<

आपका पार्टनर किस अंदाज में थामता है हाथ? आपको लेकर सीरियस है या सिर्फ फॉर्मेलिटी… 5 तरह से लगाएं पता

Relationship Tips: प्यार किसी भी पति-पत्नी या फिर प्रेमी-प्रेमिका के लिए बहुत ही खूबसूरत एहसास है. जब दो लोग प्यार में होते हैं तो उन्हें अपना जीवन भी खूबसूरत लगने लगता है. आपने कई बार सड़क पर कपल्स को एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते हुए देखा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर चलना किस बात की तरफ इशारा करता है? आइए जानते हैं इस बारे में-

Relationship Tips: प्यार किसी भी पति-पत्नी या फिर प्रेमी-प्रेमिका के लिए बहुत ही खूबसूरत एहसास है. जब दो लोग प्यार में होते हैं तो उन्हें अपना जीवन भी खूबसूरत लगने लगता है. प्यार में डूबे लोग जब पहली बार एक दूसरे को छूते हैं तो वो एहसास ही बहुत अलग होता है, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है. आपने कई बार सड़क पर कपल्स को एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते हुए देखा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर चलना किस बात की तरफ इशारा करता है? पहली बार एक दूसरे का हाथ पकड़ते हैं तो उन्हें कैसा महसूस होता है?

बता दें कि, हाथ पकड़कर चलने का भी एक खास मतलब होता है. हाथ पकड़कर चलने से कपल्स के बीच की कई बातें सामने आ सकती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं एक दूसरे का हाथ पकड़कर चलने के कुछ खास फायदे भी होते हैं. आइए जानते हैं पार्टनर का हाथ पकड़कर चलना किस तरह के फायदे करता है और कपल्स की किन बातों को सामने रखता है.

couple holding hands 1

पार्टनर के हाथ पकड़ने का अंदाज क्या बताता है?

जकड़कर पकड़ने का मतलब: टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जब दो प्यार करने वाले एक दूसरे के हाथ को जकड़कर पकड़ते हैं तो इससे ये साफ होता है कि आपका पार्टनर आपको लेकर काफी सीरियस है. आपके पार्टनर के दिल में आपके लिए एक खास जगह है. जिसे कोई भी मिटा नहीं सकता है.

क्रॉस कर हाथ पकड़ना: अगर आपका पार्टनर आपका हाथ क्रॉस कर के पकड़ता है तो इसका यह मतलब है कि वो आपको लेकर बहुत केयरिंग है. आपको खुश करने के लिए वो अपनी खुशियों को भी दांव पर लगा सकता है.

भीड़-भाड़ में हाथ कसकर थामना: जब कोई कपल भीड़-भाड़ में भी एक दूसरे का हाथ कसकर पकड़ता है तो, इससे ये पता चलता है कि वो जीवनभर अपने साथी का हाथ ऐसे ही थामे रहना चाहते हैं और वे सार्वजनिक रूप से भी अपने प्यार को जाहिर करने से हिचकते नहीं हैं.

बहाने से हाथ पकड़ने की कोशिश: अगर आपका कोई दोस्त किसी ना किसी बहाने से आपका हाथ पकड़ने की कोशिश करता है तो समझ जाएं कि उस शख्स के दिल में आपके लिए दोस्ती की भावना प्यार का रूप लेने लगी है और वो आपको दोस्त से कहीं बढ़कर समझने लगा है.

उंगलियों की मदद से हाथ पकड़ना: जब कोई सिर्फ उंगलियों की मदद से ही आपका हाथ पकड़ता है तो इसका यही मतलब है कि वो शख्स आपको लेकर काफी कैजुअल है. अपने पार्टनर के हाथ पकड़ने के तरीके से आप अपने लिए उनके दिल में छिपी भावनाओं का पता लगा सकते हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

मुश्किल वक्त में जब न दिखे कोई रास्ता, टूटने लगे हौसला; तब सुंदरकांड की ये 5 चौपाइयां बदल देंगी आपकी किस्मत

सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…

Last Updated: May 29, 2026 20:14:16 IST

PAK vs AUS: 30 मई को पहला वनडे, क्या भारत में देख पाएंगे लाइव, कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…

Last Updated: May 29, 2026 20:09:24 IST

Joke of the Day: सुन! मुझे जल्दी ही पोता चाहिए? फिर बहू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सास ने साध ली चुप्पी

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: May 29, 2026 19:58:31 IST

चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…

Last Updated: May 29, 2026 19:23:43 IST

मैडम! बेटा होने की दवा दे दो… 3 बेटियां काफी नहीं, चौथी बार हुई प्रेग्नेंट, फिर सास ने कर दी बड़ी मांग

आज जहां बेटे-बेटी में फर्क नहीं समझा जाता है वहीं, कुछ लोग बेटे की चाहत…

Last Updated: May 29, 2026 19:04:40 IST

NEET Re-Exam 2026: रेखा सरकार का नीट छात्रों को बड़ा तोहफा, 21 जून को उम्मीदवारों के लिए DTC बस सेवा फ्री

NEET Re-Exam 2026: NEET UG री-एग्जाम 21 जून को होने वाली हैं, जिसकी तैयारियां तेजी…

Last Updated: May 29, 2026 18:04:19 IST