<

फास्फोरस क्यों है शरीर के लिए जरूरी? देखें, फास्फोरस की कमी के लक्षण, सोर्स और फायदे

Phosphorus Health Benefits: हड्डियों के लिए कैल्शियम के बाद फास्फोरस बहुत जरूरी पोषक तत्व है. शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए फास्फोरस को अपने डाइट में शामिल जरूरी करें.

Phosphorus Health Benefits: शरीर के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्वों में से एक फास्फोरस, शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यह शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करना, हड्डियों को मजबूत बनाना, पाचन तंत्र में सुधार करना, हार्मोन संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. देखें, फास्फोरस आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कैसे जरूरी पोषक तत्व है.

फास्फोरस क्या है?

फास्फोरस आपके शरीर में हड्डियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है. यदि आपके शरीर में इसकी कमी महसूस होती है तो आपका शरीर सामान्य रूप से काम नहीं कर पाएगा. फास्फोरस शरीर में सबसे ज्यादा पाए जाने वाले खनीज पदार्थों में से एक है और हड्डियों के सही स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम के बाद फास्फोरस बहुत जरूरी पोषक तत्व है.

फास्फोरस के अन्य स्वास्थ्य लाभ

फास्फोरस किडनी, हार्ट, मस्तिष्क, ब्लड आदि शरीर के अंगो को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत जरूरी है. आपको अपने रोजाना के आहार में फास्फोरस को शामिल करना चाहिए. खासकर बच्चों के लिए यह बहुत जरूरी है, क्योंकि उनके शरीर का विकास बहुत तेजी से होता है.

फास्फोरस किसमें पाया जाता है?

शरीर में फास्फोरस की कमी को पूरा करने के लिए आप इन खाद्य-पदार्थों का सेवन कर सकते हैं:-

  • सोयाबीन
  • अलसी के बीज
  • ओट्स
  • दालें
  • अंडा
  • मूंगफली

अन्य खाद्य-पदार्थ जिसमें फास्फोर्स मिलते हैं.

  • बादाम
  • ब्राउन राइस
  • राजमा
  • आलू
  • मटर
  • चिकन
  • टोफू

फास्फोरस के फायदे क्या है?

  • हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के बहुत जरूरी है.
  • किडनी को हेल्दी और फिट रखने के लिए आवश्यक है.
  • कमजोरी की समस्या दूर रहती है.

शरीर में फास्फोरस की कमी के लक्षण क्या है?

फास्फोरस की कमी ब्लड में फास्फोरस कम होने पर ही महसूस होती है. इससे मांशपेशियों में कमजोरी हो जाती है, ज्यादा कमी होने पर व्यक्ति को बेहोशी का खतरा रहता है, कई गंभीर मामलों में व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है और मौत भी हो सकती है, हड्डियों में दर्द की समस्या और कमजोरी हो सकती है.

फास्फोरस की अधिकता से होने वाले नुकसान क्या है?

शरीर में फास्फोरस का बढ़ना कई विषैले पदार्थों का निर्माण करती है. इससे आपके अंगो में कठोरता, दस्त की समस्या हो सकती है. यह कई खनीज पदार्थों के संतुलन को भी गड़बड़ कर सकता है. इसलिए संतुलित मात्रा में फास्फोरस का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…

Last Updated: April 14, 2026 01:01:16 IST

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST