<

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत, दिल्ली को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका शतक

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 212 रन बनाए और सिर्फ 2 विकेट खोए. जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी और लक्ष्य से पीछे रह गई.

CSK vs DC IPL 2026 Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 212 रन बनाए और सिर्फ 2 विकेट खोए. जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी और लक्ष्य से पीछे रह गई. सीएसके की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है. इससे पहले उन्हें तीनों मुकाबलों में हार मिली थी. इस मैच में सीएसके के लिए संजू सैमसन ने शतक जड़ा. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने 3 और जेमी ओवर्टन ने 4 विकेट अपने नाम किए.
10 ओवर के बाद स्कोर 91/4 हो चुका है और टीम थोड़ा दबाव में नजर आ रही है. इस ओवर में कुल 9 रन आए, जिसमें एक शानदार छक्का भी शामिल रहा, लेकिन बाकी गेंदों पर बल्लेबाज़ खुलकर रन नहीं बना सके, स्टब्स 11 रन बनाकर 8 गेंदों पर खेल रहे हैं, जबकि मिलर 6 रन पर 9 गेंदों में संघर्ष करते दिख रहे हैं. गेंदबाज़ गुरजपनीत ने कसी हुई गेंदबाज़ी की है और अब तक 2 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 1 विकेट लिया है, जिससे रन गति पर ब्रेक लगा है.
संजू सैमसन की शानदार सेंचुरी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में कुल 212 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए अब 20 ओवर में कुल 213 रन बनाने होंगे.
15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 160/1 पहुंच गया है और मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाज़ों के पक्ष में झुक गया है. इस ओवर में कुल 19 रन बने. आयुष म्हात्रे ने शानदार अर्धशतक पूरा करते हुए 53 रन (29 गेंद) बना लिए हैं, जबकि संजू सैमसन (Sanju Samson) 90 रन (43 गेंद) पर खेलते हुए शतक के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। गेंदबाज़ी में टी नटराजन काफी महंगे साबित हुए हैं और अपने 3 ओवर में 43 रन खर्च कर चुके हैं, उन्हें अब तक कोई सफलता नहीं मिली है.
पांचवें ओवर के बाद स्कोर 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 49 रन हो गया है. इस ओवर में कुल 9 रन आए, जिसमें एक चौका भी शामिल रहा. गेंदबाज़ टी नटराजन ने इस ओवर में रन तो दिए लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए. बल्लेबाज़ी की बात करें तो संजू सैमसन शानदार लय में नजर आ रहे हैं और 15 गेंदों में 35 रन बनाकर तेजी से रन बटोर रहे हैं. वहीं रुतुराज गायकवाड़ 15 गेंदों में 13 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 18वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जा रहा. चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल संभाल रहे हैं. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही है.
चेन्नई सुपर किंग्स की हालत पाइंट टेबल में फिलहाल सबसे खराब नजर आ रही है. टीम ने अपने तीनों मुकाबले गंवा दिए हैं और उनके खाते में एक भी पॉइंट नहीं है. इससे भी ज्यादा चिंता की बात उनका -2.517 का नेट रन रेट है, जो बताता है कि हार सिर्फ हार नहीं रही, बल्कि बड़े अंतर से मिल रही है. ऐसे में वह किसी भी हालत में यह मैच जीतना चाहेगी.
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति बिल्कुल उलट है. तीन मैचों में दो जीत के साथ टीम के पास 4 पॉइंट हैं और +0.811 का नेट रन रेट उन्हें मजबूत स्थिति में रखता है. DC ने अब तक ठीकठाक प्रदर्शन किया है. उनकी टीम के समीर रिजवी लगातार रन बना रहे हैं. अन्य बल्लेबाज भी रन बना रहे हैं और गेंदबाज भी समय पर विकेट निकाल रहे हैं. हालांकि अभी टूर्नामेंट लंबा है, लेकिन उनकी शुरुआत उन्हें टॉप-4 की रेस में मजबूती से बनाए हुए है.
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख और माधव तिवारी
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, ज़कारी फाउल्केस

Live Updates

  • 23:36 (IST) 11 Apr 2026

    CSK vs DC Live Updates: 23 रन से जीती चेन्नई सुपर किंग्स

    चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 212 रन बनाए और सिर्फ 2 विकेट खोए. जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी और लक्ष्य से पीछे रह गई.

  • 23:32 (IST) 11 Apr 2026

    CSK vs DC Live Updates: चेन्नई की सीजन में पहली जीत

    चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया. यह उनकी पहली जीत है. इस मैच में सीएसके के लिए संजू सैमसन ने शतक जड़ा. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने 3 और जेमी ओवर्टन ने 4 विकेट अपने नाम किए.

  • 23:22 (IST) 11 Apr 2026

    CSK vs DC Live Updates: 6 गेंदों में चाहिए 28 रन

    CSK vs DC Live Updates: दिल्ली को जीत के लिए अब 6 गेंदों में 28 रन चाहिए. स्टब्स 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए. फिलहाल क्रीज पर लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव हैं.

  • 23:14 (IST) 11 Apr 2026

    CSK vs DC Live Updates: 12 गेंदों में चाहिए 32 रन

    CSK vs DC Live Updates: दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 12 गेंदों में 32 रन चाहिए. क्रीज पर कुलदीप यादव और ट्रिस्टन स्टब्स हैं जो 60 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  • 22:50 (IST) 11 Apr 2026

    CSK vs DC Live Updates: 14 ओवर के बाद स्कोर

    14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 138/5 हो गया है और डेविड मिलर के विकेट गिरने से थोड़ी परेशानी बढ़ गई है. इस ओवर में कुल 8 रन आए, यानी गेंदबाज़ ने रन गति पर अच्छा कंट्रोल रखा है. आशुतोष शर्मा 6 गेंदों में 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं, लेकिन अभी उन्हें थोड़ा और समय चाहिए सेट होने के लिए. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स 21 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST

Share Bazaar Live Highlights: US-ईरान बातचीत की उम्मीद से तेल सस्ता, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Share Bazaar Live Highlights: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के बुधवार को बढ़त के…

Last Updated: April 16, 2026 12:50:41 IST