<

इन आदतों ने छीनी लड़कों की मर्दानगी, पार्टनर भी हो जाती है नाखुश

हेल्दी सेक्स लाइफ पाने के लिए केवल दवा लेना काफी नहीं है; असली बदलाव लाइफस्टाइल सुधारने से आता है.आइए समझते हैं विस्तार से.

Lifestyle Or Sex : अगर आप सच में अपनी सेक्स लाइफ को फिट और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ दवाओं पर भरोसा करना काफी नहीं है. असली बदलाव आता है आपकी लाइफस्टाइल सुधारने से. डॉक्टर भी यही मानते हैं कि हेल्दी लाइफस्टाइल दवा से कहीं ज्यादा असरदार होती है.लेकिन लाइफस्टाइल सुधारने का मतलब है कि आपको पहले ये समझना होगा कि कौन-सी आदतें आपकी सेक्स लाइफ को कमजोर कर रही हैं. जो लोग इन आदतों को जानते हैं और सुधारते हैं, उनकी सेक्स लाइफ मजेदार और एनर्जेटिक रहती है. वहीं जो लोग इसे नजरअंदाज करते हैं, वे धीरे-धीरे अपनी बेहतरीन सेक्स लाइफ को तबाह कर लेते हैं.सेक्शुअल पावर वाली दवाइयों के अपने साइड इफेक्ट्स हैं और इन पर खर्च भी काफी आता है. वहीं सही लाइफस्टाइल अपनाने से न सिर्फ सेक्स लाइफ बल्कि आपकी सामान्य लाइफ भी बेहतर होती है.

सेक्स लाइफ को तबाह करने वाली आदतें

लेट नाइट पार्टी करना

पुरुषों में यह सबसे आम आदत है. पूरी रात पार्टी करना और देर तक जगना नींद को प्रभावित करता है. नींद कम होने से शरीर और दिमाग दोनों थक जाते हैं और सेक्स की इच्छा भी घट जाती है.

देर रात तक जागना

दोस्तों के साथ चैटिंग, सोशल मीडिया या अन्य कारणों से देर रात तक जागना भी सेक्स लाइफ के लिए नुकसानदेह है. लगातार ऐसा करने से शरीर थका रहता है और मानसिक स्थिति कमजोर हो जाती है.

सिगरेट और शराब का अधिक सेवन

अधिक शराब पीना और सिगरेट या नशीले पदार्थ लेना सीधे तौर पर आपकी सेक्स पावर को प्रभावित करता है. इससे वीर्य की क्वालिटी कम होती है और लंबे समय तक स्टैमिना घटने लगता है. सेक्सोलॉजिस्ट इसे सबसे बड़ी वजह मानते हैं.

हेल्दी खाना न खाना

जितना अच्छा खाना नहीं खाएंगे, उतनी सेक्स पावर और स्टैमिना नहीं मिलेगी. फास्ट फूड और तैलीय चीजों का ज्यादा सेवन सेक्स लाइफ कमजोर करता है. इसके बजाय अपने खाने में हेल्दी और पोषक तत्वों वाली चीजें शामिल करें. इससे वीर्य की क्वालिटी बेहतर रहती है और सेक्स स्टैमिना बढ़ती है.

ज्यादा तनाव और चिंता में रहना

तनाव और चिंता सीधे तौर पर शरीर और मस्तिष्क की क्षमता को कम करते हैं. लगातार तनाव में रहना सेक्स ड्राइव और प्रदर्शन दोनों को प्रभावित करता है. इसलिए जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन उन्हें दिल पर न लें.

हमेशा नकारात्मक सोच रखना

दिमाग ही शरीर को नियंत्रित करता है. नकारात्मक सोच हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ देती है और सेक्स हॉर्मोन सही ढंग से काम नहीं कर पाते. पॉजिटिव रहना और खुश रहने की कोशिश करना जरूरी है.

केवल हिंसा और क्राइम-थ्रिलर वाली मूवी देखना

फिल्में देखना ठीक है, लेकिन अगर हमेशा मारधाड़ और क्राइम-थ्रिलर ही देखते हैं तो दिमाग में रोमांस के लिए जगह नहीं बचती. रोमांटिक मूवीज और प्यार भरी कहानियाँ देखने की आदत डालें, ताकि सेक्सुअल सोच और क्रिएटिविटी बनी रहे.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST