<
Categories: धर्म

White Half Moon On Nails: नाखूनों पर आधा सफेद चांद होना शुभ या अशुभ? सामुद्रिक शास्त्र से जानिए इसके मायने

Nakhun Par Aadha Chand Ka Matlab: आपने अक्सर देखा होगा कि, घर के किसी न किसी सदस्य के नाखूनों पर सफेद चांद की तरह निशान होते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये क्या होता है? क्या इसका कोई मतलब होता है? नाखून पर आधा चांद का महत्व क्या है? नाखून पर सफेद चांद शुभ या अशुभ? इस बारे में बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-

Nakhun Par Aadha Chand Ka Matlab: आपने अक्सर देखा होगा कि, घर के किसी न किसी सदस्य के नाखूनों पर सफेद चांद की तरह निशान होते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये क्या होता है? क्या इसका कोई मतलब होता है? बता दें कि, विज्ञान की भाषा में इस सफेद आधे चांद को लुनुला कहा जाता है, जिसका संबंध आपकी सेहत से होता है. लेकिन, हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र में इसके मायने बिलकुल अगल होते हैं. इसके जरिए शुभता और अशुभता के बारे में पता किया जाता है. अब सवाल है कि आखिर, नाखून पर आधा चांद का महत्व क्या है? नाखून पर सफेद चांद शुभ या अशुभ? इस बारे में India News को बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-

नाखूनों पर सफेद दाग के विज्ञान और धार्मिक महत्व

ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, नाखूनों के आधार पर दिखने वाला सफेद अर्धचंद्र को विज्ञान की भाषा में लुनुला (Lunula) कहते हैं. यह सेहत और भाग्य दोनों का प्रतीक माना जाता है. बता दें कि, इसके जरिए स्वस्थ परिसंचरण (circulation), मजबूत चयापचय (metabolism) और अच्छी इम्युनिटी का पता लगाया जाता है. वहीं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यह अच्छे भाग्य, आर्थिक उन्नति और जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत है.

नाखून पर सफेद चांद का महत्व क्या है?

ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाखून पर आधा सफेद चांद नीचे की ओर दिखाई देता है, लेकिन 3 महीने में ऊपर की ओर चला जाता है. इसे शुभ संकेत माना जाता है. य​ह किसी शुभ घटना के होने के बारे में संकेत करता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, यदि आपके किसी एक अंगुली में नाखून के नीचले हिस्से में यह सफेद आधा चंद्रमा दिखाई देता है तो यह शुभ होता है.

वहीं, यदि हाथ के सभी अंगुलियों में यह सफेद आधा चंद्रमा दिखाई देता है तो यह सौभाग्य और अच्छी सेहत का प्रतीक है. यदि आधा चंद्रमा आपके नाखून के निचले हिस्से में काफी छोटा सा है तो यह छोटे शुभता का संकेत है, लेकिन यह चंद्रमा नाखून के आधे हिस्से से ऊपर निकल जाता है तो इसे अशुभ माना जाता है.

किस अंगुलि के नाखून में सफेद अर्धचंद का क्या महत्व

  • एक रिपोर्ट के मुताबिक, आपकी तर्जनी अंगुली यानि पहली अंगुली में नाखून पर आधा सफेद चांद है तो इसका मतलब यह है कि आपको करियर में तरक्की मिल सकती है, मान, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है.
  • आपकी मध्यमा अंगुली यानि कि दूसरी या बीच की अंगुली के नाखून पर आधा सफेद चांद है तो यह धन लाभ का संकेत है. आपको किसी न किसी कारण से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है. लोहा या मशीन से जुड़े काम करते हैं, तो उससे भी बड़े लाभ हो सकते हैं.
  • आपकी अनामिका अंगुली यानि कि तीसरी अंगुली में नाखून पर आधा सफेद चांद निकला हुआ है तो यह यश और कीर्ति को बढ़ाने वाला होता है. सरकार, शासन, सत्ता से सहयोग मिलने की उम्मीद होती है.
  • यदि कनिष्ठा अंगुली यानि चौथी या छोटी अंगुली में यह आधा सफेद चांद निकला हो तो ​यह बिजनेस में लाभ दिलाने वाला माना जाता है.
  • अगर आपके अंगूठे के नाखून में आधा सफेद चांद निकला है तो यह प्रेम, भौतिक सुख और सुवधिाओं में बढ़ोत्तरी का संकेत होता है.
Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST