<

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में 10 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी की भविष्यवाणी

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-NCR में ठंड-कोहरे से राहत, उत्तर भारत के कई राज्यों में कोड डे की चेतावनी

Delhi Weather Today Live: शीतलहर और कोहरे के कहर के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. 6 जनवरी को उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है. वहीं, ठंड लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही लोगों की परेशानी में भी इजाफा होने लगा है. ठंड के साथ कोहरे का असर सड़कों पर धीमे यातायात के रूप में नजर आ रहा है. कोहरे के चलते ट्रेनों का परिचालन रोजाना प्रभावित हो रहा है. करीब-करीब 10 ट्रेनें रोजाना कई-कई घंटों की देरी से चल रही है. यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच रहा है. कोहरे से सबसे ज्यादा नई दिल्ली आ रही ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं. इस बीच उत्तर भारत से लेकर देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों तक ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और मैदानी हिस्सों में हुई बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली, यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत में लोग ठंड के चलते कांपने के लिए मजबूर हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार (06 जनवरी, 2026) को मध्य प्रदेश और पंजाब के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में बहुत घना कोहरा लोगों का जीवन प्रभावित कर रहा है. इसके अलाव मंगलवार सुबह से ही पूर्वोत्तर के राज्य असम, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा कोहरा लोगों के लिए भारी मुसीबन बना हुआ है. इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है. IMD की ओर से जारी ताजा चेतावनी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. इसमें कहा गया है कि अगले 7 दिनों के दौरान रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इनमें उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य शामिल हैं. दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.

Live Updates

  • 16:10 (IST) 06 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: पहाड़ी इलाकों में बारिश से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

    Delhi Weather Today Live: मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. वहीं, देश के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. इसके साथ ही कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी कम हो गई है.

  • 12:47 (IST) 06 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में 10 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी की भविष्यवाणी

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आगामी 10 जनवरी, 2026 तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 10 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन शीतलहर चलने के अलर्ट नहीं है. दिल्ली-एनसीआर में 10 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है, जबकि रात में कोहरा और घना हो सकता है. रात का पारा 6–7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान करीब 16–17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

  • 12:08 (IST) 06 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी ने बढ़ाई टेंशन

    Delhi Weather Today Live: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मंगलवार (6 जनवरी, 2026) को जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

  • 09:56 (IST) 06 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और झारखंड में 8 जनवरी तक चलेगी शीतलहर, कोहरा भी बढ़ाएगा दिक्कत

    Delhi Weather Today Live: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 6 से 8 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर (कोल्ड वेव) चलने की संभावना है.

  • 07:13 (IST) 06 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली में ठंड और कोहरे से मिली हल्की राहत, शीतलहर का असर हुआ कम

    Delhi Weather Today Live: देश की राजधानी दिल्ली में 6 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस से करीब रहने का पूर्वानुमान है. तापमान में कोई बहुत बड़ी गिरावट होती हुई नजर नहीं आ रही है. जबकि हवाएं इसी तरह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहेंगी.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Live Stock Market Updates: aसेंसेक्स 1500 अंकों की जोरदार गिरावट! निफ्टी 23600 के नीचे फिसला, बाजार में मचा हड़कंप

Live Stock Market Updates: सोमवार सुबह Asian-Pacific बाज़ारों में गिरावट देखने को मिली. इसकी वजह…

Last Updated: April 13, 2026 15:14:00 IST

Asha Bhosle Funeral LIVE Updates: तिरंगे में लपेटा गया आशा भोसले का पार्थिव शरीर, सफेद फूलों से तैयार हुआ अंतिम यात्रा रथ

Asha Bhosle funeral LIVE Updates: आशा भोसले के निधन के बाद संगीत जगत में शोक…

Last Updated: April 13, 2026 15:18:41 IST

MI vs RCB Highlights: मुंबई इंडियंस ने लगाई हार की हैट्रिक, बेंगलुरु ने बुरी तरह रौंदा, कोहली-रजत की फिफ्टी

MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल…

Last Updated: April 12, 2026 23:54:35 IST

LSG vs GT Highlights: शुभमन गिल-जॉस बटलर की फिफ्टी, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर…

Last Updated: April 12, 2026 19:14:45 IST

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत, दिल्ली को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका शतक

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को…

Last Updated: April 11, 2026 23:38:53 IST

PBKS vs SRH Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब ने SRH को 6 विकेट से रौंदा, हैदराबाद की तीसरी हार

PBKS vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6…

Last Updated: April 11, 2026 19:24:59 IST