<

KKR vs LSG Highlights: रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत, मुकुल चौधरी तूफानी फिफ्टी ठोककर बने हीरो, देखें हाईलाइट

KKR vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया है. LSG की ओर से युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने तूफानी फिफ्टी लगाकर केकेआर के मुंह से जीत छीन ली.

KKR vs LSG Highlights: IPL 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 3 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के हीरो LSG के युवा स्टार बल्लेबाज मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं. लखनऊ ने 42 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद आयुष बदोनी ने 34 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेलकर पारी को संभाला. बदोनी के आउट होने के बाद लखनऊ की टीम फिर मुश्किल में फंस गई, लेकिन फिर मुकुल चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली. मुकुल चौधरी ने आखिरी ओवर तक मैच को पहुंचाया और अपनी टीम को जीत दिलाई. मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 2 चौके लगाए. मुकुल की इस शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर LSG ने इस सीजन लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बार फिर हार झेलनी पड़ी है. यह केकेआर का चौथा मैच था, लेकिन अभी भी वह एक जीत के लिए तरस रहे हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, नवदीप सैनी. (इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट)

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी. (इम्पैक्ट सब: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह)

Live Updates

  • 23:27 (IST) 09 Apr 2026

    KKR vs LSG LIVE Score Updates: आखिरी ओवर का रोमांच

    आखिरी ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 6 गेंदों पर 14 रन की जरूरत थी. मुकुल चौधरी ने इस ओवर में वैभव अरोड़ा की गेंद पर 2 छक्के लगाए. फिर आखिरी गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत थी. आखिरी गेंद पर बाई का रन लेकर मुकुल चौधरी ने लखनऊ को जीत दिलाई.

  • 23:19 (IST) 09 Apr 2026

    KKR vs LSG LIVE Score Updates: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट से जीता मैच

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया है. मुकुल चौधरी ने 7 छक्के और 2 चौके की मदद से 27 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद पारी खेली.

  • 23:15 (IST) 09 Apr 2026

    KKR vs LSG LIVE Score Updates: मुकुल चौधरी की फिफ्टी पूरी

    मुकुल चौधरी ने अर्धशतक लगा दिया है. उन्होंने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.

  • 23:12 (IST) 09 Apr 2026

    KKR vs LSG LIVE Score Updates: लखनऊ को जीत के लिए 6 गेंद में 14 रन की जरूरत

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना दिए हैं. अब लखनऊ को जीत के लिए 6 गेंद पर 14 रन की जरूरत है.

  • 23:07 (IST) 09 Apr 2026

    KKR vs LSG LIVE Score Updates: 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 152/7

    18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन पर पहुंच गया है. अब लखनऊ को जीत के लिए 12 गेंदों पर 30 रन की जरूरत है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST

Share Bazaar Live Highlights: US-ईरान बातचीत की उम्मीद से तेल सस्ता, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Share Bazaar Live Highlights: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के बुधवार को बढ़त के…

Last Updated: April 16, 2026 12:50:41 IST