RCB vs RR Highlights: ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की शानदारी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स में बेहतरीन अंदाज में जीत दर्ज करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया. बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 201/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, RR ने इस लक्ष्य को 18 ओवर में ही 202/4 बनाकर हासिल कर लिया. राजस्थान की बल्लेबाज़ी काफी आक्रामक रही और टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी. वैभव ने 78 और जुरेल ने 81 रन बनाए.
11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 141 रन पर 4 विकेट है। टीम तेज़ी से रन बना रही है और बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही है। यशस्वी जायसवाल ने 8 गेंदों में 13 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे, लेकिन जोश हेज़लवुड की गेंद पर जितेश शर्मा को कैच दे बैठे। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार तूफानी पारी खेलते हुए 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे, उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। ध्रुव जुरेल अभी क्रीज पर डटे हुए हैं और 20 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। शिमरोन हेटमायर खाता भी नहीं खोल सके और क्रुणाल पांड्या की गेंद पर पहली ही गेंद पर आउट हो गए। कप्तान रियान पराग 5 गेंदों में 3 रन बनाकर जोश हेज़लवुड का शिकार बने। वहीं रविंद्र जडेजा 6 गेंदों में 6 रन बनाकर ध्रुव जुरेल का साथ निभा रहे हैं।
आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए अब 202 रन बनाने होंगे. रजत पाटीदार ने बेंगलुरु के लिए शानदार 63 रन की पारी खेली.
14वें ओवर में टीम का स्कोर 125/7 हो गया और इस ओवर में सिर्फ 6 रन आए. रवींद्र जडेजा ने कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. ओवर की शुरुआत में 2 रन आए, फिर लगातार सिंगल्स से स्कोर आगे बढ़ा, लेकिन आखिरी गेंद पर विकेट गिरने से टीम को बड़ा झटका लगा. इस समय क्रीज़ पर रोमारिया शफेर्ड 22 (11) रन बनाकर टिके हुए हैं, जबकिरज पाटीदार 27 (26) रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. टीम अब दबाव में है और आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की जरूरत होगी.
पांचवें ओवर में मैच का रुख पूरी तरह बदलता नजर आया, स्कोर 58/3 था और इस ओवर में सिर्फ 3 रन बने. रवि बिश्नोई ने बेहद कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया और इसी दबाव के बीच विराट कोहली का अहम विकेट भी हासिल किया. फिलहाल क्रीज पर रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या हैं और स्कोर को आगे लेकर जाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
IPL 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आमने सामने है. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इन दोनों टीमों ने मौजूदा सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम अपने शुरुआती 2 मैच जीतकर गुवाहाटी पहुंची है.
वहीं, रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम भी बेहतरीन फॉर्म में चल रही है. राजस्थान ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें से तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है. ऐसे में आज (10 अप्रैल) के मुकाबले में इन दोनों में से किसी एक टीम की जीत का सिलसिला टूटने वाला है. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बड़े मुकाबले में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी, जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते आ रहे हैं. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और अभिनंदन सिंह से सामना होगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल.
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, बृजेश शर्मा, रवि सिंह, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला.
RCB vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी हुई है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हटाया. ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों में शानदार 81 रन बनाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
RCB vs RR LIVE Updates: राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए अब 7 गेंदों में 14 रन चाहिए.
RCB vs RR LIVE Updates: राजस्थान रॉयल्स को 24 गेंदों में जीत के लिए 18 रन चाहिए. 16 ओवर के बाद स्कोर 184-4
RCB vs RR LIVE Updates: 14 ओवर का खेल खत्म हो गया है. ध्रुव जुरेल ने फिफ्टी पूरी कर ली है. टीम का स्कोर 163-4. राजस्थान को 36 गेंदों में 39 रन चाहिए.
RCB vs RR LIVE Updates: 11 ओवर का खेल खत्म हो गया है और टीम का स्कोर 141-4 है. क्रीज पर ध्रुव जुरेल 41 और रवींद्र जडेजा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.