<

IND vs SA T20 WC 2026 Highlights: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

IND VS SA Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 188 रन का लक्ष्य दिया. भारत इस स्कोर को चेज करते हुए 111 पर ही ऑलआउट हो गया.

India vs South Africa Live Score and Updates: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन का लक्ष्य रखा था. टीम इंडिया इस स्कोर को चेज करते हुए 111 रन ही बना सकी.  भारत का टॉप आर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा. ईशान किशन 0, तिलक वर्मा 1 और अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 18, वाशिंगटन सुंदर ने 11 और रिंकू सिंह भी 0 पर आउट हुए. हार्दिक 18 रन बनाकर आउट हुए. सबसे अधिक रन शिवम दुबे ने 42 बनाए.
भारत का स्कोर इस वक्त 86 रन पर 5 विकेट है. 14वें ओवर में लुंगी एनगिडी की गेंदों पर कुल 8 रन आए. मैदान पर फिलहाल हार्दिक पांड्या (18 रन, 16 गेंद) और शिवम दुबे (18 रन, 17 गेंद) की जोड़ी टिकी हुई है. दोनों संभलकर खेल रहे हैं और टीम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि भारत की जीत प्रतिशत महज 1 है. मैच साउथ अफ्रीका के पलड़े में जाता दिख रहा है.
6 ओवर के बाद भारत ने 31 रन बनाए हैं और 3 विकेट गंवाए हैं. क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और वॉशिंगटन सुंदर हैं. इससे पहले भारत के 3 टॉप आर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे. ईशान किशन 0, तिलक वर्मा 1 और अभिषेक 15 रन बनाकर आउट हो गए.
20 ओवर का खेल खत्म हो गया है और साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर के खेल में कुल 187 रन बनाए. भारत को जीत के लिए अब 188 रन बनाने होंगे. साउथ अफ्रीका के लिए सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी डेविड मिलर के बल्ले से देखने को मिली जिन्होंने 35 गेंदों में कुल 63 रन ठोक दिए. भारत के लिए बुमराह ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए.
15 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 144/4 हो गया है. इस ओवर में टीम ने 10 रन जोड़े. अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. मिलर ने सिर्फ 33 गेंदों में 62 रन बना लिए हैं. उनका साथ ट्रिस्टन स्टब्स दे रहे हैं.
10वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने 10 रन दिए. 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 77 रन हो गया है. डेवाल्ड ब्रेविस 24 रन (18 गेंद) और डेविड मिलर 34 रन (21 गेंद) बनाकर खेल रहे हैं.
5 ओवर का खेल खत्म हो गया है और इस ओवर में कुल 11 रन बने और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 31 रन पहुंच गया. बुमराह ने अभी तक 2 विकेट और अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट लिया. फिलहाल क्रीज पर डेविड मिलर और डेवॉल्ड ब्रेविस हैं. क्विंटन डिकॉक, एडेन मारक्रम और रयान रिकल्टन सस्ते में आउट हो गए.
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमों के लिए सुपर 8 का ये पहला मैच है. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच निर्णायक साबित होगा. मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. फैंस को एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में है तो वहीं, एडेन मारक्रम साउथ अफ्रीका की कमान संभालेंगे. एडेन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
भारत और साउथ अफ्रीका की टीम अब तक टूर्नामेंट में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है और मुकाबला टक्कर का हो सकता है.  अब तक टूर्नामेंट में भारत के टॉप ऑर्डर ने टीम को मजबूत शुरुआत दी है, जबकि गेंदबाजों ने मुश्किल हालात में विकेट निकालकर टीम को संभाला है. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और अनुशासित तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाती है. उनके तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में किसी भी बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाल सकते हैं.
टीम इंडिया का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज
साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, मार्को यानसेन

Live Updates

  • 22:36 (IST) 22 Feb 2026

    IND vs SAT20 World Cup 2026 Live: 76 रन से जीता साउथ अफ्रीका

    IND vs SAT20 World Cup 2026 Live: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया. 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 111 रन ही बना सकी. शिवम दुबे ने भारत के लिए सबसे अधिक 42 रन बनाए.
  • 22:23 (IST) 22 Feb 2026

    IND vs SAT20 World Cup 2026 Live: भारत की हार तय

    IND vs SAT20 World Cup 2026 Live: भारत की हार लगभग तय है. 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 105 रन है. भारत को 2 ओवर में जीत के लिए अब 83 रन चाहिए.

  • 22:17 (IST) 22 Feb 2026

    IND vs SAT20 World Cup 2026 Live: 15 वें ओवर में गिरे 3 विकेट

    IND vs SAT20 World Cup 2026 Live: केशव महाराज के 15वें ओवर में भारत ने 3 विकेट गंवाए. पहले हार्दिक पंड्या और बाद में रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह आउट हुए. भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद 88-8 है.
  • 22:13 (IST) 22 Feb 2026

    IND vs SA T20 World Cup 2026 Live: भारत की जीत प्रतिशत महज 1

    IND vs SA T20 World Cup 2026 Live: भारत का स्कोर इस वक्त 86 रन पर 5 विकेट है। 14वें ओवर में लुंगी एनगिडी की गेंदों पर कुल 8 रन आए (जिसमें एक चौका और चार सिंगल शामिल थे). मैदान पर फिलहाल हार्दिक पांड्या (18 रन, 16 गेंद) और शिवम दुबे (18 रन, 17 गेंद) की जोड़ी टिकी हुई है. दोनों संभलकर खेल रहे हैं और टीम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि भारत की जीत प्रतिशत महज 1 है. मैच साउथ अफ्रीका के पलड़े में जाता दिख रहा है.

  • 21:54 (IST) 22 Feb 2026

    IND vs SA T20 World Cup 2026 Live: कप्तान सूर्यकुमार यादव भी लौटे पवेलियन

    IND vs SA T20 World Cup 2026 Live: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अपना विकेट गवा दिया है और इस तरह भारतीय टीम ने सस्ते में अपना 5 विकेट खो दिया है. अब हार्दिक और शिवम् दूबे पर पूरी जिम्मेदारी है कि लक्ष्य का डटकर सामना करें। भारत का स्कोर फिलहाल 57 पर 5 विकेट(10 ओवर) है...

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST