<

सुबह-सुबह बिस्तर से उठने के बाद सबसे पहले किस पैर का चप्पल पहनें? आज ही जान लें ये वजह

Sleeper Hack: क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया कि सुबह-सुबह उठने के बाद किस पैर में पहले चप्पल पहनना चाहिए? अगर नहीं, तो ये खबर आपके लिए हैं. जानिए क्या है कारण.

अगर सुबह अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है. हिंदू धर्म में इस बारे में कई मान्यताएं हैं जिनका हम पालन करते हैं. पुरानी परंपराओं में माना जाता है कि सुबह उठने के बाद हमें अपने हाथों की हथेलियों को देखना चाहिए, क्योंकि इससे घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि सुबह उठकर सबसे पहले कौन से पैर में चप्पल पहननी चाहिए. इसे लेकर भी कई परंपराएं हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि सुबह उठकर सबसे पहले कौन सा पैर जमीन पर रखें, फिर उसमें चप्पल पहनें. जानिए इन मान्यताओं के पीछे क्या कारण है.

सबसे पहले कौन से पैर में चप्पल पहनना चाहिए?

कहा जाता है कि सुबह उठने के बाद व्यक्ति को सबसे पहले धरती को प्रणाम करके आशीर्वाद लेना चाहिए. साथ ही सुबह उठते समय सबसे पहले अपना दायां पैर जमीन पर रखना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दाईं ओर से काम करना शुभ माना गया है. इसीलिए ये सलाह दी जाती है. इस हिसाब से सुबह-सुबह सबसे पहले दाहिने पैर में ही चप्पल पहनना चाहिए.

दायां पैर रखने के पीछे ये भी है वजह

सुबह कौन सा पैर पहले रखना है और किसमें पहले चप्पल पहनना है? इसके पीछे स्वर योग विधि भी एक वजह है. कहा जाता है सुबह अपनी सांस पर ध्यान देना चाहिए. यदि आपका बायां नथुना अधिक खुला है, तो यह चिंतन का समय है. यदि दायां नथुना अधिक खुला है, तो यह गतिविधि का समय है. इसलिए बताया जाता है कि सबसे पहले उस पैर को जमीन पर रखें, जो उस नथुने से संबंधित हो जिससे श्वास आ रही हो. इसी आधार पर दायां पैर जमीन पर पहले रखने और उसमें पहले चप्पल पहनने की बात कही जाती है. 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी और सलाह जनरल नॉलेज पर आधारित है. इंडिया न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है. न ही यह किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा देता है.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

Nalanda Temple Stampede: नालंदा के शीतला मंदिर में कैसी मची भगदड़? हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Nalanda Temple Stampede: घटना की जानकारी मिलने पर SDPO समेत ज़िले के सीनियर अधिकारी मौके…

Last Updated: March 31, 2026 11:49:45 IST

राम का नाम लेकर चढ़ गयी 600 सीढ़ियां, 3 साल की छोटी-सी भक्त ने जीता नेटिजन्स का दिल, वीडियो वायरल

एक छोटी-सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कर्नाटक के…

Last Updated: March 31, 2026 11:39:20 IST

नालंदा के शीतला माता मंदिर में अचानक मची भगदड़, 8 की मौत; एक दर्जन से महिला घायल

Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर से दर्दनाक खबर सामने आ…

Last Updated: March 31, 2026 11:46:20 IST

‘अश्लील’ बताकर लता जी ने गाने से किया किनारा; फिर आशा भोसले ने दी आवाज, गीत बन गया अमर

Song Secrets: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने एक गाने…

Last Updated: March 31, 2026 11:33:47 IST

Assam Election 2026: पाक और ब्रिटेन में मौजूद संपत्तियों की जानकारी ECI को दें गौरव गोगोई – हिमंता बिस्व सरमा

Assam Election 2026: मीडिया को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि मेरा साफ आरोप…

Last Updated: March 31, 2026 11:32:43 IST

गौ-रक्षक’ बेटी को मौत का खौफ, गौ माता की बदहाली पर उठाए सवाल, मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो में फूट-फूटकर रोई लड़की!

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Last Updated: March 31, 2026 11:27:46 IST