<

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: CISF ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:  नवरात्रि पर्व की शुरुआत के साथ आज से जीएसटी की नई दरें लागू

Aaj Ki Taza Khabar 22 September 2025 Live Updates:   सोमवार (22 सितंबर, 2025) का दिन भी राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय खबरों के लिए अहम रहेगा. पीएम नरेन्द्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे. अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ऊर्जा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. त्रिपुरा के उदयपुर में माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर में विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे. वहीं, भारत समेत दुनियाभर में मां शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि सोमवार से शुरू हो चुका है. इसके साथ ही देश में सोमवार से ही जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं. इसके बाद 400 चीजों के दाम सस्ते हो जाएंगे. फैसले के तहत अब देश में दो ही टैक्स स्लैब (5% और 18%) होंगे. लोगों को जानकारी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी सोमवार (22 सितंबर) से अगले सोमवार (29 सितंबर) तक पूरे देश में जीएसटी बचत उत्सव अभियान चलाएगी. बीजेपी के सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे. 

Live Updates

  • 17:11 (IST) 22 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: CISF ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: CISF ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है. इसकी जानकारी DIG सीआईएसएफ एयरपोर्ट विनय कलजा ने दी. उन्होंने कहा कि ये 17 वां एयरपोर्ट है, जिसमें हम डिप्लाय हुए हैं. हम अपनी जिम्मेदारी निभाते आए हैं. हमें खुशी है कि आज हमारी तैनाती हो पाई है. 120 लोग तैनात किए गए हैं.

  • 14:43 (IST) 22 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: जैकलिन फर्नांडीस की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: जैकलिन फर्नांडीस की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत नहीं मिल पाई है. यह मामला 200 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़े सुकेश चंद्रशेखर केस से संबंधित है, जिसमें जैकलीन का नाम भी सामने आया है. जैकलीन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और चल रही आपराधिक कार्रवाई को रद्द करने की मांग की थी. इससे पहले उनकी याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी. हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए जैकलीन ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था.सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान साफ कहा कि अभी उनकी याचिका सुनवाई योग्य नहीं है.

  • 12:41 (IST) 22 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: अक्टूबर में हो सकती है PM मोदी-ट्रंप की मुलाकात,  ASEAN शिखर सम्मेलन भाग ले सकते हैं दोनों नेता

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: अक्टूबर में मलेशिया में होने जा रहे ASEAN शिखर सम्मेलन पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दोनों के शामिल होने की संभावना है. ऐसे में दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की मुलाकात की संभावना है. सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी इस महीने के अंत में न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में हिस्सा लेने नहीं जा रहे हैं. हालांकि, अब तक मलेशिया में ट्रम्प-मोदी मुलाकात को लेकर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है. इसके साथ ही न तो भारत और न ही अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर ASEAN शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की उपस्थिति की घोषणा की है. फिर भी यह परंपरा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार ASEAN सम्मेलनों में हिस्सा लेते रहे हैं और इस बार भी उनके शामिल होने की संभावना प्रबल है. 

  • 10:18 (IST) 22 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:  बिहार में कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी, चंपारण में होगी रैली

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को बिहार में अपनी पहली चुनावी सभा मोतिहारी में करेंगी. इसके बाद पटना के सदाकत आश्रम में वे महिलाओं से मिलेंगी और संवाद करेंगी. इस दौरे को बिहार में कांग्रेस की चुनावी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं के बीच सक्रियता बढ़ाना और पार्टी की पकड़ मजबूत करना है. 

  • 09:07 (IST) 22 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के संगीत सम्राट चरणजीत आहूजा का निधन

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:  पंजाब के संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा का सोमवार (22 सितंबर, 2025) को निधन हो गया. उन्होंने मोहाली में घर पर अंतिम सांस ली। वह 74 साल के थे और कुछ वर्षों से कैंसर से लड़ रहे थे, जिसका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई से चल रहा था. उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 1 बजे मोहाली के श्मशान घाट में किया जाएगा 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Live Stock Market Updates: स्टॉक मार्केट अलर्ट! आज की तेजी टिकेगी या फिसलेगा बाजार?

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: Sensex और…

Last Updated: April 6, 2026 08:40:17 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST

CSK vs PBKS Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई फिर हारी

CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…

Last Updated: April 3, 2026 23:37:50 IST