<

PBKS vs SRH LIVE Score Updates: सनराइजर्स हैदराबाद की विस्फोटक शुरुआत, अभिषेक शर्मा ने की चौके-छक्के की बारिश

PBKS vs SRH LIVE Score Updates | Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad 17th Match Live Score Updates | PBKS vs SRH IPL 2026 Scorecard Live: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है.

PBKS vs SRH LIVE Score Updates: आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पारी की शुरुआत करने आए हैं. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2 बदलाव किए हैं. सलिल अरोड़ा को लियाम लिविंगस्टोन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. वहीं, पंजाब किंग्स में कोई बदलाव नहीं है.

इस मैच में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स अपनी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेगी. पंजाब किंग्स ने 3 मैचों में 2 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश से धुल गया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से हारकर आ रही है. ईशान किशन की अगुवाई वाली हैदराबाद की टीम ने 3 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल की है. ऐसे में ईशान किशन एक बार फिर अपनी टीम को जीत की पटरी पर वापस लाना चाहेंगे. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है. दोनों टीमों में बड़े पावर हिटर हैं, जो लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में न्यू चंडीगढ़ के पिच पर रनों की बरसात होने वाली है.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. (इम्पैक्ट सब: नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार)

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, इशान मलिंगा. (इम्पैक्ट सब: जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंदु मेंडिस)

Live Updates

  • 15:56 (IST) 11 Apr 2026

    PBKS vs SRH IPL 2026 Scorecard Live: अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी

    अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगा दिया है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छ्क्के आए.

  • 15:52 (IST) 11 Apr 2026

    PBKS vs SRH IPL 2026 Scorecard Live: 4 ओवर के बाद SRH का स्कोर 60/0

    4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 60 के स्कोर पर पहुंच गया है. अभिषेक शर्मा के बाद ट्रेविस हेड ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी है.

  • 15:47 (IST) 11 Apr 2026

    PBKS vs SRH LIVE Score Updates: 3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 44/0

    3 ओर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना किसी नुकसान के 44 रन पर पहुंच गया है. अभिषेक शर्मा 13 गेंदों पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ ट्रेविस हेड 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

  • 15:39 (IST) 11 Apr 2026

    PBKS vs SRH LIVE Score Updates: दूसरे ओवर से आए 11 रन

    सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे ओवर में 11 रन बनाए हैं. ट्रेविस हेड 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, अभिषेक शर्मा 7 गेंदों पर 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

  • 15:35 (IST) 11 Apr 2026

    PBKS vs SRH IPL 2026 Scorecard Live: पहले ओवर में आए 9 रन

    पहले ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 रन बटोरे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Live Stock Market Updates: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी ने 23,900 का स्तर पार किया

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: विभिन्न क्षेत्रों…

Last Updated: April 10, 2026 15:56:47 IST

RCB vs RR Highlights: जुरेल-सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी, राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत, बेंगलुरु को मिली पहली हार

RCB vs RR Highlights: ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की शानदारी पारी के दम पर…

Last Updated: April 11, 2026 00:18:02 IST

KKR vs LSG Highlights: रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत, मुकुल चौधरी तूफानी फिफ्टी ठोककर बने हीरो, देखें हाईलाइट

KKR vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को…

Last Updated: April 9, 2026 23:56:59 IST

Election 2026 Highlights: असम में बंपर वोटिंग, केरल और पुडुचेरी में कितने प्रतिशत हुए मतदान?

Election 2026 Highlights: आज केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो…

Last Updated: April 9, 2026 22:28:32 IST

Stock Market Highlights: तेल की आग में झुलसा शेयर बाजार! सेंसेक्स 900 अंक धड़ाम, निफ्टी भी 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights | Share Bazaar News: लगातार पांचवें दिन अपनी बढ़त जारी रखते हुए,…

Last Updated: April 10, 2026 11:53:21 IST

DC vs GT Highlights: रोमांचक मैच में हारी दिल्ली कैपिटल्स, डेविड मिलर की मेहनत बर्बाद, गुजरात को मिली पहली जीत

DC vs GT Highlights: पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट…

Last Updated: April 8, 2026 23:48:31 IST