KKR vs PBKS LIVE Score Updates | Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings 12th Match Live Score Updates | KKR vs PBKS IPL 2026 Scorecard Live: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगी, जिससे आधे घंटे पहले टॉस होगा.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच लाइव स्कोर.
KKR vs PBKS LIVE Updates: IPL 2026 के 10वें दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान पर होगा. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जिसके लिए 7 बजे टॉस होगा.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम लगातार अपना तीसरा मुकाबला जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी पहली जीत की तलाश है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को अभी तक 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब ये दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.
पिछले साल की बात करें, तो पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि खिताबी मुकाबले में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. इसके चलके कोलकाता की टीम ने IPL 2025 में 8वें पायदान पर फिनिश किया था.
इस सीजन में ईडन गार्डन्स में अभी तक सिर्फ 1 ही मैच खेला गया है. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए. ईडन गार्डन्स साल 2023 से (कम से कम दस मैच खेले जाने के आधार पर) आईपीएल का सबसे तेज स्कोरिंग ग्राउंड रहा है.
कोलकाता में मौसम को लेकर फैंस की टेंशन बढ़ी हुई है. फिलहाल टॉस होने में लगभग ढाई घंटे का समय बचा हुआ है, लेकिन अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि आउटफील्ड के बड़े हिस्से पर कवर लगे हुए हैं, जबकि पिच और स्क्वायर खुले हैं.
पंजाब किंग्स की टीम पिछले 2 मैचों में लगातार 2 जीत हासिल कर चुकी है. पंजाब ने पहले गुजरात टाइटंस को हराया और फिर चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी. ऐसे में पंजाब की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
IPL 2025 के बाद से केकेआर की मिडिल ओवर (7-15) में बल्लेबाजी सबसे खराब रही है. इस फेज में केकेआर के बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट बाकी टीमों के सबसे कम रहा है.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम इजंरी संकट से जूझ रही है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के चलते बाहर हो गए हैं. वहीं, मथीशा पथिराना अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. इसके अलावा टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स इस मुकाबले में अपने सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को को बाहर कर सकती है. दरअसल, कैमरन ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, जबकि बल्लेबाजी में उनका कोई खास योगदान नहीं है. ऐसे में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है.
पंजाब किंग्स ने IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रनों से हराया था. वहीं, उस सीजन में इन दोनों टीमों के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. ऐसे में अगर फॉर्म के नजरिए से देखें, तो पंजाब किंग्स की टीम का पलड़ा भारी है.
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 21 मैच कोलकाता ने अपने नाम किए हैं. वहीं, पंजाब किंग्स को सिर्फ 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है.
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा. (इम्पैक्ट सब: कार्तिक त्यागी)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक. (इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्य
ईडन गार्डन्स की पिच की बात करें, तो यहां पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलती है. पिच की सतह सपाट होने के चलते गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे रन बनाना आसान हो जाता है. साथ ही मैदान की आउटफील्ड तेज होने के कारण फील्डरों के लिए रन रोकना भी मुश्किल हो जाता है.
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स का यह मुकाबला कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा.
Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…
RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…
LSG vs SRH LIVE Score Updates | Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad Match Live…
GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…
DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…
CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…