<

Weight Loss Tips: टेक्निकल गुरुजी ने 4 महीने में घटाया 30 किलो वजन, उनकी वेट लॉस जर्नी से आप भी हो सकते हैं स्लिम

टेक्निकल गुरूजी के नेम से फेमस गौरव चौधरी ने 4 महीने में अपना 30 किलो वजन घटाया है. उन्होंने अपनी वेटलॉस जर्नी के बारे में बताया है और लोगों को शॉर्टकट न अपनाने की सलाह दी है.

Weight Loss Tips of Technical Guruji: टेक्निकल गुरूजी के नाम से फेमस यूट्यूबर गौरव चौधरी यूट्यूबर होने के साथ ही टेक ब्लॉगर और नैनो साइंस रिसर्चर हैं. वे टेक्नोलॉजी से जुड़ी वीडियो हिंदी में बनाते हैं. वराजस्थान के अजमेर के रहने वाले गौरव वर्तमान समय ममें संयुक्त अरब अमीरात में रहते हैं. उनका नाम फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 लिस्ट में आ चुका है. जानकारी के अनुसार, उनकी अनुमानित नेट वर्थ 350-380 करोड़ रुपए हो सकती है. YouTube ads, ब्रांड स्पॉन्सरशिप और टेक प्रोडक्ट प्रमोशन से वे करोड़ों की कमाई करते हैं. 

टेक्निकल गुरुजी उर्फ गौरव चौधरी ने 4 महीने में अपना 30 किलो वजन घटाया है. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडिय़ो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने 4 महीने में अपना 30 किलो वजन कैसे घटाया?

लाइफस्टाइल बदलने से बढ़ा वजन

वीडियो में गौरव ने बताया कि साल 2015 में जब गौरव 24 साल के थे, तो उनका वजन काफी साधारण था. कॉलेज लाइफ के दौरान रुटीन एक्टिव हुआ करता था और ज्यादा ट्रैवल भी नहीं करना होता था. उस दौरान लाइफ बैलेंस्ड थी और फिटनेस अपने आप मैनेज हो जाती थी. हालांकि जब उन्होंने काम करना शुरू किया, तो उनकी लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गई. लगातार ट्रैवलिंग और सोने-जगने का सही टाइम न होने के कारण 2016 से 2019 के बीच उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा. इस दौरान उन्हें अक्सर बाहर का खाना खाना पड़ाता था, जिसके कारण वजन और तेजी से बढ़ने लगा. उन्होंने बताया कि जुलाई 2020 में उनका वजन 105 किलो पहुंच गया था, जो परेशानी बनने लगा था.

कोविड में 4 महीने में कम किया 30 किलो वजन

उन्होंने बताया कि कोविड का समय उनके लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. कोविड के दौरान उन्हें खुद पर काम करने का मौका मिला और उन्होंने 4 महीने में लगभग 30 किलोमीटर वजन कम किया. उन्होंने बताया कि वे रोज 20 किलोमीटर का वॉक करते थे. नवंबर 2020 तक उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया.  उन्होंने बताया कि वजन कम करने के बाद उन्होंने बॉडी को टोन करने के लिए वर्कआउट करना शुरू किया. 2021 तक वे अच्छी शेप में आ गए.

कोविड के बाद तेजी से बढ़ा वजन, तो ऐसे किया कम

हालांकि कोविड के बाद दोबारा ट्रैवलिंग और खराब लाइफस्टाइल शुरू हुआ और वजन एक बार फिर बढ़कर 103 किलो हो गया.  इसके बाद उन्होंने अक्तूबर 2024 में तय किया कि वे ट्रैवलिंग का बहाना नहीं बनाएंगे और अपना वजन कम करने पर पूरी तरह से फोकस करेंगे. इसके बाद उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की और जितना रूटीन में फिट हो सका उतना वर्कआउट शुरू किया. दिसंबर 2025 तक उन्होंने अपना वजन इतना कम किया कि वे अब 75 किलो के हो गए हैं. उन्होंने बताया कि वे अब सभी बायो मार्कर्स परफेक्ट हैं और बेस्ट शेप में हैं. 

शॉर्टकट न अपनाने की सलाह

टेक्निकल गुरूजी का मानना है कि वजन कम करने के लिए ट्रेंड या शॉर्टकट काम नहीं करता बल्कि डिसिप्लीन काम करता है. उन्होंने कहा कि AI या शॉर्टकट्स के भरोसे मत बैठो. छोटे-छोटे डिसिप्लिन और रोज के गोल्स बनाओ, जो आपके अंदर असली बदलाव ला सकते हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

SIR के विरोध में लोगों ने पार की हदें, 7 जजों को घंटों घेर कर रखा; पश्चिम बंगाल के मालदा में मचा बवाल

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण जारी है.…

Last Updated: April 2, 2026 10:12:29 IST

RPSC SI Admit Card 2026 Released: आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

RPSC SI Admit Card 2026 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर का एडमिट…

Last Updated: April 2, 2026 10:04:22 IST

मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा फैसला, जरूरी पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी छूट; ये चीजें होंगी सस्ती

Petrochemical Duty Exemption: फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कहा, "मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़े और उसके…

Last Updated: April 2, 2026 10:00:28 IST

MP Gold Price Today: 3 दिन में बढ़े 6000, शहर में आसमान छू रहे सोने के दाम

MP Gold Price Today: मध्य प्रदेश में सोने की कीमतों में हाल के दिनों में…

Last Updated: April 2, 2026 09:54:01 IST

मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भारी बवाल, पत्थरबाजी और लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़

Khesari Lal Yadav: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ…

Last Updated: April 2, 2026 09:16:46 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती साल में 2 बार क्यों मनाते हैं? उत्तर और दक्षिण में जन्मोत्सव का महत्व

Why is 2 Hanuman Jayanti In a Year: आज देशभर में हनुमान जयंती का पर्व…

Last Updated: April 2, 2026 08:41:54 IST