<

Winter Skin Care Routine: कड़क ठंड में भी स्किन रहेगी सॉफ्ट, अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे मिनटों में लौटाएंगे आपकी चमक!

Winter Skin Care Routine: सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. जानें कैसे विटामिन ई, कोको बटर, लैवेंडर ऑयल और नारियल तेल से स्किन की नेचुरल नमी और ग्लो को पाया जा सकता है.

Winter Skin Care Routine: सर्दी आ गई है. इस मौसम में त्वचा अपनी नमी खो देती है. ठंडी हवा और कम नमी हमारी त्वचा को सूखा, बेजान और खुरदरा बना देती है. बहुत से लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे मॉइस्चराइज़र और क्रीम का इस्तेमाल करते है, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल कभी-कभी नुकसार पहुंचा सकते है. इसलिए अगर आप चाहते है कि आपकी त्वचा चमकदार और मुलायम बनी रहे तो घर पर मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें आपकी मदद कर सकती है. आइए जानते हैं इन 4 प्राकृतिक चीज़ों के बारे में जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करेंगी.

Vitamin E for Dry Skin: विटामिन E त्वचा को अंदर से पोषण देता

विटामिन E को त्वचा का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते है और नमी बनाए रखते है. इसे रोजाना चेहरे पर कुछ बूंद लगाने से त्वचा मुलायम रहती है और उसकी प्राकृतिक चमक बनी रहती है. आप विटामिन E कैप्सूल से तेल निकालकर उसे नारियल तेल या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर घर पर बनी नाइट क्रीम भी बना सकते है.

Cocoa Butter for Dry Skin: कोकोआ बटर रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता

अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है तो कोकोआ बटर आपके लिए वरदान है. इसमें प्राकृतिक फैट भरपूर मात्रा में होते है. जो त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करते है. कोकोआ बटर के नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम होती है और ठंडी हवा से होने वाले रूखेपन से राहत मिलती है. इसमें मौजूद फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की परतों को मजबूत बनाते है. जिससे त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और चमकदार दिखती है.

Lavender Oil for Dry Skin: लैवेंडर तेल त्वचा और मन दोनों को आराम देता

लैवेंडर तेल सिर्फ़ अपनी खुशबू के लिए ही नहीं जाना जाता है. यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह त्वचा की नमी बनाए रखता है और सूजन या लालिमा जैसी समस्याओं को कम करता है. अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या आपको अक्सर जलन होती है, तो आप लैवेंडर तेल की कुछ बूंदों को नारियल तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते है. इसकी खुशबू मन को शांत करती है और तनाव कम करती है, जिससे अच्छी नींद आती है. यह त्वचा को चमकदार भी बनाता है और मानसिक शांति देता है.

Coconut Oil for Dry Skin Benefits: नारियल तेल सर्दियों के लिए सबसे भरोसेमंद मॉइस्चराइजर

हल्का होने के बावजूद नारियल तेल त्वचा में गहराई तक जाता है और लंबे समय तक नमी बनाए रखता है. इसमें मौजूद लॉरिक एसिड और विटामिन E त्वचा को रूखेपन और इन्फेक्शन से बचाते है. नारियल तेल को नियमित रूप से लगाने से चेहरा चमकदार बनता है, त्वचा का रंग बेहतर होता है और झुर्रियां कम होती है. रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल से हल्के हाथों से मसाज करना सर्दियों के लिए सबसे आसान और असरदार स्किनकेयर रूटीन है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Red Magic 11S Pro vs Vivo T5 Pro 5G: बैटरी और परफॉर्मेंस में दोनों बेहतरीन, फीचर्स की तुलना में कौन आगे

आप Red Magic 11S Pro vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन…

Last Updated: May 20, 2026 20:20:31 IST

Silver Rate Today 20 May 2026:  देश के शहरों में क्या रही चांदी की कीमत, फटाफट करें नोट

Silver Rate Today 20 May 2026: चांदी के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…

Last Updated: May 20, 2026 20:00:50 IST

Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दाम घटे या फिर हुई बढ़ोतरी, यहां जानें अपने शहरों में लेटेस्ट कीमत

Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…

Last Updated: May 20, 2026 19:49:31 IST

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए केला और आम सही या नहीं, ये सावधानियां बरतनी जरूरी?

डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…

Last Updated: May 20, 2026 18:02:57 IST

Modi Government 12 Years : मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का जश्न मनाएगी भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिए निर्देश

Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…

Last Updated: May 20, 2026 18:01:48 IST

बिहार में मोबाइल टावर से लटका मिला युवक का शव, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…

Last Updated: May 20, 2026 17:27:26 IST