<

Parliament Budget Session Live Highlights: लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, आज दिनभर क्या हुआ?

Parliament Budget Session Highlights: लोकसभा की कार्यवाही कल यानी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इससे पहले विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा फैसला लिया है.

Parliament Budget Session Key Highlights: BJP की महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखकर 4 फरवरी, 2026 को सदन में हुए हंगामे को लेकर विपक्षी सांसदों के खिलाफ “नियमों के तहत सबसे सख्त कार्रवाई” करने की मांग की है. लेटर में विपक्षी सदस्यों पर वेल में घुसने, स्पीकर की टेबल पर चढ़ने और कार्यवाही में रुकावट डालने का आरोप लगाया गया है। इस बीच, विदेश मामलों की पार्लियामेंट्री कमेटी आज मीटिंग करेगी, उसी दिन इंडिया ब्लॉक की मीटिंग सुबह 10 बजे होनी है. लेटेस्ट और लाइव अपडेट्स के लिए IndiaNews के साथ बने रहें.

Live Updates

  • 20:03 (IST) 10 Feb 2026

    लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

    लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे के लिए स्थगित कर दी गई है. इससे पहले लोकसभा आज रात 8 बजे के लिए बढ़ाया गया था.

  • 17:54 (IST) 10 Feb 2026

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिया बड़ा फैसला

    लोकसभा में विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा फैसला लिया है. सामान्य तौर पर जिस दिन स्पीकर को हटाने को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होती है, उसी दिन स्पीकर सदन में नहीं जाता है, लेकिन ओम बिरला ने फैसला लिया है कि वह तब तक सदन में नहीं जायेंगे, जब तक उनको हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो जाती, फैसला नहीं हो जाता.

  • 17:21 (IST) 10 Feb 2026

    भाजपा महिलाओं के खिलाफ है- डिंपल यादव

    समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, "सभी पार्टी चाहती थी सदन चले. विपक्ष चाहता था कि विपक्ष के नेता को बोलने दिया जाए. सरकार नहीं चाहती है देश के सच्चाई सामने आए इस वजह से विपक्ष के नेता और बाकी के नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा था. जिस प्रकार से कहा गया कि सांसदों से प्रधानमंत्री को खतरा है ये भ्रम भाजपा ना फैलाए. भाजपा महिलाओं के खिलाफ है."

  • 16:14 (IST) 10 Feb 2026

    ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्या बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी?

    विपक्ष द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देने पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरीके से भेदभाव दिख रहा है. विपक्ष के नेता को रोकने का काम हुआ, पूर्व सेनाध्यक्ष के किताब के अंश को पढ़ने से मना किया गया. फिर कहा गया कि देश के सबसे सुरक्षित इमारत में प्रधानमंत्री असुरक्षित हैं क्योंकि 8-10 महिलाएं विरोध कर रही थी तो ये शर्मनाक है.
  • 14:58 (IST) 10 Feb 2026

    Parliament Budget Session Live: सबसे गलत और झूठ बोलने वाले व्यक्ति तो राहुल गांधी हैं-भाजपा सांसद संजय जायसवाल

    Parliament Budget Session Live:   भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा के विपक्ष नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी एक कागज प्रमाणित करते हैं और आज जब पेंगुइन ने इस बात को साफ कह दिया कि हमने ऐसी कोई किताब नहीं प्रकाशित की है तो सबसे गलत और झूठ बोलने वाले व्यक्ति तो राहुल गांधी हैं। कांग्रेस जब तक उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएगी तब तक कांग्रेस का भविष्य में कुछ नहीं होने वाला है।"
Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, पंजाब-केकेआर को मिले 1-1 अंक

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डन्स के…

Last Updated: April 6, 2026 23:20:07 IST

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST