<

Meerut Metro Namo Bharat Highlights: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी

Meerut Metro Namo Bharat Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो के बाकी हिस्सों का उद्घाटन किया.

Meerut Metro Namo Bharat Key Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो के बाकी हिस्सों का उद्घाटन किया. जिसके बाद पूरा 82.15 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर आम लोगों के लिए खुल गया. नमो भारत और मेरठ मेट्रो प्रोजेक्ट, कुल मिलाकर लगभग 82.15 किलोमीटर (70 km एलिवेटेड और 12 km अंडरग्राउंड) के हैं, जिन्हें लगभग ₹30,274 करोड़ की लागत से बनाया गया है.

Live Updates

  • 14:35 (IST) 22 Feb 2026

    Meerut Metro Namo Bharat Live: कांग्रेस की इन हरकतों का मामला लगातार चल रहा है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Meerut Metro Namo Bharat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस की इन हरकतों का मामला लगातार चल रहा है. इन्होंने संसद में क्या किया? संसद में खुद कुछ नहीं कर पा रहे तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते, संसद चलने नहीं देते. इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है. दिल्ली में जो उन्होंने यह नंगा पन दिखाया उससे उनके सारे साथी दल चौंक गए हैं, सबने उनसे किनारा कर लिया."

  • 14:34 (IST) 22 Feb 2026

    Meerut Metro Namo Bharat Live: AI ग्लोबल समिट यह भाजपा का समारोह नहीं था-पीएम मोदी

    Meerut Metro Namo Bharat Live:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी मां को गाली देने से इन्हें कोई परहेज़ नहीं है, उन्हें भाजपा, NDA से विरोध है... लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट यह भाजपा का समारोह नहीं था और न ही भाजपा का कोई नेता वहां मौजूद था. यह देश का, देश के सम्मान का कार्यक्रम था लेकिन कांग्रेस ने परसो सारी मर्यादाएं तोड़ दी. पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है लेकिन दुर्भाग्य देखिए इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने की बजाय गाजते हैं. देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं."

  • 14:32 (IST) 22 Feb 2026

    Meerut Metro Namo Bharat Live: कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Meerut Metro Namo Bharat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने नेताओं ने वहां जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया, कितनी दरिद्र हो गई है... कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है." 

  • 14:22 (IST) 22 Feb 2026

    Meerut Metro Namo Bharat Live: देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे-पीएम मोदी

    Meerut Metro Namo Bharat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए... पूरा देश गर्व से भर गया लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए..." 

  • 14:16 (IST) 22 Feb 2026

    Meerut Metro Namo Bharat Live: दुनिया के लोगों के मन में भारत के प्रति कितनी आस्था -पीएम मोदी

    Meerut Metro Namo Bharat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप आजकल देख रहे हैं कि दुनिया के लोगों के मन में भारत के प्रति कितनी आस्था है. दुनिया के अनेक विकसित देश आज भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं. एक समय था जब कांग्रेस की सरकार चाह कर भी विकसित देशों के साथ समझौते नहीं कर पाती थी क्योंकि तब घोटालों के लिए बदनाम कांग्रेस सरकार से समझौते करने में दुनिया को हिचक होती थी लेकिन आज विकसित देश भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं... आज दुनिया को लगता है कि भारत वह ताकत है जो 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान दे सकता है."

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

KKR vs PBKS LIVE Updates: बैटिंग करने उतरी केकेआर, रहाणे के साथ फिन एलन क्रीज पर

KKR vs PBKS LIVE Score Updates | Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings 12th Match…

Last Updated: April 6, 2026 19:36:25 IST

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST