<

Veg vs Non Veg: 9 साल से दिव्यांका और विवेक के बीच खाने को लेकर जंग, जानिये किसने मारी बाजी

Veg vs Non Veg: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लोग सिर्फ उनकी एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी सादगी और साफ सोच के लिए भी पसंद करते हैं. हाल ही में दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा, वेजिटेरियन लाइफस्टाइल, आपसी सम्मान और सीख देने वाला किस्सा शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

Divyanka Tripathi Lifestyle: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी मजबूत बॉन्डिंग लिए जानी जाती है. शादी के करीब 9 साल बाद भी दोनों के खाने की पसंद अलग-अलग है. जहां दिव्यांका पूरी तरह शाकाहारी हैं, और शादी के करीब 9 साल बाद भी उन्होंने अपनी यह आदत नहीं बदली. वहीं विवेक नॉनवेज खाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि इन 9 सालों में दिव्यांका तो नहीं बदलीं, लेकिन विवेक अब धीरे-धीरे वेजिटेरियन की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं.

इसके बाद दिव्यांका ने एक पुरानी बात शेयर की. उन्होंने बताया कि शादी से पहले विवेक के दोस्तों ने कहा था कि दिव्यांका वेजिटेरियन हैं और विवेक नॉन-वेज खाते हैं, तो दोनों के बीच एडजस्टमेंट कैसे होगा?

वेजिटेरियन होना सिर्फ खाना नहीं

इस पूरे किस्से से एक साफ मैसैज मिलता है कि वेजिटेरियन होना सिर्फ खाने की पसंद नहीं, बल्कि एक जीवनशैली और सोच भी है.रिलेशनशिप एक्सपर्टस के अनुसार- जब एक पार्टनर दूसरे पर अपनी पसंद थोपता है, तो धीरे-धीरे रिश्ते में तनाव आने लगता है. लेकिन जब दोनों एक-दूसरे की आदतों और फैसलों को सम्मान देते हैं, तो रिश्ता और मजबूत हो जाता है.दिव्यांका ने कभी विवेक से यह नहीं कहा कि वह नॉन-वेज छोड़ दें. और विवेक भी दिव्यांका को जबरदस्ती बदल नहीं पाए. नतीजा यह हुआ कि बदलाव अपने आप आने लगा.

‘मैं वेजिटेरियन हूं’- दिव्यांका ने अपनी पहचान से समझौता नहीं किया

हाल ही में दिव्यांका और विवेक एक यूट्यूब वीडियो में नजर आए. यह वीडियो दिव्यांका के बर्थडे लंच का था. इसी दौरान विवेक ने मजाक में दिव्यांका से कहा कि वह टूना फिश ट्राय करें.विवेक ने हंसते हुए कहा“आज तुम्हारा नया जन्म हो जाएगा, दिव्यांका 2.0.”इस पर दिव्यांका ने बिना किसी बहस के, बड़े आराम से कहा, मैं वेजिटेरियन हूं .इसके बाद दिव्यांका ने एक पुरानी बात शेयर की. उन्होंने बताया कि शादी से पहले विवेक के दोस्तों ने कहा था कि दिव्यांका वेजिटेरियन हैं और विवेक नॉन-वेज खाते हैं, तो दोनों के बीच एडजस्टमेंट कैसे होगा?इस पर विवेक ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहा था कि वह ‘छह महीने में दिव्यांका को नॉन-वेज खिला देंगे.’

रिश्तों में कोई बदलाव नहीं

दिव्यांका ने बताया कि अब उनकी शादी को 9 साल हो गए हैं. उनकी शर्त आज तक चल रही है. और अब उनके दोस्त उन्हें ही चिढ़ाते हैं. सच तो ये है कि विवेक खुद वेजिटेरियन होते जा रहे हैं.”विवेक दहिया ने भी इस पूरे मामले में कहा कि हमेशा हालात के साथ आदमी को ही समझौता करना पड़ता है.

कपल्स में अलग-अलग फूड चॉइस कैसे  संभालें?

इस बातचीत के जरिए एक्सपर्ट्स ने यह भी समझाया कि रिश्तों में अलग-अलग फूड हैबिट्स, लाइफस्टाइल या सोच होना आम बात है.किसी भी रिश्ते में कम्पैटिबिलिटी का मतलब एक जैसा होना नहीं, बल्कि एक-दूसरे की पसंद का सम्मान करना है.जब पार्टनर पर ज़ोर डाला जाता है, तो रिश्ता तनाव में आ सकता है. लेकिन जब दोनों अपनी पसंद को शांति और समझदारी से सामने रखते हैं, तो रिश्ता और मजबूत होता है. असली बदलाव दबाव से नहीं, बल्कि सम्मान और आजादी से आता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

OPPO Find X9 vs X9s: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? सेगमेंट का बेस्ट कौन, किसमें मिलेंगे दमदार फीचर्स

दोनों ही दमदार बैटरी के साथ बेहतरीन प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो वास्तव में…

Last Updated: May 26, 2026 18:54:36 IST

पिता के साथ रह रही बच्ची को अगवा कर ले गई मां, 2 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा, हुआ सनसनीखेज खुलासा

Udhampur child kidnapping: सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के टिकरी इलाके में जो रेहम्बल…

Last Updated: May 26, 2026 18:05:04 IST

Joke of the Day: सुन छोरे… शादी के बाद आधा कंबल बीवी को देना पड़ता है? इन जोक्स को पढ़कर ठहाके लगाएंगे

Funny Joke Of the day: हंसी खुशहाल जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ…

Last Updated: May 26, 2026 18:00:30 IST

102 मैच 2979 रन… फिर भी वनडे टीम से बाहर, मोहम्मद रिजवान का क्या कसूर? कोच क्या बोले

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ दिन बाद वनडे सीरीज खेलनी है. इस…

Last Updated: May 26, 2026 16:23:54 IST

अधिकारी ने हाथ में रगड़ी सौंफ और खुल गई पोल! FSSAI का ये वीडियो देखकर अगली बार ‘सौंफ’ खाने से पहले 10 बार सोचेंगे आप

गुजरात में एक नकली सौंफ की फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है जो सौंफ में केमिकल…

Last Updated: May 26, 2026 16:11:26 IST