<

IND U19 vs ENG U19 Final Highlights: भारत बना U19 वर्ल्ड कप 2026 चैम्पियन, इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

IND U19 vs ENG U19 Final Highlights: भारतीय टीम ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रन बनाए. अब इंग्लैंड के सामने 412 रनों का टारगेट है.

INDU19 411-9(50)

ENGU19 311-9(40.2)

IND U19 vs ENG U19 World Cup Final Key Highlights: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को हरारे में खेले गए फाइनल मैच में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। भारत, जो लगातार छठी बार और कुल मिलाकर दसवीं बार फाइनल में पहुंचा था, ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और वैभव सूर्यवंशी की 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वैभव की इस पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे, जिसने उनके शतक के दौरान इंग्लिश टीम का मनोबल तोड़ दिया। फाइनल मैच में 400 से ज़्यादा रनों का यह रिकॉर्ड-ब्रेकिंग स्कोर पार करना नामुमकिन साबित हुआ। वैभव के अलावा, कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 (51), अभिज्ञान कुंडू ने 40 (31) और कनिष्क चौहान ने 37 (20) रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए, जेम्स मिंटो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट लिए। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मैनी लम्सडेन ने एक विकेट लिया.

भारतीय अंडर-19 टीम की प्लेइंग-11: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
इंग्लैंड अंडर-19 टीम की प्लेइंग-11: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन.

Live Updates

  • 20:45 (IST) 06 Feb 2026

    Ind U19 vs Eng U19 Live Score Updates: भारत छठी बार बना अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन

    Ind U19 vs Eng U19 Live Score Updates: भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन के अंतर से मात देकर छठी बार विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया है.

  • 20:13 (IST) 06 Feb 2026

    Ind U19 vs Eng U19 Live Score Updates: अंबरीश ने किया ल्यूमस्डन का शिकार

    Ind U19 vs Eng U19 Live Score Updates: अंबरीश ने अपने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर ल्यूमस्डन को कैच कराकर पवेलियन भेजा. उन्होंने 3 (10) रन बनाए.  281 के स्कोर पर इंग्लैंड को नौवां झटका लगा.

  • 20:05 (IST) 06 Feb 2026

    Ind U19 vs Eng U19 Live Score Updates: इंग्लैंड को आठवां झटका लगा

    Ind U19 vs Eng U19 Live Score Updates: इंग्लैंड ने 36वें ओवर में 269 रन के स्कोर पर अपना आठवां विकेट गंवा दिया. जेम्स मिंटो को आउट करने के लिए अंबरीश ने कैच लिया. उन्होंने 28 रन बनाए. इस समय क्रीज पर कैलेब फॉकनर और मैनी लम्सडेन हैं. इंग्लैंड को 84 गेंदों में 141 रन चाहिए। 36 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 271 रन है.

  • 19:51 (IST) 06 Feb 2026

    Ind U19 vs Eng U19 Live Score Updates: इंग्लैंड ने 32 ओवर में बनाए 253 रन

    Ind U19 vs Eng U19 Live Score Updates: इंग्लैंड ने 32 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बना लिए हैं. एक छोड़ से सेलेब फॉक्वर 64(36) रन बनाकर टिके हुए हैं वहीं दूसरी ओर से मिंटी 25(23) रन बनाकर खेल रहे हैं.

  • 19:28 (IST) 06 Feb 2026

    Ind U19 vs Eng U19 Live Score Updates: इंग्लैंड ने 26 ओवर में बनाए 215 रन

    Ind U19 vs Eng U19 Live Score Updates: इंग्लैंड ने 26 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं. जैकब फॉल्कनर 44(22) और जेम्स मिंटो 7(10) रन बनाकर खेल रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

KKR vs LSG Highlights: रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत, मुकुल चौधरी तूफानी फिफ्टी ठोककर बने हीरो, देखें हाईलाइट

KKR vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को…

Last Updated: April 9, 2026 23:56:59 IST

Election 2026 Highlights: असम में बंपर वोटिंग, केरल और पुडुचेरी में कितने प्रतिशत हुए मतदान?

Election 2026 Highlights: आज केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो…

Last Updated: April 9, 2026 22:28:32 IST

Stock Market Highlights: तेल की आग में झुलसा शेयर बाजार! सेंसेक्स 900 अंक धड़ाम, निफ्टी भी 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights | Share Bazaar News: लगातार पांचवें दिन अपनी बढ़त जारी रखते हुए,…

Last Updated: April 10, 2026 11:53:21 IST

DC vs GT Highlights: रोमांचक मैच में हारी दिल्ली कैपिटल्स, डेविड मिलर की मेहनत बर्बाद, गुजरात को मिली पहली जीत

DC vs GT Highlights: पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट…

Last Updated: April 8, 2026 23:48:31 IST

Stock Market Highlights: ऑयल क्रैश से बाजार में रैली! सेंसेक्स दौड़ा 2700 अंक, निफ्टी 24,000 छूने को तैयार

Stock Market Highlights । Share Bazaar News: कल सेक्टर के हिसाब से, सबसे ज्यादा बढ़त…

Last Updated: April 9, 2026 17:58:35 IST