चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 212 रन बनाए और सिर्फ 2 विकेट खोए. जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी और लक्ष्य से पीछे रह गई.
चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया. यह उनकी पहली जीत है. इस मैच में सीएसके के लिए संजू सैमसन ने शतक जड़ा. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने 3 और जेमी ओवर्टन ने 4 विकेट अपने नाम किए.
CSK vs DC Live Updates: दिल्ली को जीत के लिए अब 6 गेंदों में 28 रन चाहिए. स्टब्स 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए. फिलहाल क्रीज पर लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव हैं.
CSK vs DC Live Updates: दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 12 गेंदों में 32 रन चाहिए. क्रीज पर कुलदीप यादव और ट्रिस्टन स्टब्स हैं जो 60 रन बनाकर खेल रहे हैं.
14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 138/5 हो गया है और डेविड मिलर के विकेट गिरने से थोड़ी परेशानी बढ़ गई है. इस ओवर में कुल 8 रन आए, यानी गेंदबाज़ ने रन गति पर अच्छा कंट्रोल रखा है. आशुतोष शर्मा 6 गेंदों में 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं, लेकिन अभी उन्हें थोड़ा और समय चाहिए सेट होने के लिए. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स 21 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं.