<

IND vs WI Highlights: वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने किया क्वालीफाई, इंग्लैंड से सेमीफाइनल में होगी भिड़ंत

India vs West Indies: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.

IND vs WI Live Updates: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब टीम की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है, लेकिन फील्डिंग और कैचिंग में सुधार की जरूरत रहेगी. सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 97 रन ठोके.
20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 195/4 का मजबूत स्कोर बना लिया है और आखिरी ओवरों में जबरदस्त तेजी दिखाई है. 20वें ओवर में बुमराह के खिलाफ 14 रन आए. कुल मिलाकर वेस्टइंडीज ने मिडिल और डेथ ओवरों में शानदार पावर-हिटिंग दिखाई है और स्कोर 190 के पार पहुंचाया. भारत को जीतने के लिए 196 रन बनाने होंगे. अब देखना होगा कि आगे क्या होता है.
10 ओवर तक वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत को बरकरार रखते हुए 82/1 का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है. 10वें ओवर में हार्दिक के खिलाफ 13 रन आए, जिसमें एक शानदार छक्का और तीन वाइड गेंदें भी शामिल रहीं. रोस्टन चेज 22 गेंदों पर 38 रन बनाकर शानदार लय में दिख रहे हैं, जबकि हेटमायर 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर तेजी से रन बना रहे हैं.
पहले 5 ओवर के खेल में वेस्टइंडीज ने बिना कोई विकेट गंवाए 35 रन बना लिए हैं और टीम ने अच्छी शुरुआत की है. शे होप 22 गेंदों पर 20 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि चेज ने सिर्फ 8 गेंदों में 15 रन बनाकर आक्रामक तेवर दिखाए हैं. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में कसी हुई लाइन रखी, लेकिन ढीली गेंदों पर बल्लेबाजों ने रन बटोर लिए.
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में आज भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच होने वाला मुकाबला करो या मरो जैसा है. इस मैच की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जो भी टीम जीतेगी, वह सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी. फैंस के लिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाल है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है और सेमीफाइनल में एंट्री करने की तैयारी में है. भारत की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. कप्तान की अगुवाई में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग संतुलित दिखे हैं. अभिषेक शर्मा भी फॉर्म में लौट आए हैं और मिडिल ऑर्डर ने मुश्किल समय में टीम को संभाला है. गेंदबाजी में तेज गेंदबाजों ने पावरप्ले में विकेट निकालकर विरोधी टीम पर दबाव बनाया है.
दूसरी ओर वेस्टइंडीज भी टी20 फॉर्मेट की खतरनाक टीम मानी जाती है. उनकी ताकत विस्फोटक बल्लेबाजी है, जो कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल सकती है. अगर उनके बड़े हिटर चल गए तो भारत के लिए चुनौती बढ़ सकती है. ऐसे में टीम इंडिया को भी सावधान रहने की जरूरत होगी. इस विश्व कप में वेस्टइंडीज में कमाल का खेल दिखाया है. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि सम्मान और इतिहास में नाम दर्ज कराने का भी है.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI: शे होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

Live Updates

  • 22:53 (IST) 01 Mar 2026

    IND vs WI Live Score: भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

    IND vs WI Live Score: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब टीम की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. 5 मार्च को दोनों टीमें वानखेड़े में आमने सामने होगी.
  • 22:50 (IST) 01 Mar 2026

    IND vs WI Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को हराया

    IND vs WI Live Score: 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 97 रन ठोके.

  • 22:43 (IST) 01 Mar 2026

    IND vs WI Live Score: शिवम दुबे क्रीज पर आए

    IND vs WI Live Score: हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं. आते ही उन्होंने 2 चौके मार दिए. 19वें ओवर में भारत ने 10 रन लूटे.

  • 22:32 (IST) 01 Mar 2026

    IND vs WI Live Score: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर

    IND vs WI Live Score: 17 ओवर के बाद भारत ने 171 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन 81 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को अब 18 गेंदों में सिर्फ 25 रन जीत के लिए चाहिए.

  • 22:13 (IST) 01 Mar 2026

    IND vs WI Live Score: बेहतरीन फॉर्म में तिलक वर्मा

    IND vs WI Live Score: 14 ओवर के बाद भारत ने मुकाबले में जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 136/3 तक पहुंचा दिया है. सैमसन 39 गेंदों पर 69 रन बनाकर बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं और पारी को संभाले हुए हैं. दूसरी ओर तिलक वर्मा 12 गेंदों पर 23 रन बनाकर तेजी से रन जोड़ रहे हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST

CSK vs PBKS Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई फिर हारी

CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…

Last Updated: April 3, 2026 23:37:50 IST

Live Stock Market Updates: सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 1,500 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,600 के ऊपर

Stock Market Live: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के आने वाले हफ़्तों में ईरान के ख़िलाफ़…

Last Updated: April 2, 2026 15:31:28 IST

LSG vs DC Highlights, IPL 2026: समीर रिजवी की बेहतरीन बल्लेबाजी, लखनऊ के मुंह से छीनी जीत, ऋषभ पंत की हार से शुरुआत

LSG vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में ही मुकाबला 6 विकेट से…

Last Updated: April 1, 2026 23:07:15 IST