<

RCB vs RR Highlights: जुरेल-सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी, राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत, बेंगलुरु को मिली पहली हार

RCB vs RR Highlights: ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की शानदारी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स में बेहतरीन अंदाज में जीत दर्ज करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया. बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 201/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, RR ने इस लक्ष्य को 18 ओवर में ही 202/4 बनाकर हासिल कर लिया.

RCB vs RR Highlights: ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की शानदारी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स में बेहतरीन अंदाज में जीत दर्ज करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया. बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 201/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, RR ने इस लक्ष्य को 18 ओवर में ही 202/4 बनाकर हासिल कर लिया. राजस्थान की बल्लेबाज़ी काफी आक्रामक रही और टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी. वैभव ने 78 और जुरेल ने 81 रन बनाए.

11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 141 रन पर 4 विकेट है। टीम तेज़ी से रन बना रही है और बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही है। यशस्वी जायसवाल ने 8 गेंदों में 13 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे, लेकिन जोश हेज़लवुड की गेंद पर जितेश शर्मा को कैच दे बैठे। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार तूफानी पारी खेलते हुए 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे, उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। ध्रुव जुरेल अभी क्रीज पर डटे हुए हैं और 20 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। शिमरोन हेटमायर खाता भी नहीं खोल सके और क्रुणाल पांड्या की गेंद पर पहली ही गेंद पर आउट हो गए। कप्तान रियान पराग 5 गेंदों में 3 रन बनाकर जोश हेज़लवुड का शिकार बने। वहीं रविंद्र जडेजा 6 गेंदों में 6 रन बनाकर ध्रुव जुरेल का साथ निभा रहे हैं। 

आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए अब 202 रन बनाने होंगे. रजत पाटीदार ने बेंगलुरु के लिए शानदार 63 रन की पारी खेली.

14वें ओवर में टीम का स्कोर 125/7 हो गया और इस ओवर में सिर्फ 6 रन आए. रवींद्र जडेजा ने कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. ओवर की शुरुआत में 2 रन आए, फिर लगातार सिंगल्स से स्कोर आगे बढ़ा, लेकिन आखिरी गेंद पर विकेट गिरने से टीम को बड़ा झटका लगा. इस समय क्रीज़ पर रोमारिया शफेर्ड 22 (11) रन बनाकर टिके हुए हैं, जबकिरज पाटीदार 27 (26) रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. टीम अब दबाव में है और आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की जरूरत होगी.

 पांचवें ओवर में मैच का रुख पूरी तरह बदलता नजर आया, स्कोर 58/3 था और इस ओवर में सिर्फ 3 रन बने. रवि  बिश्नोई ने बेहद कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया और इसी दबाव के बीच विराट कोहली का अहम विकेट भी हासिल किया. फिलहाल क्रीज पर रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या हैं और स्कोर को आगे लेकर जाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

IPL 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आमने सामने है. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इन दोनों टीमों ने मौजूदा सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम अपने शुरुआती 2 मैच जीतकर गुवाहाटी पहुंची है.

वहीं, रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम भी बेहतरीन फॉर्म में चल रही है. राजस्थान ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें से तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है. ऐसे में आज (10 अप्रैल) के मुकाबले में इन दोनों में से किसी एक टीम की जीत का सिलसिला टूटने वाला है. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बड़े मुकाबले में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी, जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते आ रहे हैं. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और अभिनंदन सिंह से सामना होगा.

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल.

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, बृजेश शर्मा, रवि सिंह, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला.

Live Updates

  • 00:04 (IST) 11 Apr 2026

    RCB vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी

    RCB vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी हुई है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हटाया. ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों में शानदार 81 रन बनाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

  • 00:01 (IST) 11 Apr 2026

    RCB vs RR LIVE Updates: 14 बॉल में चाहिए 7 रन

    RCB vs RR LIVE Updates: राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए अब 7 गेंदों में 14 रन चाहिए.

  • 23:48 (IST) 10 Apr 2026

    RCB vs RR LIVE Updates: 24 गेंदों में चाहिए 18 रन

    RCB vs RR LIVE Updates: राजस्थान रॉयल्स को 24 गेंदों में जीत के लिए 18 रन चाहिए. 16 ओवर के बाद स्कोर 184-4

  • 23:38 (IST) 10 Apr 2026

    RCB vs RR LIVE Updates: 14 ओवर का खेल खत्म

    RCB vs RR LIVE Updates: 14 ओवर का खेल खत्म हो गया है. ध्रुव जुरेल ने फिफ्टी पूरी कर ली है. टीम का स्कोर 163-4. राजस्थान को 36 गेंदों में 39 रन चाहिए.

  • 23:25 (IST) 10 Apr 2026

    RCB vs RR LIVE Updates: 11 ओवर का खेल खत्म

    RCB vs RR LIVE Updates: 11 ओवर का खेल खत्म हो गया है और टीम का स्कोर 141-4 है. क्रीज पर ध्रुव जुरेल 41 और रवींद्र जडेजा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST

Share Bazaar Live Highlights: US-ईरान बातचीत की उम्मीद से तेल सस्ता, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Share Bazaar Live Highlights: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के बुधवार को बढ़त के…

Last Updated: April 16, 2026 12:50:41 IST