India vs England LIVE Score: भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है. भारत का सामना अब 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड मैच स्कोर लाइव अपडेट्स.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है. भारत का सामना अब 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: इंग्लैंड को अब 12 गेंदों में 39 चाहिए. हार्दिक पंड्या 19वां ओवर डाल रेह हैं.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 17 ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड का स्कोर 209-5 है. अब इंग्लैंड को 18 गेंदों में 45 रन चाहिए. बेथल 94 और सैम करन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 16 ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड का स्कोर 193-5 है. अब इंग्लैंड को 24 गेंदों में 61 रन चाहिए. क्रीज पर बेथल और सैन करन हैं.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 14 ओवर का गेम खत्म हो गया है. इस ओवर में 13 रन आए और एक ब़ड़ा विकेट भी आया. विल जैक्स 35 रन बनाकर आउट हुए. स्कोर 172-5
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 13 ओवर का खेल खत्म हो गया है और इस ओवर में 15 रन आए. इंग्लैंड का स्कोर 160-4 विकेट है. जैकब बेथल और विल जैक्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 10 ओवर खेले जा चुके हैं. पिछले ओवर में 6 रन बने हैं. इंग्लैंड को आखिरी 10 ओवर में जीतने के लिए 135 रन चाहिए. ज़रूरी रन रेट 13.50 है और अभी का रन रेट 11.90 है. बेथल ने अक्षर के पिछले ओवर में रन-आउट का मौका गंवा दिया. भारत की नजर अब अपने पांचवें विकेट पर है.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: अक्षर पटेल का यह ओवर बेहद महंगा साबित हो रहा था, लेकिन एक विकेट ने टीम इंडिया की मैच में पकड़ बनाए रखी. टॉम बैंटन ने पहली दो गेंदों पर छक्कों की झड़ी लगा दी थी, पर अक्षर ने अपनी चतुराई से उन्हें चकमा देकर पवेलियन भेज दिया. ENG 99-4
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: वरुण चक्रवर्ती का यह ओवर किसी टी20 मैच के सारे मसाले समेटे हुए था. पहली तीन गेंदों पर छक्कों की हैट्रिक जरूर लगी, लेकिन इस स्पिनर ने हार नहीं मानी और एक कीमती सफलता हासिल करते हुए जोस बटलर का कीमती विकेट ले लिया. इसी के साथ इंग्लैंड 68 पर 3 विकेट गवां चुकी है. बटलर की जगह टॉम बैंटन चौथे नंबर पर जैकब बेथेल का साथ देने आये हैं.
IND: 253-7(20)
ENG: 81-3(6.5)
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: ये वही पल होते हैं जो किसी टीम की असली क्लास दिखाते हैं. बुमराह ने अपनी चालाकी भरी स्लोअर बॉल (धीमी गेंद) से हैरी ब्रुक को पूरी तरह चकमा दे दिया। ब्रुक ने थोड़ा हटकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद की रफ्तार भांप नहीं पाए. बल्ला पहले ही घूम गया, हाथ से पकड़ ढीली हुई और गेंद बैकवर्ड पॉइंट की तरफ हवा में तैर गई. वहां अक्षर पटेल ने जो कैच लपका, वो वाकई देखने लायक था. भारत के लिए ये जबरदस्त क्रिकेट है.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 4 ओवर का खेल खत्म हो गया है. इंग्लैंड का स्कोर 38-1. बटलर और ब्रूक क्रीज पर.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 3 ओवर के बाद स्कोर 25-1 है. जोस बटलर 18 और ब्रूक 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: भारत को दूसरे ओवर में एक विकेट मिला. हार्दिक पंड्या ने फिल सॉल्ट को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा. 2 ओवर के बाद स्कोर 15-1
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा करने उतर चुकी है. पहले ओवर में 13 रन आए. बटलर और सॉल्ट क्रीज पर है.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: भारत ने 20 ओवर में 253 रन बनाए हैं. अगर इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें 120 गेंदों में 254 रन बनाने होंगे.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या छक्के लगा रहे हैं. वह 2 छक्के लगा चुके हैं और टीम का स्कोर 250 पहुंच गया है.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 19वें ओवर में 20 रन आए. तिलक वर्मा ने इस ओवर में कुल 3 छक्के मारे. लेकिन 21 रन बनाकर आउट हो गए.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: शिवम दुबे रन आउट हो गए. हार्दिक के साथ कन्फयूजन होने के बाद दुबे को रन आउट होना पड़ा. 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 217-5 है.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है. हार्दिंक पंड्या बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 204-5
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: जोस बटलर ने सूर्यकुमार यादव को स्टंप करके पवेलियन भेज दिया है. सूर्या सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 15 ओवर का खेल खत्म हो गया है और भारत ने 177 रन बना लिए हैं. सूर्यकुमार यादव 5 और शिवम दुबे 28 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: संजू सैमसन शतक से चूक गए. वह 89 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट विल जैक्स ने लिया.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: संजू सैमसन खतरनाक फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. वह 89 रन बनाकर खेल रहे हैं. 13 ओवर के बाद भारत 160-2
