<

CSK vs DC LIVE Updates: चेज करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स, केएल राहुल-पाथुम निसांका क्रीज पर

CSK vs DC LIVE Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 18वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही है.

CSK vs DC IPL 2026 Live Updates: संजू सैमसन की शानदार सेंचुरी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में कुल 212 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए अब 20 ओवर में कुल 213 रन बनाने होंगे.
15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 160/1 पहुंच गया है और मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाज़ों के पक्ष में झुक गया है. इस ओवर में कुल 19 रन बने. आयुष म्हात्रे ने शानदार अर्धशतक पूरा करते हुए 53 रन (29 गेंद) बना लिए हैं, जबकि संजू सैमसन (Sanju Samson) 90 रन (43 गेंद) पर खेलते हुए शतक के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। गेंदबाज़ी में टी नटराजन काफी महंगे साबित हुए हैं और अपने 3 ओवर में 43 रन खर्च कर चुके हैं, उन्हें अब तक कोई सफलता नहीं मिली है.
पांचवें ओवर के बाद स्कोर 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 49 रन हो गया है. इस ओवर में कुल 9 रन आए, जिसमें एक चौका भी शामिल रहा. गेंदबाज़ टी नटराजन ने इस ओवर में रन तो दिए लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए. बल्लेबाज़ी की बात करें तो संजू सैमसन शानदार लय में नजर आ रहे हैं और 15 गेंदों में 35 रन बनाकर तेजी से रन बटोर रहे हैं. वहीं रुतुराज गायकवाड़ 15 गेंदों में 13 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 18वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जा रहा. चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल संभाल रहे हैं. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही है.
चेन्नई सुपर किंग्स की हालत पाइंट टेबल में फिलहाल सबसे खराब नजर आ रही है. टीम ने अपने तीनों मुकाबले गंवा दिए हैं और उनके खाते में एक भी पॉइंट नहीं है. इससे भी ज्यादा चिंता की बात उनका -2.517 का नेट रन रेट है, जो बताता है कि हार सिर्फ हार नहीं रही, बल्कि बड़े अंतर से मिल रही है. ऐसे में वह किसी भी हालत में यह मैच जीतना चाहेगी.
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति बिल्कुल उलट है. तीन मैचों में दो जीत के साथ टीम के पास 4 पॉइंट हैं और +0.811 का नेट रन रेट उन्हें मजबूत स्थिति में रखता है. DC ने अब तक ठीकठाक प्रदर्शन किया है. उनकी टीम के समीर रिजवी लगातार रन बना रहे हैं. अन्य बल्लेबाज भी रन बना रहे हैं और गेंदबाज भी समय पर विकेट निकाल रहे हैं. हालांकि अभी टूर्नामेंट लंबा है, लेकिन उनकी शुरुआत उन्हें टॉप-4 की रेस में मजबूती से बनाए हुए है.
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख और माधव तिवारी
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, ज़कारी फाउल्केस

Live Updates

  • 21:11 (IST) 11 Apr 2026

    CSK vs DC Live Updates: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी 212 पर सिमटी

    CSK vs DC Live Updates: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी 212 रन पर सिमट गई है. इसमें संजू सैमसन का अहम योगदान रहा जिन्होंने 56 गेंदों में 112 रन की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की जीत के लिए अब 213 रन बनाने होंगे.

  • 21:06 (IST) 11 Apr 2026

    CSK vs DC Live Updates: 19 ओवर का खेल खत्म

    CSK vs DC Live Updates: 19 ओवर का खेल खत्म हो गया है और चेन्नई सुपर किंग्स ने 197 रन बनाए हैं. 1 ओवर का खेल और बचा है. देखना होगा कि चेन्नई इस स्कोर को और कहां तक लेकर जाती है. बता दें कि आयुष महात्रे रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. उनकी जगह शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए हैं.

  • 21:01 (IST) 11 Apr 2026

    CSK vs DC Live Updates: संजू सैमसन ने ठोका शतक

    CSK vs DC Live Updates: संजू सैमसन ने शतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 52 गेंदों में सेंचुरी जड़ी. आईपीएल इतिहास में संजू सैमसन का यह चौथा शतक है.

  • 20:39 (IST) 11 Apr 2026

    CSK vs DC Live Updates: संजू सैमसन 79 पर खेल रहे

    CSK vs DC Live Updates: संजू सैमसन 79 रन पर खेल रहे हैं. 14 ओवर के खेल के बाद सीएसके ने 141 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 ही विकेट गंवाया है. संजू सैमसन शतक पूरा कर सकते हैं.

  • 20:34 (IST) 11 Apr 2026

    CSK vs DC Live Updates: 13 ओवर का खेल खत्म

    13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 130/1 हो गया है और रन गति लगातार तेज बनी हुई है. इस ओवर में कुल 11 रन आए, जिसमें एक शानदार चौका और एक जोरदार छक्का शामिल रहा, हालांकि बीच में कुछ डॉट गेंदें भी डाली गईं। संजू सैमसन 77 रन बनाकर बेहतरीन लय में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, वहीं आयुष म्हात्रे 36 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दे रहे हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

PBKS vs SRH Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब ने SRH को 6 विकेट से रौंदा, हैदराबाद की तीसरी हार

PBKS vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6…

Last Updated: April 11, 2026 19:24:59 IST

Live Stock Market Updates: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी ने 23,900 का स्तर पार किया

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: विभिन्न क्षेत्रों…

Last Updated: April 10, 2026 15:56:47 IST

RCB vs RR Highlights: जुरेल-सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी, राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत, बेंगलुरु को मिली पहली हार

RCB vs RR Highlights: ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की शानदारी पारी के दम पर…

Last Updated: April 11, 2026 00:18:02 IST

KKR vs LSG Highlights: रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत, मुकुल चौधरी तूफानी फिफ्टी ठोककर बने हीरो, देखें हाईलाइट

KKR vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को…

Last Updated: April 9, 2026 23:56:59 IST

Election 2026 Highlights: असम में बंपर वोटिंग, केरल और पुडुचेरी में कितने प्रतिशत हुए मतदान?

Election 2026 Highlights: आज केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो…

Last Updated: April 9, 2026 22:28:32 IST

Stock Market Highlights: तेल की आग में झुलसा शेयर बाजार! सेंसेक्स 900 अंक धड़ाम, निफ्टी भी 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights | Share Bazaar News: लगातार पांचवें दिन अपनी बढ़त जारी रखते हुए,…

Last Updated: April 10, 2026 11:53:21 IST