<

Weather Today Live: ठंड और शीतलहर से पूरा उत्तर भारत कांपा, पहाड़ों में बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट; जानें अपने-अपने राज्यों का हाल

Weather Today Live: ठंड और शीतलहर से पूरा उत्तर भारत कांपा, पहाड़ों में बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट; जानें अपने-अपने राज्यों का हाल

Weather Today Live: कुछ राज्यों को छोड़ दें तो पूरे भारत में ठंड का प्रभाव नजर आ रहा है. कड़ाके की ठंड और घने कोहरे  के साथ-साथ पहाड़ों पर बर्फबारी ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत की टेंशन बढ़ा दी है. राहत की बात यह है कि आने वाले दिनों में ठंड में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है. वहीं, इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने कई राज्यों में शीत लहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.  पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी या बारिश की संभावना बरकरार है. ऐसे में IMD के वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर के हालात अगले कुछ दिनों तक बने रह सकते हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश संभव है, इसके चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और शीतलहर हावी रहेगी. इसके असर से परिवहन सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं और रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है. फिलहाल  राजस्थान में भी न्यूनतम तापमान काफी कम दर्ज किया जा रहा है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से रविवार (18 जनवरी) और सोमवार (19 जनवरी) को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है. राहत की बात यह है कि आने वाले दिनों में ठंड में धीरे-धीरे कमी आएगी. अगले सप्ताह के मध्य तक ठंड का असर हल्का होगा, लेकिन कंपकंपी का दौर पूरे हफ्ते बना रहेगा.  उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह और रात के समय अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जबकि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है.

Live Updates

  • 15:31 (IST) 17 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन होगी बारिश

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर लोगों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है. पहाड़ों पर सक्रिय 'वेस्टर्न डिस्टरबेंस' के असर से 18 और 19 जनवरी को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की संभावना है.

  • 15:30 (IST) 17 Jan 2026

    Punjab Weather Today Live: पंजाब में जबरदस्त ठंड, कई जिलों में 3 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

    Punjab Weather Today Live: पंजाब में जबरदस्‍त ठंड का असर साफ दिख रहा है. राज्य के गुरदासपुर, बठिंडा और अमृतसर में भी गलन बढ़ गई है. इन जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.

  • 15:30 (IST) 17 Jan 2026

    Uttarakhand Weather Today Live: उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

    Uttarakhand Weather Today Live: उत्‍तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. राज्य के चमोली, उत्तरकाशी समेत कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के एक्टिव रहने की वजह से बर्फबारी होने की संभावना बनी है.

  • 15:24 (IST) 17 Jan 2026

    UP Weather Today Live: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 और 19 जनवरी को होगी बारिश, IMD का अलर्ट्

    UP Weather Today Live: मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 और 19 जनवरी को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.  बारिश के साथ ठंड और बढ़ने की संभावना है.  इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. यह सिलसिला सोमवार तक जारी रह सकता है. 

  • 13:01 (IST) 17 Jan 2026

    UP Weather Today Live: 18, 19 और 20 जनवरी को यूपी के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट

    Weather Today Live: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से संतकबीरनगर, कुशीनगर,सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती और बहराइच में कोहरा छाया रहा. वहीं, 18, 19 और 20 जनवरी को यूपी के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST