IPS Aashna Chaudhary Engagement: आजकल सोशल मीडिया पर आईएएस और आईपीएस अफसरों की शादियों को भी खूब लाइमलाइट मिल रही है. अफसरों के ब्राइडल लुक्स को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. इसी बीच आईपीएस आशना चौधरी भी चर्चा में हैं, जिन्होंने आईएएस अभिनव सिवाच से शादी की और हरियाणा की बहू बन गईं. उनका लाल लहंगे वाला ब्राइडल लुक बेहद सुंदर था और अब उनकी सगाई के फोटो भी सभी का ध्यान खींच रहे हैं. फूलों से सजा फ्लोरल लहंगा उन्हें बेहद खूबसूरत बना रहा था.
आशना का देसी ब्राइडल वायरल अवतार
IPS Aashna Chaudhary Engagement: आईपीएस आशना चौधरी सिर्फ अपने प्रोफेशनल काम के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी अलग पहचान रखती हैं. यही वजह है कि उनका वेडिंग लुक लोगों को खूब भाया और अब उनकी सगाई वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फ्लोरल लहंगे में दुल्हनिया बनकर उन्होंने सबका दिल जीत लिया.
आईपीएस आशना अक्सर अपने लुक्स से लोगों का ध्यान खींचती हैं, लेकिन उनके वेडिंग और सगाई के लुक्स ने ब्राइड्स के लिए नए गोल्स सेट कर दिए. उन्होंने ज्यादा ज्वैलरी या भारी मेकअप नहीं किया, बल्कि कपड़ों के कलर कॉम्बिनेशन और स्टाइलिंग पर फोकस किया. यही चीजें मिलकर उनके लुक को परफेक्ट बना गईं और ब्राइड्स के लिए आइडिया भी बन गईं.
आईपीएस आशना और आईएएस अभिनव की शादी दिसंबर 2025 में हुई, जबकि सगाई अप्रैल में की गई थी. इस दौरान दोनों ने कलर को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट्स पहने, जो साथ में बेहद सुंदर लगे.फ्लोरल लहंगे में दुल्हनिया का अंदाज शानदार था, वहीं दूल्हे राजा ने ऑफ़-व्हाइट कुर्ता-पजामा के साथ स्टाइलिश जैकेट पहनकर लुक को पूरा किया. जैकेट पर कलरफुल एम्ब्रॉयडरी और पक्षियों वाले फ्लोरल पैटर्न ने लुक को क्लासी बनाया, और नीचे से ट्रायंगल कट इसे मॉडर्न टच दे रहा था.
आइए पहले आईपीएस आशना के लुक की बात करें. उन्होंने येलो कलर का खूबसूरत लहंगा-चोली पहना, जिसने उनकी ब्यूटी को निखारा.
लहंगे को घेरदार बनाने के लिए बॉल गाउन स्टाइल में प्लीट्स और फ्लोई टच दिया गया. पिंक, येलो, ग्रीन और ऑरेंज शेड में फ्लोरल पैटर्न रखा गया, जिसे बैलेंस बनाने के लिए कहीं बड़ा और कहीं छोटा रखा गया.
ब्लाउज की स्वीटहार्ट नेकलाइन को मिरर वर्क और सितारों के सेक्विन से हाइलाइट किया गया. हाफ स्लीव्स और बॉर्डर पर गोल्डन सेक्विन लेस लगाया गया. दुपट्टे पर भी फ्लोरल पैटर्न के साथ सितारों की डीटेलिंग की गई, जिसे उन्होंने साइड कंधे पर कैरी किया.
लुक को पूरा करने के लिए आईपीएस आशना ने पर्ल और गोल्डन डीटेलिंग वाला हार पहना. इसके साथ मैचिंग झुमके, चूड़ियां और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप लुक को परफेक्ट बना रहे थे.
Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…
Welcome To The Jungle Teaser Out: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का…
Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…
दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…
सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…
Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…