Endometriosis: एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है जो कि बहुत जटिल भी है. इसमें गर्भाशय की परत जैसा ऊतक शरीर के अन्य हिस्सों में बढ़ने लगता है. देखें, इसके कारण, लक्षण, गर्भाशय पर पड़ने वाला प्रभाव और बचाव के तरीके.
महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस क्यों होता है
Endometriosis: महिलाओं में होने वाली कई स्त्रीरोग संबंधी समस्याओं में एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसके बारे में जागरूकता अभी भी बहुत कम लोगों में है. इसकी जानकारी के आभाव में यह बीमारी ज्यादा बढ़कर गंभीर रूप ले लेती है.
एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं के प्रजनन तंत्र से जुड़ी एक स्थिति होती है. यह गर्भाशय में होने वाली एक दीर्घकालिक बीमारी है जो महिलाओं में गंभीर दर्द का कारण बन सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, प्रजनन आयु की लगभग 10% महिलाएं इस स्थिति से पीड़ित होती हैं. यह तब होता है जब गर्भाशय के अंदर की परत के समान एक ऊतक, जिसे एंडोमेट्रियम कहा जाता है, महिला के गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगता है.
एंडोमेट्रियम फैलोपियन ट्यूब, अंडाशय और श्रोणि की परत जैसी गलत जगहों पर बढ़ सकता है, जिससे सिस्ट, सूजन जैसी समस्याएं हो सकती है. इस तरह के असामान्य ऊतक विकास से अत्यधिक दर्द होता है, खासकर मासिक धर्म के दौरान ज्यादा होता है.
मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए, आपका डॉक्टर आपको बिना प्रिस्क्रिप्शन के मिलने वाली दर्द निवारक दवाएं लेने की सलाह दे सकता है.
हार्मोन को नियंत्रित करने या दर्द को कम करने के लिए, गर्भनिरोधक गोलियां, हार्मोनल आईयूडी और पैच जैसी हार्मोनल थेरेपी मददगार हो सकती हैं.
कुछ मामलों में, आपका डॉक्टर आपको एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी करवाने का सुझाव दे सकता है, इसमें लैप्रोस्कोपी, गर्भाशय निकालना और जीवनशैली में बदलाव शामिल हो सकता है.
न्यूजीलैंड हार्ट फाउंडेशन के एक शोध से पता चलता है कि सप्ताह में 3-4 मुट्ठी…
Kohli-Anushka Romantic Moment: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की जीत…
घर का फर्श न केवल उसकी खूबसूरती बढ़ाती हैबल्कि, कहीं न कहीं फर्श को लंबे…
Kiara Advani: अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद का अनुभव साझा किया है.…
आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जल्द टीम इंडिया…
Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी समारोह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल…