<

India vs Namibia T20 Match Highlights: 116 रनों पर ऑलआउट हुई नामीबिया, टीम इंडिया ने 93 रनों से दर्ज की जीत

India vs Namibia T20 Match Highlights: नामीबिया की टीम 116 रनों पर ऑलआउट हो गई है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच में 93 रनों से जीत दर्ज कर ली है.

India vs Namibia T20 Match Highlights: टीम इंडिया के 210 रनों के विशाल स्कोर के सामने नामीबिया की टीम 116 रनों पर ऑलआउट हो गई है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच को 93 रनों से जीत लिया है. इसके साथ ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ये दूसरी जीत थी. नामीबिया की तरफ से सर्वाधिक रन स्टीनकैंप ने 29 रन बनाए. इसके अलावा, फ्राइलिंग ने 22 और कप्तान इरास्मस ने 18 गेंदों की ताबड़तोड़ पारी खेली. बाकी अन्य बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए. टीम इंडिया की तरफ से वरुण ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. इसके अलावा, हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट, अक्षर पटेल ने 2 विकेट और अर्शदीप, दुबे और बुमराह ने एक-एक विकेट लिए.

इससे पहले टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा था. टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक रन ईशान किशन ने 61 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में 24 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा, हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए, उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा, तिलक वर्मा ने 25 रन, संजू सैमसन ने 22 रन, शिवम दुबे ने 23 रन और कप्तान सूर्या 12 रन बनाकर आउट हुए. नामीबिया की तरफ से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. इसके अलावा, बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ ने एक-एक विकेट झटके.

इससे पहले नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नामीबिया की टीम ने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं. इसके अलावा, टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. बीमार अभिषेक शर्मा की जगह पर संजू सैमसन और मोहम्मद सिराज की जगह पर जसप्रीत बुमराह को मौका मिला है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत का मुकाबला नामीबिया से हो रहा है. मैच के लिए टॉस शाम 6:30 बजे हुआ और मैच शाम 7:00 बजे से शुरू हुआ. आज का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने 7 फरवरी को यूएसए को 29 रनों से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की है. आज दिल्ली में भारत अपने दूसरे मुकाबले में नामीबिया से भिड़ रहा है. इसके बाद भारत अपना अगला मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा.

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है. दिल्ली का मैदान छोटा भी है. ऐसे में यहां बड़े-बड़े शॉट देखने को मिल सकते हैं.  इस पिच पर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलता है. शुरुआत में नई गेंद से गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है. अगर पिच फ्लैट नहीं होती है, तो मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिल सकता है.

इस मैदान पर अभी तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 4 जीत मिली है. वहीं, टारगेट चेज़ करने वाली टीम ने 5 बार मैच अपने नाम किया है. हाल ही में इस मैदान पर नीदरलैंड और नामीबिया के बीच खेला गया था, जिसमें नीदरलैंड से 7 विकेट से जीत हासिल की थी.

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

नामिबिया की प्लेइंग इलेवन

लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो.

Live Updates

  • 22:37 (IST) 12 Feb 2026

    India vs Namibia T20 World Cup Live Updates: टीम इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत

    टीम इंडिया के 210 रनों के विशाल स्कोर के सामने नामीबिया की टीम 116 रनों पर ऑलआउट हो गई है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच को 93 रनों से जीत लिया है. इसके साथ ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ये दूसरी जीत थी. नामीबिया की तरफ से सर्वाधिक रन स्टीनकैंप ने 29 रन बनाए. इसके अलावा, फ्राइलिंग ने 22 और कप्तान इरास्मस ने 18 गेंदों की ताबड़तोड़ पारी खेली. बाकी अन्य बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए. टीम इंडिया की तरफ से वरुण ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. इसके अलावा, हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट, अक्षर पटेल ने 2 विकेट और अर्शदीप, दुबे और बुमराह ने एक-एक विकेट लिए.

  • 22:36 (IST) 12 Feb 2026

    India vs Namibia T20 World Cup Live Updates: नामीबिया की टीम 116 रन पर हुई ऑलआउट

    नामीबिया की टीम 116 रनों पर ऑलआउट हो गई है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच में 93 रनों से जीत दर्ज कर ली है.

  • 22:30 (IST) 12 Feb 2026

    India vs Namibia T20 World Cup Live Updates: 116 रनों पर ऑलआउट हुई नामीबिया, टीम इंडिया ने 93 रनों से दर्ज की जीत

    नामीबिया की टीम 116 रनों पर ऑलआउट हो गई है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच में 93 रनों से जीत दर्ज कर ली है.

  • 22:28 (IST) 12 Feb 2026

    India vs Namibia T20 World Cup Live Updates: नामीबिया को जीत के लिए 12 गेंदों में 94 रनों की जरूरत

    नामीबिया को जीत के लिए 12 गेंदों में 94 रनों की जरूरत है.

  • 22:26 (IST) 12 Feb 2026

    India vs Namibia T20 World Cup Live Updates: शिकोंगो आउट, नामीबिया को लगा 9वां झटका

    शिकोंगो आउट हो गए हैं, इसके साथ ही नामीबिया को 9वां झटका लग चुका है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

KKR vs PBKS LIVE Updates: फिन एलन के बाद कैमरन ग्रीन आउट, बारिश की वजह से रुका मैच

KKR vs PBKS LIVE Score Updates | Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings 12th Match…

Last Updated: April 6, 2026 20:48:43 IST

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST