<

Lok Sabha Budget Session Highlights: लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ने क्या कहा?

Lok Sabha Budget Session Highlights: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदन में आते ही कोई अप्रिय घटना घट सकती थी. उसी अप्रिय घटना से बचने के लिए उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह सदन में नहीं आएं. प्रधानमंत्री मोदी ने उनके आग्रह को माना, इसके लिए वह प्रधानमंत्री मोदी के शुक्रगुजार हैं.

Parliament Budget Session Key Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में बोल सकते हैं. इससे एक दिन पहले बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी.बुधवार शाम 5 बजे प्रधानमंत्री मोदी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देना था, लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही रोक दी गई. 

लोकसभा में तब हंगामा शुरू हुआ जब राहुल गांधी ने चीन के साथ 2020 के पूर्वी लद्दाख विवाद से जुड़ी पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देने की कोशिश की. भाजपा नेताओं का कहना है कि यह संसद के नियमों के खिलाफ है और इससे सेना का मनोबल गिर सकता है.भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर संसद में हंगामा कर रहा है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल न सकें. पार्टी नेताओं का दावा है कि प्रधानमंत्री सदन को संबोधित करने के लिए तैयार थे, लेकिन कांग्रेस के हंगामे के कारण ऐसा नहीं हो पाया.

संसद का यह बजट सत्र 65 दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 30 बैठकें होंगी. सत्र का समापन 2 अप्रैल को होगा. बीच में 13 फरवरी से 8 मार्च तक अवकाश रहेगा, ताकि स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों की समीक्षा कर सकें. सदन की कार्यवाही दोबारा 9 मार्च से शुरू होगी.

India News के इस लाइव ब्लॉग में संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट पढ़ें…

Live Updates

  • 15:07 (IST) 05 Feb 2026

    Parliament Budget Session Live: कोई अप्रिय घटना घट सकती थी-लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

    Parliament Budget Session Live: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदन में आते ही कोई अप्रिय घटना घट सकती थी. उसी अप्रिय घटना से बचने के लिए उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह सदन में नहीं आएं. प्रधानमंत्री मोदी ने उनके आग्रह को माना, इसके लिए वह प्रधानमंत्री मोदी के शुक्रगुजार हैं. कल लोकसभा स्पीकर के चैंबर में जो कुछ हुआ, जैसे शब्दों का प्रयोग हुआ, ऐसे शब्दों का प्रयोग असंसदीय थे. कल का दिन काला दिवस के रूप में था.

  • 14:59 (IST) 05 Feb 2026

    Parliament Budget Session Live: "डील पर सरकार की तरफ से कोई स्पष्टिकरण नहीं दिया गया है-समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव

    Parliament Budget Session Live: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "डील पर सरकार की तरफ से कोई स्पष्टिकरण नहीं दिया गया है...यह भी साफ नहीं है कि हमारे किसानों के हितों की रक्षा होगी या नहीं..." लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में उन्होंने कहा, "अब जब छपी हुई किताब पेश की जा रही है, तो उन्हें ऐसा करने देना चाहिए। हर सांसद को संसद में अपनी बात कहने का हक है..."

  • 14:38 (IST) 05 Feb 2026

    Parliament Budget Session Live: लोकसभा में भी इन्होंने अनर्गल बयानबाजी करके वॉक आउट किया-भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़

    Parliament Budget Session Live:  राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, "लोकसभा में भी इन्होंने अनर्गल बयानबाजी करके वॉक आउट किया और आज राज्यसभा में भी...मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने का पूरा मौका मिला लेकिन फिर भी उन्हें नाटक करना था, इसलिए नाटक किया, ये ठीक बात नहीं है।"
  • 14:07 (IST) 05 Feb 2026

    Parliament Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित

    Parliament Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित

  • 13:48 (IST) 05 Feb 2026

    Parliament Budget Session Live: राहुल गांधी को बोलने दें-प्रियंका गांधी

    Parliament Budget Session Live:  कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को मांग की कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने दिया जाए, और सरकार पर पार्लियामेंट्री स्क्रूटनी से डरने का आरोप लगाया.

    गांधी ने कहा, "उन्हें LoP को बोलने देना चाहिए... उन्हें (राहुल गांधी को) बोलने देना चाहिए. उन्हें किस बात का डर है? क्या उन्हें डर है कि वह किसी किताब से कोट करेंगे?... क्या उन्हें डर है कि हम उन्हें ज़िम्मेदार ठहराएंगे क्योंकि उन्होंने यह ट्रेड डील की है, जिसके तहत सभी किसानों की ज़िंदगी बर्बाद होने वाली है."

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Live Stock Market Updates: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी ने 23,900 का स्तर पार किया

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: विभिन्न क्षेत्रों…

Last Updated: April 10, 2026 15:56:47 IST

KKR vs LSG Highlights: रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत, मुकुल चौधरी तूफानी फिफ्टी ठोककर बने हीरो, देखें हाईलाइट

KKR vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को…

Last Updated: April 9, 2026 23:56:59 IST

Election 2026 Highlights: असम में बंपर वोटिंग, केरल और पुडुचेरी में कितने प्रतिशत हुए मतदान?

Election 2026 Highlights: आज केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो…

Last Updated: April 9, 2026 22:28:32 IST

Stock Market Highlights: तेल की आग में झुलसा शेयर बाजार! सेंसेक्स 900 अंक धड़ाम, निफ्टी भी 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights | Share Bazaar News: लगातार पांचवें दिन अपनी बढ़त जारी रखते हुए,…

Last Updated: April 10, 2026 11:53:21 IST

DC vs GT Highlights: रोमांचक मैच में हारी दिल्ली कैपिटल्स, डेविड मिलर की मेहनत बर्बाद, गुजरात को मिली पहली जीत

DC vs GT Highlights: पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट…

Last Updated: April 8, 2026 23:48:31 IST