पुराने समय से ही घी को भारतीय स्किन केयर का अहम हिस्सा माना जाता है. आप अपने होठों को गुलाबी और सॉफ्ट रखने के लिए घी का लिप बाम बना सकते हैं. इससे आपके होंठ गुलाबी और सॉफ्ट रहेंगे.
लिप केयर
Lip Care: आपने अकसर खाने में घी का इस्तेमाल किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि घी का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि स्किन केयर के लिए भी किया जाता है. घी स्किन केयर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसी तरह होठों की देखभाल के लिए भी घी बहुत फायदेमंद है. ये होठों को गहराई से मॉइश्चराइज करता है. साथ ही उन्हें गुलाबी और मुलायम बनाने में मदद करता है. ऐसे में अगर आप भी अपने होठों को गुलाबी और सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो घर पर घी से लिप बाम बना सकते हैं.
घी का लिप बाम बनाने के लिए 4 बड़े चम्मच घी लेना है. साथ ही 2 बड़े चम्मच नारियल तेल, 1 बड़ा चम्मच शहद और कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल जैसे पुदीना और लेवेंडर तेल लेना है.
अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले पैच टेस्ट करें. इसे किसी कंटेनर में भरकर ठंडी जगहों पर रखें. घी से बना ये लिप बाम होठों को मॉइस्चराइज करने के साथ ही गुलाबी और ग्लोइंग बनाता है. ये नेचुरल और केमिकल फ्री होता है. इससे एलर्जी का खतरा कम होता है. इसे रोजाना दिन में 2-3 बार लगाना चाहिए.
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…