<

PBKS vs SRH Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब ने SRH को 6 विकेट से रौंदा, हैदराबाद की तीसरी हार

PBKS vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

PBKS vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. टीम की ओर से बल्लेबाज़ों ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरुआत से ही रनगति तेज रखी. जवाब में पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पंजाब के बल्लेबाज़ों ने दबाव में भी बेहतरीन संयम दिखाया और बड़े शॉट्स के साथ मैच अपने नाम किया. हैदराबाद की यह तीसरी हार है.  पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने शानदार 69 रन की पारी खेली.

आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन का स्कोर खड़ा किया है. SRH की ओर से अभिषेक शर्मा ने 74 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 38 रन बनाए. वहीं, ईशान किशन ने 27 और हेनरिक क्लासेन ने 39 रनों का योगदान दिया. इसकी बदौलत हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 220 रनों का टारगेट दिया है. पंजाब की ओर अर्शदीप सिंह और शशांक ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा जेवियर बार्टलेट ने भी 1 विकेट हासिल किया. अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 220 रनों की जरूरत है.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. (इम्पैक्ट सब: नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार)

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, इशान मलिंगा. (इम्पैक्ट सब: जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंदु मेंडिस)

Live Updates

  • 19:18 (IST) 11 Apr 2026

    PBKS vs SRH Highlights: पंजाब ने 6 विकेट से जीता मैच

    PBKS vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने शानदार 69 रन की पारी खेली.

  • 19:05 (IST) 11 Apr 2026

    PBKS vs SRH LIVE Updates: 18 गेंदों में चाहिए 18 रन

    PBKS vs SRH LIVE Updates: पंजाब किंग्स के लिए अब जीत यहां से तय नजर आ रही है. श्रेयस अय्यर पचासा बनाकर खेल रहे हैं. पंजाब को जीत के लिए अब सिर्फ 18 रन चाहिए. उनके पास 3 ओवर हैं.

  • 18:41 (IST) 11 Apr 2026

    PBKS vs SRH LIVE Updates: 13 ओवर का खेल खत्म

    PBKS vs SRH LIVE Updates: 13 ओवर का खेल खत्म हो गया है. पंजाब को अब जीत के लिए कुल 42 गेंदों में 66 रन चाहिए. क्रीज पर श्रेयस अय्यर 20 और नेहाल वढेरा हैं. स्कोर 154-3

  • 18:28 (IST) 11 Apr 2026

    PBKS vs SRH LIVE Updates: 10 ओवर का खेल खत्म

    PBKS vs SRH LIVE Updates: 10 ओवर का खेल खत्म हो गया है. पंजाब को अब जीत के लिए कुल 60 गेंदों में 96 रन चाहिए. क्रीज पर कूपर कॉनली 7 और श्रेयस अय्यर 5 हैं.  स्कोर 124-2

  • 18:16 (IST) 11 Apr 2026

    PBKS vs SRH LIVE Updates: पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका

    PBKS vs SRH LIVE Score Updates: पंजाब किंग्स पहला झटका लगा.  प्रियांश आर्या 57 रन बनाकर आउट हो गए. पंजाब का स्कोर 7.5 ओवर के बाद 106-1

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST