Live TV
Search
Live

Bankipur Datia Manjalpur Upchunav 2026 result Live: सीएम सम्राट चौधरी ने बांकीपुर में जीत के लिए प्रशांत किशोर को दी बधाई, कहा-जनता ने जनसुराज को चुना…

🕒 Published: Aug 03, 2026 | 06:54 AM IST
🕒 Updated: Aug 03, 2026 | 07:42 PM IST

Bankipur Datia Manjalpur Upchunav 2026 result Live: इंतजार अब खत्म होने वाला है. आज कई पार्टियों की किस्मत बदलने वाली है. दरअसल, आज यानी 3 अगस्त को तीन राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के नतीजे  घोषित किए जाएंगे. इन तीन सीटों पर बड़े राजनीतिक नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इनमें बिहार की बांकीपुर सीट और मध्य प्रदेश की दतिया सीट सबसे हाई-प्रोफाइल हैं और इन पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया जा रहा है. तीसरी सीट गुजरात की मंज़लपुर है. इन तीनों उपचुनावों के लिए वोटिंग 30 जुलाई को हुई थी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बांकीपुर और दतिया, दोनों ही सीटें लंबे समय से बीजेपी के लिए प्रतिष्ठित मानी जाती रही हैं; इसलिए, यह पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है. पारंपरिक रूप से ये दोनों ही सीटें बीजेपी का गढ़ रही हैं. बांकीपुर का प्रतिनिधित्व बीजेपी नेता नितिन नवीन करते थे, जबकि दतिया को मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक गढ़ माना जाता है. वहीं अगर आप इन तीनों सीटों पर पूरी नजर रखना चाहते हैं तो आपको indianews.in से जुड़े रहना होगा. 

Bankipur Datia Manjalpur Upchunav 2026 result Live: बिहार उपचुनाव की वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर, BJP के नीरज कुमार से 1,162 वोटों से आगे चल रहे हैं. किशोर को 5,032 वोट मिले, जबकि कुमार को 3,870 वोट मिले. RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी 767 वोटों के साथ पीछे रहीं.

Live Updates

  • 19:42 (IST) 03 Aug 2026

    भगवान ने नचा दिया… दतिया-बांकीपुर के नतीजों पर बोले अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बांकीपुर और दतिया में भाजपा की हार पर सोशल साइट एक्स पर लिखा, भगवान को नचाने का अहंकार रखनेवालों को भगवान ने ही नचा दिया.अपने को भगवान से ऊपर समझनेवालों को भगवान ने चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया है और साथ ही उनके घमंड का बुखार भी.

  • 18:48 (IST) 03 Aug 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 19 हजार से ज्यादा मतों से जीते प्रशांत किशोर

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर 19324 वोटों से भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को पराजित किया है. प्रशांत किशोर को64151 मत मिले, जबकि नीरज कुमार सिन्हा को 44827 मत मिले.

  • 18:25 (IST) 03 Aug 2026

    Bihar Up Chunav Result Live Update: यह बहुत मुश्किल सीट थी… बांकीपुर में PK की जीत पर बोलीं उनकी पत्नी डॉ जाह्नवी दास

    जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास ने कहा, “हम सब बहुत खुश हैं…यह बहुत मुश्किल सीट थी, जिसकी वजह से यह जीत इसे और भी खास बनाती है और हमें और भी ज्यादा खुशी देती है. मैं बांकीपुर और बिहार के लोगों को यह शानदार जीत दिलाने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं. मैं हमेशा उन सभी की शुक्रगुजार रहूंगी.”

  • 18:00 (IST) 03 Aug 2026

    Bihar Up Chunav Result Live Update: सीएम सम्राट चौधरी ने बांकीपुर में जीत के लिए प्रशांत किशोर को दी बधाई

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को बधाई दी है. सम्राट चौधरी ने सोशल साइट एक्स पर लिखा, लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है, मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं.

  • 17:59 (IST) 03 Aug 2026

    Bihar Up Chunav Result Live Update: बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा

    जन सुराज (Jan Suraaj) के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने पहली बार चुनाव लड़कर ना सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि बीजेपी के गढ़ बांकीपुर को ऐसा हिलाया है कि देशभर में एक अलग संदेश गया है. बांकीपुर में 31 राउंड में गिनती हुई और प्रशांत किशोर शुरू से ही आगे रहे. 31 राउंड के बाद 18953 वोटों के अंतर से उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी नीरज सिन्हा (Neeraj Sinha) को हरा दिया. आरजेडी की रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) तीसरे नंबर पर रहीं. 

More News