजें आएंगी काम!

यदि प्रॉपर हेयर केयर के बावजूद बालों का झड़ना या रुखे-बेजान बालों की समस्या रहती…

Last Updated: May 21, 2026 17:30:51 IST

देर रात घर बना कत्लगाह! घर में खून से लथपथ मिला मां-बेटे का शव; लाखों की नकदी गायब

Delhi Double Murder Case: गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात एक मां और उसके बेटे…

Last Updated: May 21, 2026 16:44:30 IST

विराट कोहली टेस्ट में करेंगे वापसी! क्या संन्यास से लेंगे यू-टर्न? बचपन के कोच के बयान से मची हलचल

Virat Kohli Test Cricket: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट में वापसी को लेकर…

Last Updated: May 21, 2026 16:10:26 IST

किसिंग सीन ठुकराया, डेब्यू में बनीं सुपरस्टार, फिर… पहली फिल्म जबरदस्त हिट देने के बाद कैसे ठप हुआ इस एक्ट्रेस का करियर?

Bhagyashree Career: 1989 में रिलीज हुई फ़िल्म मैंने प्यार किया जबरदस्त हिट साबित हुई थी,…

Last Updated: May 21, 2026 16:08:16 IST

KKR vs MI: मनीष पांडे ने 2038 दिन बाद IPL में जीता POTM, टूटने से बचा MS धोनी का अनचाहा रिकॉर्ड

KKR vs MI: केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में मनीष पांडे ने 45 रनों…

Last Updated: May 21, 2026 13:48:27 IST