Garmi me Pani Kaise Rakhe Thanda: भीषण गर्मी के बीच आज भी ऐसे बहुत से लोग है जो फ्रीज और मटका नहीं खरीद सकते हैं लेकिन ठंडा पानी हर किसी को चाहिए होता है. इसलिए हम आपके लिए कुछ देसी तरीका लेकर आए हैं, जिससे आप ठंडा पानी पी सकते हैं-
How To Keep Water Cool In Summer|Garmi me Pani Kaise Rakhe Thanda: गर्मी का मौसम आते ही प्यास बढ़ना स्वाभाविक है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडा पानी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है. जिन घरों में फ्रिज होता है, वहां ये समस्या आसानी से हल हो जाती है, लेकिन कई बार बिजली कटौती के कारण ठंडा पानी मिलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोगों को मजबूरी में गर्म पानी पीना पड़ता है, जो राहत नहीं देता.
लेकिन हर समस्या का समाधान होता है और हमारे पारंपरिक ज्ञान में ऐसे कई देसी उपाय मौजूद हैं जो बिना बिजली के पानी को ठंडा रखने में मदद करते हैं. ये तरीके न केवल सस्ते हैं बल्कि पूरी तरह नेचुरल भी हैं.
ये सबसे आसान तरीका है. इसमें आपको सिर्फ एक सूती कपड़ा और पानी से भरी बोतल की जरूरत होती है. बोतल को गीले कपड़े में लपेटकर किसी हवादार जगह, जैसे खिड़की या पंखे के नीचे रख दें.
जब कपड़ा धीरे-धीरे सूखता है, तो वो पानी की गर्मी को खींचता है. इस प्रक्रिया को वाष्पीकरण (Evaporation) कहते हैं, जिससे पानी का तापमान कम हो जाता है. कुछ ही समय में पानी ठंडा महसूस होने लगता है और लंबे समय तक ठंडा बना रहता है.
अगर आपके पास मटका नहीं है, तो आप घर पर ही एक देसी मटका सिस्टम तैयार कर सकते हैं. इसके लिए एक बड़े बर्तन के अंदर एक छोटा बर्तन रखें. दोनों के बीच की खाली जगह में गीली मिट्टी या रेत भर दें.
अब इस सेटअप को छायादार जगह पर रखें और समय-समय पर मिट्टी या रेत को हल्का गीला करते रहें. मिट्टी की नमी धीरे-धीरे पानी की गर्मी को सोखती है और उसे ठंडा करती है. ये तरीका बिल्कुल मटके की तरह काम करता है और पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा बनाए रखता है.
ये तरीका खासकर गांवों में आज भी इस्तेमाल किया जाता है. जमीन के अंदर का तापमान बाहर की तुलना में कम होता है, इसलिए इसका फायदा उठाकर पानी ठंडा किया जा सकता है. इसके लिए पानी से भरी बोतल या बर्तन को जमीन में थोड़ा गड्ढा खोदकर रख दें और ऊपर से ढक दें. कुछ घंटों बाद जब आप इसे बाहर निकालेंगे, तो पानी पहले से काफी ठंडा मिलेगा. ये एक बेहद सरल और प्रभावी पारंपरिक उपाय है.
Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…
वर्ल्ड वॉर के खतरे और एलिंयस की थ्योरी पर दो विदेशी महिलाओं ने चुटकी ली…
दोनों कारों की परफॉर्मेंस, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के बारे में जान लेना जरूरी है.…
आज हम बात करने जा रहे हैं Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 की. दोनों…
हाथ में स्टीयरिंग, मुंह में विमल और फिर ड्राइवर ने ऐसी हालत में दौड़ाई जीप…
यूट्यूब ने नया AI-पावर्ड Likeness Detection फीचर पेश किया है. यह फीचर आम यूजर को…