<

Parliament Budget Session Highlights: पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब को लेकर लोकसभा में फिर हंगामा, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Parliament Budget Session Highlights: लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा. जानें क्या बोलेंगे राहुल गांधी और कब देंगे PM मोदी जवाब. 18 घंटे की इस ऐतिहासिक बहस और विकसित भारत के विजन की पल-पल की जानकारी यहां देखें...

Parliament Budget Session Key Highlights: लोकसभा में आज (सोमवार) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई. बीजेपी की ओर से इस बहस की कमान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल संभाला और बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या इस प्रस्ताव का समर्थन किया. संसद में इस पर चर्चा भी हुई, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामा हो गया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी.

लोकसभा में अब आगे की चर्चा 3 फरवरी यानी मंगलवार को होगी. इस चर्चा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को जवाब दे सकते हैं, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 फरवरी को अपनी बात रखेंगी.

सत्र का अब तक का हाल

बुधवार को बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था. उन्होंने अपने भाषण में सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और ‘विकसित भारत’ के लिए सरकार के रोडमैप पर जोर दिया था. यह संबोधन बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले हुआ था, जबकि गुरुवार को इकोनॉमिक सर्वे (आर्थिक सर्वेक्षण) पेश किया गया था.

आगे का कार्यक्रम

संसद के दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश के लिए स्थगित हो जाएंगे और फिर 9 मार्च को दोबारा मिलेंगे. इस ब्रेक के दौरान स्टैंडिंग कमेटियाँ विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों की जांच करेंगी. पूरा बजट सत्र 65 दिनों के दौरान कुल 30 बैठकों तक चलेगा और 2 अप्रैल को समाप्त होगा.

मुख्य बिंदु:

राहुल गांधी का संबोधन: कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी आज सदन में बोल सकते हैं.

समय: यह बहस दोपहर लगभग 2 बजे शुरू होने वाली है.

प्रधानमंत्री का जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को इस चर्चा पर अपना जवाब दे सकते हैं.

बुधवार को बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था. अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और एक ‘विकसित भारत’ के लिए केंद्र सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित किया था.

ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें…

Live Updates

  • 16:12 (IST) 02 Feb 2026

    सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

    मंगलवार 3 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित कर दिया गया है. पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब को लेकर राहुल गांधी की ओर से दिए जा रहे भाषण के दौरान हंगामा हुआ. इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करने पड़ी.

  • 15:50 (IST) 02 Feb 2026

    Parliament Budget Session Live: मंगलवार को NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग

    Parliament Budget Session Live: सत्ताधारी गठबंधन के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मंगलवार को संसद भवन परिसर में NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग के लिए इकट्ठा होंगे. बीजेपी, TDP, JD(U), LJP (R), शिवसेना, JD(S) और NDA के दूसरे घटक दलों के सांसद मौजूद रहेंगे.

    सूत्रों के मुताबिक, उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीटिंग में सांसदों को अलग-अलग मुद्दों पर संबोधित करेंगे.

  • 15:24 (IST) 02 Feb 2026

    Parliament Budget Session Live: लोकसभा शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित

    Parliament Budget Session Live: पूर्व सेना प्रमुख के अप्रकाशित संस्मरण को लेकर हंगामे के बीच लोकसभा को एक बार फिर शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

  • 15:18 (IST) 02 Feb 2026

    Parliament Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई

    Parliament Budget Session Live: पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब को लेकर हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है.

  • 14:15 (IST) 02 Feb 2026

    Parliament Budget Session Live:  लोकसभा दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित

    Parliament Budget Session Live:  राहुल गांधी द्वारा भाषण के दौरान एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देने पर हुए हंगामे के बीच लोकसभा को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, पंजाब-केकेआर को मिले 1-1 अंक

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डन्स के…

Last Updated: April 6, 2026 23:20:07 IST

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST