Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > Diabetes and Stress Connection: क्या ज्यादा स्ट्रेस से हो सकती है डायबिटीज? एक्सपर्ट्स ने दूर किया बड़ा कन्फ्यूजन

Diabetes and Stress Connection: क्या ज्यादा स्ट्रेस से हो सकती है डायबिटीज? एक्सपर्ट्स ने दूर किया बड़ा कन्फ्यूजन

Diabetes and Stress Connection: ज्यादा तनाव लेने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है. लेकिन क्या स्ट्रेस सच में डायबिटीज की वजह बनता है या यह सिर्फ एक झूठ है?

Written By:
Last Updated: September 1, 2026 13:04:37 IST

Mobile Ads 1x1

Diabetes and Stress Connection: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में एक बीमारी हो जाए, तो उससे पीछा छोड़ना मुश्किल हो जाता है. कई बीमारियां तो जीवनभर साथ नहीं छोड़ती. इस लिस्ट में डायबिटीज जैसी बीमारियां भी शामिल हैं. जिसे जिंदगी भर दवा और अच्छी लाइफस्टाइल से कंट्रोल किया जाता है. इससे बचने के लिए कम उम्र से ही लोगों को अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाना बहुत जरूरी है. क्या आपको मालूम है कि 35 की उम्र के बाद अगर कोई ज्यादा स्ट्रेस लेता है, तो वह डायबिटीज टाइप 2 की चपेट में आ सकता है. 

डायबिटीज क्या है?

डायबिटीज (मधुमेह) एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर का ब्लड शुगर (खून में ग्लूकोज) सामान्य से ज्यादा हो जाता है. ऐसा तब होता है जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता.

डायबिटीज कितने तरह की होती हैं?

  • टाइप 1 डायबिटीज: इसमें शरीर इंसुलिन बनाना बहुत कम या बिल्कुल बंद कर देता है.
  • टाइप 2 डायबिटीज: इसमें शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता.
  • जेस्टेशनल डायबिटीज: यह गर्भावस्था के दौरान हो सकती है और अक्सर डिलीवरी के बाद ठीक हो जाती है.

क्या स्ट्रेस से हो सकती है डायबिटीज?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्ट्रेस का सीधा कनेक्शन डायबिटीज से नहीं होता है. लेकिन लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने से इस तरह की बीमारी का खतरा हो सकता है. जब कोई व्यक्ति काफी ज्यादा स्ट्रेस में रहता है, तो सरीर में स्ट्रेस हार्मोन का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है. जिसके कारण हार्मोन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है. ये हार्मोन ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ाने का काम करते हैं. ताकी शरीर इस स्ट्रेस का सामना कर सकें. अगर ये स्थिति शरीर में लंबे समय तक बनी रहे, तो इंसुलिन के काम पर भी असर पड़ता है. अगर इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ने लगे, तो टाइप-2 डायबिटी का कारण बन सकता है. 

ये भी पढ़ें:  Who Is Siddhesh Lad: कौन है सिद्धेश लाड? जिनको शार्दुल ठाकुर की जगह बनाया गया मुंबई का कप्तान; रोहित शर्मा से है खास कनेक्शन

स्ट्रेस का लाइफस्टाइल पर असर 

  • ज्यादा तनाव का असर हमारी जीवनशैली पर पड़ सकता है.
  • स्ट्रेस में लोग अक्सर समय पर खाना नहीं खाते.
  • तनाव के कारण जंक फूड खाने की आदत बढ़ सकती है.
  • स्ट्रेस में शारीरिक गतिविधि कम हो सकती है.
  • लगातार तनाव से नींद खराब हो सकती है.
  • कुछ लोग तनाव में शराब या धूम्रपान ज्यादा करने लगते हैं.
  • ये सभी आदतें डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: क्रुणाल पांड्या IN, अक्षर OUT! वैभव का फिर दिखेगा जलवा, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

MORE NEWS