<

Parliament Session Highlights: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, कल पीएम मोदी करेंगे ये काम

Parliament Session Highlights: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदन स्पीकर ओम बिरला के साथ है. पहली बार बोलने वालों को, जिन्हें उनकी अपनी पार्टियों ने बोलने नहीं दिया, ओम बिरला ने मौका दिया.

Parliament Session Key Highlights: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदन स्पीकर ओम बिरला के साथ है. पहली बार बोलने वालों को, जिन्हें उनकी अपनी पार्टियों ने बोलने नहीं दिया, ओम बिरला ने मौका दिया.

बजट सेशन के दूसरे फेज में बुधवार को लोकसभा में भारी हंगामा होने की पूरी संभावना है. सदन में अभी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के लाए गए नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर बहस चल रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर बहस के दौरान बोल सकते हैं.

इससे पहले मंगलवार को भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा. विपक्ष ने ओम बिरला पर गंभीर आरोप लगाए, जिसमें यह भी शामिल था कि वह सरकार की आवाज हैं, वहीं सरकार का कहना था कि ओम बिरला ने कभी भी पक्षपातपूर्ण व्यवहार नहीं किया. हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.

विपक्ष ओम बिरला को पद से हटाने पर तुला हुआ है. कितने वोटों की जरूरत होगी?

ओम बिरला के खिलाफ यह नो-कॉन्फिडेंस मोशन पिछले साल फरवरी में पेश किया गया था, जिस पर करीब 118 MPs ने साइन किए थे. इस मोशन पर बहस के लिए 10 घंटे का समय रखा गया है, जिसके बाद वोटिंग होगी. मोशन पास करने के लिए विपक्ष को सिंपल मेजॉरिटी की जरूरत है.

यह प्रस्ताव कांग्रेस MP मोहम्मद जावेद ने पेश किया था, और 50 से ज़्यादा MP इसके समर्थन में खड़े हुए। BJP MP जगदंबिका पाल, जो चेयर पर थे, ने प्रस्ताव पेश करने की इजाज़त दी और बताया कि बहस के लिए 10 घंटे का समय रखा गया है. उन्होंने सदस्यों से अपनी दलीलें प्रस्ताव पर ही केंद्रित रखने का आग्रह किया. पाल ने यह भी कहा कि स्पीकर ने विपक्ष के प्रस्ताव के लिए इजाज़त देने और प्रक्रिया का पालन करने में उदारता दिखाई है. इस बीच, संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन और गरमागरम बहस हुई, क्योंकि विपक्षी सदस्यों ने मिडिल ईस्ट में संघर्ष से निपटने के सरकार के तरीके पर चिंता जताई.

Live Updates

  • 18:26 (IST) 11 Mar 2026

    ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया है. इसके बाद अब कल यानी गुरुवार को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पीकर ओम बिरला को लेकर लोकसभा में आएंगे. स्पीकर ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लोकसभा में सांसदों  को संबोधित भी करेंगे.

  • 18:00 (IST) 11 Mar 2026

    NDA कभी विपक्ष में रहते हुए स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाई- अमित शाह

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हम भी विपक्ष में रहे हैं लेकिन तीन बार लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव आया, भाजपा और NDA कभी विपक्ष में रहते हुए स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाई."

  • 17:55 (IST) 11 Mar 2026

    अध्यक्ष की निष्ठा पर सवाल अजीब प्रकार की स्थिति का निर्माण- अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "जब आप अध्यक्ष की निष्ठा पर सवाल करते हैं तो आप अजीब प्रकार की स्थिति का निर्माण कर देते हैं. जिसको मध्यस्थता करनी है, जिसका संरक्षण लोकसभा के कार्यकाल की समाप्ति तक आपको मांगना है उसकी निष्ठा पर ही आप सवाल कर देते हैं? ये हमारी उच्च परंपराओं के निर्वहन में करने के लिए बहुत अफसोसजनक घटना है."

  • 17:42 (IST) 11 Mar 2026

    लोकसभा में अमित शाह ने क्यों किया जवाहरलाल नेहरू का जिक्र?

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "सदन आपसी विश्वास से चलता है. पक्ष-विपक्ष दोनों के लिए सदन के स्पीकर अभिरक्षक होते हैं, उन्हें लोकसभा कैसे चलानी है, इसके लिए इसी लोकसभा ने कुछ नियम बनाए हैं... सदन के अंदर सदन के नियमों के अनुसार बोलना होता है. सदन के नियम जिसकी अनुमति नहीं देते हैं उस हिसाब से किसी को बोलने का अधिकार नहीं है, चाहे वह कोई भी हो. जब आप नियमों को नज़रअंदाज करेंगे तो स्पीकर का पवित्र दायित्व है कि उसे रोके, टोके और निकाल कर बाहर करें. यह नियम हमने नहीं बनाए, यह नेहरू जी के समय से चले आ रहे हैं."

  • 17:21 (IST) 11 Mar 2026

    स्पीकर किसी दल के नहीं होते हैं सदन के होते हैं- अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "लोकसभा स्पीकर के सामने जो अविश्वास प्रस्ताव आया है इस पर मेरे विचार व्यक्त करने के लिए मैं खड़ा हुआ हूं. ये घटना कोई सामान्य घटना नहीं है. करीब 4 दशक बात एक बाद फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया है. संसदीय राजनीति और ये सदन दोनों के लिए ये अफसोसजनक घटना है. स्पीकर किसी दल के नहीं होते हैं सदन के होते हैं. एक प्रकार से सदन के सभी सदस्यों के अधिकार के वे संरक्षक भी होते हैं."

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST

CSK vs PBKS Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई फिर हारी

CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…

Last Updated: April 3, 2026 23:37:50 IST