Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Malaika Arora Exercise: मलाइका अरोरा अक्सर अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि रोज सिर्फ '10 मिनट एक खास चाइनीज एक्सरसाइज' करने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं. आइए जानते हैं,इसके बारे में.
जानें मलाइका अरोड़ा का नया फिटनेस सीक्रेट
Malaika Arora Exercise: मलाइका अरोरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि रोज सिर्फ ’10 मिनट एक खास चाइनीज एक्सरसाइज’ करने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं. उनका कहना है कि यह एक्सरसाइज शरीर की ऊर्जा को कंट्रोल करने और फैट बर्न करने के सबसे तेज तरीकों में से एक हो सकती है.
मलाइका के मुताबिक, चीन में इस तरह की एक्सरसाइज को लंबी और स्वस्थ जिंदगी का एक अहम तरीका माना जाता है. उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बेहतर हो सकता है और पाचन से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिल सकती है.
मलाइका के अनुसार इस एक्सरसाइज को करने के शुरुआती दिनों में ही शरीर में बदलाव महसूस हो सकते हैं. उनका कहना है कि पहले दिन से ही यह शरीर के ‘एनर्जी फ्लो को बेहतर करने में मदद कर सकती है’, खासकर पेट और लिवर से जुड़े हिस्सों में.उन्होंने यह भी कहा कि कुछ समय तक इसे करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं और ब्लड शुगर संतुलित रहने में मदद मिल सकती है. इस एक्सरसाइज में शरीर को साइड में मूव करना, हाथों को ऊपर उठाना और पैरों की हल्की मूवमेंट शामिल होती है, जिससे पूरे शरीर में एक्टिविटी बढ़ती है.
इस एक्सरसाइज के फायदों को समझाने के लिए ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत के दैरान डॉ स्वप्निल ज़ाम्बारे ने भी अपनी राय दी. उनके अनुसार इस तरह की हल्की और दोहराई जाने वाली मूवमेंट्स ‘सांस के नियंत्रण और शरीर की गतिविधियों’ पर आधारित होती हैं.डॉ. जांबरे के मुताबिक, जब शरीर की मांसपेशियां धीरे-धीरे खिंचती और सिकुड़ती हैं तो इससे ‘ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है’. इससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ती है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलने की प्रक्रिया तेज हो सकती है.उन्होंने बताया कि कई लोग इस तरह की एक्सरसाइज करने के बाद ‘जोड़ों में हल्कापन, सूजन में कमी और थकान कम महसूस’ करते हैं.
डॉ. जांबरे का कहना है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर का ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और जोड़ों में जकड़न बढ़ सकती है. ऐसे में इस तरह की हल्की एक्सरसाइज ‘जोड़ों पर ज्यादा दबाव डाले बिना शरीर को सक्रिय रखने में मदद कर सकती है’.नियमित रूप से अभ्यास करने से ‘गर्दन, कंधे और पीठ की जकड़न कम हो सकती है’, साथ ही शरीर का संतुलन भी बेहतर हो सकता है. यह खासतौर पर बुजुर्गों के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे गिरने का खतरा कम करने में मदद मिलती है.
डॉक्टरों के अनुसार इस तरह की एक्सरसाइज शुरू करते समय धीरे-धीरे शुरुआत करना बेहतर होता है. शुरुआत में रोज लगभग ’10 से 15 मिनट’ तक अभ्यास किया जा सकता है.अगर किसी व्यक्ति को पहले से ‘जोड़ों में दर्द या अन्य शारीरिक समस्या’ है तो उसे ज्यादा खिंचाव देने से बचना चाहिए और अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही एक्सरसाइज करनी चाहिए.
डॉ. जांबरे के अनुसार यह एक्सरसाइज फायदेमंद जरूर हो सकती है, लेकिन यह पूरी तरह दूसरी फिजिकल एक्टिविटी की जगह नहीं ले सकती. यह शरीर के सर्कुलेशन और लचीलापन बढ़ाने में मदद करती है, लेकिन ताकत, स्टैमिना और दिल की सेहत के लिए अन्य एक्सरसाइज भी जरूरी होती हैं.इसलिए बेहतर फिटनेस के लिए वॉकिंग, हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या योग जैसी गतिविधियों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए.
फैट कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही काफी नहीं होती. एक्सपर्ट के अनुसार इसके लिए ‘कैलोरी कंट्रोल, संतुलित डाइट और नियमित शारीरिक गतिविधि’ भी जरूरी है.अच्छी नींद लेना, तनाव को कम करना और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना भी शरीर के **हार्मोनल बैलेंस और मेटाबॉलिज्म को बेहतर** बनाने में मदद करता है, जिससे लंबे समय तक हेल्दी तरीके से वजन कम किया जा सकता है.
Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…
Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…
सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…
Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…
Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…