<

Gold Silver Price Rate Today: सोने के दाम घटे या चांदी की कीमतों में आया उछाल, नोट करें दिल्ली-मुंबई समेत देश के बड़े शहरों के ताजा रेट्स

Gold Silver Price Rate Today: सोने के दाम घटे या चांदी की कीमतों में आया उछाल, नोट करें दिल्ली-मुंबई समेत देश के बड़े शहरों के ताजा रेट्स

Gold Silver Rate/Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Live Updates: सोने और चांदी ने अपनी चमक बरकरार रखी है. इसके असर से दोनों के दामों में नया साल शुरू होने के साथ ही बढ़ोतरी जारी है. विशेषज्ञों के मुताबिक, दुनिया के कई देशों में अस्थिरत का दौर जारी है. रूस-यूक्रेन में युद्ध जारी है तो ईरान में विद्रोह के हालात हैं. भारत के पड़ोसी बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ ही नेपाल में भी राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिल चुकी है. ऐसे में भारत में लोग सोने और चांदी के निवेश को सुरक्षित मा रहे हैं. यही वजह है कि पिछले 6 महीन से भी अधिक समय से सोने और चांदी में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया है. गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को भी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली. गुडरिटर्न्स के मुताबिक गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को सोना के दाम बढ़कर 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 1,41,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा है. वहीं, चांदी की कीमतों ने भी फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को सुबह तक बढ़कर 2,48,000 रुपये किलो हो गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमत में इजाफा हुआ है और यह 2,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट के वायदा भाव 2,54,650 रुपये प्रति किलो हो गया. गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट भी बताती है कि गुरुवार को भारत में चांदी का भाव उछलकर 2,57,100 रुपये प्रति किलो हो गया. यहां जानिये (08 जनवरी, 2026) को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी दामों को लेकर हर अपडेट्स

   प्रति 10 ग्राम सोने का दाम

शहर का नाम      24 कैरट गोल्ड      22 कैरट गोल्ड             18 कैरट गोल्ड  

दिल्ली                  1,38,380 रुपये     1,26,860 रुपये          1,03,830 रुपये

मुंबई                    1,38,230 रुपये     1,26,710 रुपये        1,03,680 रुपये

चेन्नई                    1,39,210 रुपये     1,27,610 रुपये         1,06,510 रुपये

बेंगलुरु                 1,38,230 रुपये      1,26,710 रुपये         1,03,680 रुपये

अहमदाबाद          1,38,280 रुपये       1,26,760 रुपये         1,03,730 रुपये

लखनऊ               1,38,380 रुपये        1,26,860 रुपये        1,03,830 रुपये

हैदराबाद              1,38,230 रुपये        1,26,710 रुपये        1,03,680 रुपये

पटना                   1,38,280 रुपये        1,26,760 रुपये        1,03,730 रुपये

कोलकाता             1,38,230 रुपये       1,26,710 रुपये         1,03,680 रुपये 

जयपुर                 1,38,380  रुपये        1,26,860 रुपये        1,03,830 रुपये

Live Updates

  • 16:30 (IST) 08 Jan 2026

    Gold Silver Price Rate Today:  सोने-चांदी में गिरावट, यहां नोट करें अब तक का अपडेट

    Gold Silver Price Rate Today:  सोने और चांदी की कीमत में गुरुवार (08 जनवरी, 2026) को भारी गिरावट आई है. खासकर चांदी की कीमत में भारी गिरावट दिख रही है. कारोबार के दौरान इसकी कीमत 10,000 रुपये तक गिर गई, जबकि सोना भी 1,500 रुपये तक गिर गया.

  • 15:06 (IST) 08 Jan 2026

    Gold Silver Price Rate Today:  1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा सकते हैं सोने के दाम

    Gold Silver Price Rate Today:  भले ही सोने चांदी के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह दौर ज्यादा नहीं चलने वाला है. जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम में फिर तेजी देखने को मिल सकती है. चांदी इस साल 2.75 लाख तक जा सकती है जब सोने के दाम 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा सकते हैं.

  • 14:04 (IST) 08 Jan 2026

    Gold Silver Price Rate Today: सोने दाम में गिरावट, यहां नोट करें ताजा रेट्स

    Gold Silver Price Rate Today: गुरुवार को सोने के दामों में कमी आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, गुरुवार(8 जनवरी, 2026)  को 24,066 रुपयेप्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं,चांदी में  (999, प्रति 1 किलो) की कीमत में 12 हजार से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले बुधवार, 7 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,25,194 प्रति 10 ग्राम था.

  • 12:04 (IST) 08 Jan 2026

    Gold Silver Price Rate Today: सोने-चांदी के दामों में गिरावट, यहां नोट करें ताजा रेट्स

    Gold Silver Price Rate Today: सोने के दामों में गुरुवार को हल्की गिरावट दिखी है. Goodreturns.in के मुताबिक 22 कैरेट में 1 ग्राम सोने की कीमत 12,655 रुपये  है. इससे पहले बुधवार को इसकी कीमत 12,680 रुपये थी. इस तरह दामों में 25 रुपये की गिरावट आई है. चांदी के दामों में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, सराफा बाजारों में 8 जनवरी के दिन 1 ग्राम चांदी की कीमत 272 रुपये है, बुधवार को कीमत 283 रुपये थी, यानी दामों में 11 रुपये कम हुए हैं. यहां पर बता दें कि कुछ दिनों में सराफा बाजारों में सबसे ज्यादा बदलाव चांदी में ही दिखा है.

  • 10:10 (IST) 08 Jan 2026

    Gold Silver Price Rate Today: दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में कितने बढ़े चांदी के दाम

    Gold Silver Price Rate Today: देश के दक्षिण के राज्यों में भी चांदी की मांग सबसे ज्यादा है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को चांदी का भाव 2,66,100 रुपये के पार पहुंच गया है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

MI vs RCB Highlights: मुंबई इंडियंस ने लगाई हार की हैट्रिक, बेंगलुरु ने बुरी तरह रौंदा, कोहली-रजत की फिफ्टी

MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल…

Last Updated: April 12, 2026 23:54:35 IST

LSG vs GT Highlights: शुभमन गिल-जॉस बटलर की फिफ्टी, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर…

Last Updated: April 12, 2026 19:14:45 IST

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत, दिल्ली को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका शतक

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को…

Last Updated: April 11, 2026 23:38:53 IST

PBKS vs SRH Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब ने SRH को 6 विकेट से रौंदा, हैदराबाद की तीसरी हार

PBKS vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6…

Last Updated: April 11, 2026 19:24:59 IST

Live Stock Market Updates: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी ने 23,900 का स्तर पार किया

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: विभिन्न क्षेत्रों…

Last Updated: April 10, 2026 15:56:47 IST

RCB vs RR Highlights: जुरेल-सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी, राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत, बेंगलुरु को मिली पहली हार

RCB vs RR Highlights: ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की शानदारी पारी के दम पर…

Last Updated: April 11, 2026 00:18:02 IST