Mumbai Indians Women vs Delhi capitals Women WPL 2026: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मैच में आमने सामने हुई जहां दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा.
आरसीबी से पहले मुकाबले में हार के बाद मुंबई इंडियंस ने दूसरे मैच में दिल्ली को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. इस जीत के साथ उन्होंने 2 अंक अपने नाम कर लिए हैं. प्वाइंट्स टेबल में मुंबई की टीम पहले नंबर पर पहुंच गई है. गुजरात दूसरे और आरसीबी की टीम टेबल में तीसरे नंबर पर है.
निकोला क्रे की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है. उन्होंने दिल्ली की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है. दिल्ली के लिए जेमिमाह रोड्रिग्स 1, मैरिजेन कैप 10 और लाउरा वोलवार्ट 9 रन बनाकर आउट हुई. यहां से दिल्ली के लिए मैच जीतना मुश्किल नजर आ रहा है.
7 ओवर के खेल के बाद मुंबई ने 54 रन पर 2 विकेट गंवा दिए हैं. जी कमालिनी (16) और अमेलिया केर (0) के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्केवियर ब्रंट ने पारी को संभाला है. आरसीबी के लिए नंदिनी और चिनेले ने 1-1 विकेट लिए.
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. कमालिनी के साथ अमेलिया केर क्रीज पर उतरी लेकिन अमेलिया ने जल्दी ही विकेट गंवा दिया. 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 12 रन पर 1 विकेट है. नेट स्केवियर ब्रंट और कमालिनी क्रीज पर है.
वूमेंस प्रीमियर लीग में जेमिमाह रोड्रग्स कप्तानी करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई है. उन्होंने 25 साल 127 की उम्र में पहली कप्तानी की. इससे पहले स्मृति मंधाना 26 साल 230 दिन में WPL में कप्तानी करने वाली पहली कम उम्र की प्लेयर बनी थी.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लाउरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मैरिजेन कैप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी मुंबई की टीम फिर से पहले बल्लेबाजी करेगी. पहले मैच में भी मुंबई को पहले बल्लेबाजी करना पड़ा था जहां उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा था.
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वूमेंस प्रीमियर लीग में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दोनों टीमों का पलड़ा बराबर का रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने 4 बार जीत दर्ज की है तो वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 4 बार जीत हासिल की है.
मुंबई इंडियंस को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. पहले ही मैच में हार उनके लिए दुखद था. उनकी कोशिश यह होगी कि दिल्ली को हराकर वह दूसरे मुकाबले में जरूर जीत दर्ज करना चाहेगी. देखना होगा कि कौन सी टीम यहां बाजी मारती है.
Live Stock Market Updates: सोमवार सुबह Asian-Pacific बाज़ारों में गिरावट देखने को मिली. इसकी वजह…
Asha Bhosle funeral LIVE Updates: आशा भोसले के निधन के बाद संगीत जगत में शोक…
MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल…
LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर…
CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को…
PBKS vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6…