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 11 ओवर का खेल खत्म हो गया है और भारत का स्कोर 130-2 है. सैमसन 75 और दुबे 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 10 ओवर का खेल खत्म हो गया है और भारत ने 119-2 रन बनाए हैं. संजू सैमसन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह शतक की ओर बढ़ रहे हैं.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: ईशान किशन आउट हो गए हैं. वह 39 रन बनाकर आदिल रशीद के ओवर में आउट हुए. नए बल्लेबाज के रूप में शिवम दुबे आए हैं.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 9 ओवर का खेल खत्म हो गया है और भारत ने 112-1 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन और ईशान किशन ने इस ओवर में कुल 20 रन लूटे.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 26 गेंदों में फिफ्टी ठोकी. 8 ओवर के बाद स्कोर 92-1 है.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73-1 है. संजू सैमसन और ईशान किशन के बीच 50 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप हो गई है.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: संजू सैमसन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 20 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67-1
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 5 ओवर का खेल खत्म हो गया है और भारत ने 5 ओवर तक अभिषेक शर्मा के रूप में 1 विकेट गंवाया. स्कोर 55-1 संजू सैमसन 31 और ईशान किशन 15 बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 4 ओवर के बाद स्कोर 45-1 है. संजू सैमसन 30 से अधिक रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: तीसरे ओवर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने आसान सा कैच छोड़ दिया. 3 ओवर के बाद स्कोर 34-1. इस ओवर में 14 रन आए
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: भारत ने दूसरे ओवर में कुल 8 रन लूटे. अभिषेक शर्मा ने इस ओवर में कुल 2 चौके मारे. लेकिन वह आखिरी गेंद पर आउट भी हो गए. वह 9 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: पहले ओवर में भारत के लिए 12 रन आए. इस ओवर में संजू सैमसन ने 1 चौका और 1 छक्का भी लगाया.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: टीम इंडिया बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर आ चुके हैं. दोनों पारी की शुरुआत करेंगे.
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. जो टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरी थी. वही इंग्लैंड को भी चुनौती देगी.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: गौतम गंभीर स्टेडियम पहुंच गए हैं. वह आज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बेटे की शादी में भी शामिल हुए. हालांकि, वह अब लौट आए हैं और टीम के साथ हैं.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी भारत बनाम इंग्लैंड का मैच देखने के लिए आए हैं. वह मैदान पर सूर्यकुमार यादव से कुछ बात भी करते दिखाई दिए.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: जोस बटलर को भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने काफी परेशान किया है. बुमराह ने 14 इनिंग में बटलर को अब तक 4 बार आउट किया है.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: भारत टी20 विश्व कप का डिफेंडिंग चैंपियन है. टीम ने साल 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल जीता था. अगर भारत आज फाइनल में पहुंचा तो वह अपने खिताब को डिफेंड करना चाहेंगे.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच का टॉस अभी से 1 घंटे बाद होगा. शाम 6.30 बजे सूर्यकुमार यादव और हैरी ब्रूक टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: संजू सैमसन पर फैंस की खास नजरें रहेंगी. क्योंकि उन्होंने पिछले मुकाबले में 97 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. देखना दिलचस्प होगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ कैसा परफॉर्म करते हैं.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: दोनों टीमें अब तक कुल 29 बार आमने सामने आई है. इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 17 बार जीत दर्ज की है जबकि इंग्लैंड ने सिर्फ 12 बार.
IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत होने वाली है. मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस शाम 6.30 बजे होगा.
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: Sensex और…
RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…
LSG vs SRH LIVE Score Updates | Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad Match Live…
GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…
DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…
CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…