<

Gold Silver Price Rate Today: दिल्ली-मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में क्या हैं सोने-चांदी के रेट्स, फटाफट नोट करें ताजा दाम

Gold Silver Price Rate Today: दिल्ली-मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में क्या हैं सोने-चांदी के रेट्स, फटाफट नोट करें ताजा दाम

Gold Silver Rate/Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Live Updates: भले ही बीच-बीच में सोने-चांदी की कीमतों में कमी आ रही है, लेकिन बढ़ोतरी बहुत तेजी से हो रही है. ऐसे में तुलनात्मक रूप से सोने और चांदी के दामों में तेजी से बढ़ोतरी जारी है. सोने की चमक बरकरार है और इसके दामों में तेजी जारी है. उधर, चांदी की कीमतों ने फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के ताजा अपडेट के अनुसार, शुक्रवार सुबह (09 जनवरी, 2026) चांदी की कीमत घटकर 2,35,826 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इस तरह चांदी 2,48,000 रुपये प्रति किलो से 12,174 रुपये कम हो गई. उधर, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट बताती है कि शुक्रवार को भारत में चांदी का भाव 2,51,900 रुपये प्रति किलो है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर से 12,500 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,43,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि सुरक्षित निवेश की मांग कम होने की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदे कम किए। इसके साथ डॉलर की स्थिरता के कारण बृहस्पतिवार (08 जनवरी, 2026) को सोने में भी गिरावट रही. बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने-चांदी में गिरावट का दौर मामूली है, इसमें ज्यादा कमी आने की उम्मीद उपभोक्ता नहीं करें. उधर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी की कीमत 7,365 रुपये फिसलकर 2,43,240 रुपये प्रति किलोग्राम है. अंतरराष्ट्रीय बाजार के बात करें दो हाजिर चांदी गिरकर 75.67 डॉलर प्रति औंस हो गई. देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव के लिए जुड़े रहें हमसे.

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम     10 ग्राम (रुपये)           100 ग्राम (रुपये)      1 किलो (रुपये) 

दिल्ली              2,519                         25,190                   2,51,900

मुंबई               2,519                          25,190               2,51,900

कोलकाता       2,519                            25,190                  2,51,900

चेन्नई                2,719                           27,190                  2,71,900

Live Updates

  • 16:08 (IST) 09 Jan 2026

    Gold Silver Price Rate Today: भारत में  1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम जा सकता है सोना

    Gold Silver Price Rate Today: विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले समय में सोना 1.35 लाख से 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में कारोबार कर सकता है. इस बीच LKP सिक्योरिटीज के विशेषज्ञ जतिन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिका से आने वाले गैर-कृषि रोजगार और वेतन संबंधी आंकड़ों के कारण बाजार में अस्थिरता बनी हुई है. इसके चलते भी सोने और चांदी के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है.

  • 12:51 (IST) 09 Jan 2026

    Gold Silver Price Rate Today: सोना-चांदी के दाम में फिर बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ी कीमत

    Gold Silver Price Rate Today: सोना-चांदी के दाम में शुक्रवार (9 जनवरी, 2026) को बढ़ोतरी हुई है. भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 37 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गया, वहीं चांदी के दाम में भी इजाफा हुआ है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसा, इससे पहले गुरुवार शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का दाम 124368 रुपये था. अगले दिन यानी शुक्रवार सुबह 125671 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. शुक्रवार चांदी (999, प्रति 1 किलो) के रेट में 4 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

  • 11:14 (IST) 09 Jan 2026

    Gold Silver Price Rate Today: नोट करें दिल्ली समेत बड़े शहरों में सोने के दाम

    Gold Silver Price Rate Today:  देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (Gold Rates in Major Cities Today) में बदलाव आया है.

    दिल्ली

    24 कैरेट सोना : 1,38,140 रुपये प्रति 10 ग्राम

    22 कैरेट सोना : 1,26,640 रुपये प्रति 10 ग्राम

    चांदी : 2,51,900 रुपये प्रति किलो

    मुंबई:

    24 कैरेट सोना :1,37,990 रुपये प्रति 10 ग्राम

    22 कैरेट सोना :1,26,490 रुपये प्रति 10 ग्राम

    चांदी : 2,51,900 रुपये प्रति किलो

    भोपाल:

    22 कैरेट सोना : 1,26,540 रुपये प्रति 10 ग्राम

    चांदी : 2,51,900 रुपये प्रति किलो

    चेन्नई:

    24 कैरेट सोना : 1,39,080 रुपये प्रति 10 ग्राम

    22 कैरेट सोना : 1,27,490 रुपये प्रति 10 ग्राम

    चांदी : 2,71,900 रुपये प्रति किलो

    कोलकाता:

    24 कैरेट सोना :  1,37,990 रुपये प्रति 10 ग्राम

    चांदी : 2,51,900 रुपये प्रति किलो

    आगरा:

    22 कैरेट सोना : 1,26,640 रुपये प्रति 10 ग्राम

    चांदी : 2,51,900 रुपये प्रति किलो

  • 11:13 (IST) 09 Jan 2026

    Gold Silver Price Rate Today: शुक्रवार को क्या रहे सोने चांदी के दाम

    Gold Silver Price Rate Today: शुक्रवार (9 जनवरी, 2026) को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,990 रुपये प्रति दस ग्राम है. इसके अलावा 22 कैरेट सोना 1,26,490 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,03,490 रुपये प्रति दस ग्राम पर पर है. एक किलो चांदी का भाव आज 2,51,900 रुपये हो गया है. शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट है.

  • 09:56 (IST) 09 Jan 2026

    Gold Silver Price Rate Today: चांदी के दाम में मिली राहत

    Gold Silver Price Rate Today: शुक्रवार (9 जनवरी,2026) को भारत में चांदी 251.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,51,900 रुपये प्रति किलो है. एक दिन पहले 8 जनवरी के 2,52,000 रुपये प्रति किलो से 100 रुपये कम है. 8 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय दबाव और मुनाफावसूली के चलते चांदी 12,500 रुपये टूटकर 2,43,500 पहुंच गई थी.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

MI vs RCB Highlights: मुंबई इंडियंस ने लगाई हार की हैट्रिक, बेंगलुरु ने बुरी तरह रौंदा, कोहली-रजत की फिफ्टी

MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल…

Last Updated: April 12, 2026 23:54:35 IST

LSG vs GT Highlights: शुभमन गिल-जॉस बटलर की फिफ्टी, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर…

Last Updated: April 12, 2026 19:14:45 IST

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत, दिल्ली को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका शतक

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को…

Last Updated: April 11, 2026 23:38:53 IST

PBKS vs SRH Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब ने SRH को 6 विकेट से रौंदा, हैदराबाद की तीसरी हार

PBKS vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6…

Last Updated: April 11, 2026 19:24:59 IST

Live Stock Market Updates: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी ने 23,900 का स्तर पार किया

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: विभिन्न क्षेत्रों…

Last Updated: April 10, 2026 15:56:47 IST

RCB vs RR Highlights: जुरेल-सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी, राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत, बेंगलुरु को मिली पहली हार

RCB vs RR Highlights: ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की शानदारी पारी के दम पर…

Last Updated: April 11, 2026 00:18:02 IST