<

घर पर बनाएं हलवाई जैसे तरी वाले आलू, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, देखें रेसिपी

अगर आपको भी हलवाई वाली पूरी और आलू की सब्जी पसंद है, लेकिन आप घर में बनाना चाहते हैं, तो परेशान मत होइए! मैं आपके लिए लेकर आयी हूं हलवाई जैसे तरी वाले आलू बनाने की आसान रेसिपी.

कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि घर पर कभी भी पूरी और तरी वाले आलू बनाओ, तो वो स्वाद नहीं आता, जो हलवाई की दुकान पर आता है. तो आपकी इस समस्या का करते हैं समाधान.

मैं आज आपके लिए लायी हूं बिल्कुल हलवाई जैसे तरी वाले आलू की रेसिपी. इसे घर पर जरूर ट्राई करें. ये बनाने में बेहद आसान है और स्वाद इतना लाजवाब है कि हर कोई आपकी कुकिंग का फैन हो जायेगा.

सामग्री (4 लोगों के लिए):

आलू – 5-6 मध्यम आकार के (उबले-अधपके)  
प्याज – 2 बड़े (बारीक कटे या पेस्ट)  
टमाटर – 3 मध्यम (प्यूरी या बारीक कटे)  
हरी मिर्च – 2-3 (कटी हुई)  
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच  
हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच  
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)  
धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच  
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच  
जीरा – 1 छोटा चम्मच  
राई – ½ छोटा चम्मच  
तेल/घी – 4 बड़े चम्मच (हलवाई स्टाइल के लिए घी बेस्ट!)  
हींग – 1 चुटकी  
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा)  
नमक – स्वादानुसार  
पानी – 1-1½ कप  
नींबू – 1 (सजाने के लिए)  

बनाने की विधि

स्टेप 1:
आलू उबाल लें, छीलकर बड़े टुकड़ों में काटें. हल्का-सा दबा दें, जिससे आलू थोड़े मसले हुए लगें. ये हलवाइयों का सीक्रेट है, ताकि ग्रेवी अच्छे से चिपके.  

स्टेप 2: तड़का लगाएं 
कढ़ाई में घी गरम करें. जीरा-राई डालें, चटकने दें. हींग, हरी मिर्च डालकर भूनें. प्याज डालें, सुनहरा होने तक मंद आंच पर भूनें.

स्टेप 3: मसालों भूनें
अदरक-लहसुन पेस्ट डालें, 1 मिनट भूनें. हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर भूनें. टमाटर प्यूरी डालें और इसे तेल अलग होने तक भूनें. ध्यान रखें मसाला गाढ़ा और चटपटा होना चाहिए.  

स्टेप 4. आलू मिलाएं 
आलू के टुकड़े डालें, अच्छे से मिक्स करें. 2-3 मिनट भूनें ताकि मसाला आलू पर लग जाए. नमक डालें. इसके बाद पानी डालें और उबाल आने दें. ढककर 8-10 मिनट मंद आंच पर पकाएं.  

स्टेप 5: फिनिशिंग टच
जब आलू नरम हो जाएं और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो गरम मसाला छिड़कें और ढेर सारा हरा धनिया डालें. 1 मिनट और पकाएं. इसके बाद गैस बंद करके नींबू निचोड़ें.

अब आपकी हलवाई स्टाइल सब्जी तैयार है. इसे गर्मागर्म पूरी के साथ परोसें और ढेर सारी तारीफ बटोरें.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

बुलंदशहर में बंदर बना ‘नोटों का बादशाह’! वकील के ₹2 लाख नकद छीन करने लगा नोटों की बारिश; ये अनोखी करतूत देख लोग हैरान

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…

Last Updated: May 31, 2026 23:06:42 IST

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST