<

RR vs MI LIVE Updates: मुंबई इंडियंस से होगी राजस्थान रॉयल्स की जंग, यहां देखें मैच से जुड़ी हर अपडेट

RR vs MI LIVE Score Updates | Rajasthan Royals vs Mumbai Indians | 13th Match Live Score Updates | RR vs MI IPL 2026 Scorecard Live: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी मंगलवार को गुवाहाटी में मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मैच के लिए आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा.

RR vs MI LIVE Updates: IPL 2026 के 13वें मुकाबले में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के सामने राजस्थान रॉयल्स (RR) की चुनौती होगी. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. ये दोनों ही टीमें इस सीजन में काफी मजबूत नजर आ रही हैं. ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार अपनी तीसरी जीत हासिल कर हैट्रिक लगाना चाहेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम पिछली हार को भुलाकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि उस मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाए थे, लेकिन वो राजस्थान के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम अलग लय में नजर आएगी. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन 2 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 1 जीत और एक हार मिली है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं.

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युधवीर सिंह चरक, विग्नेश मखाका, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव.

मुंबई इंडियंस: रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार.

Live Updates

  • 15:48 (IST) 07 Apr 2026

    RR vs MI LIVE Updates: गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट

    मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान में काली मिट्टी की पिच है, जो बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. गुवाहाटी के मैदान पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 153 का रहा है. इस मैदान पर अभी तक IPL के 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें 1 मैच धुल गया था. वहीं, 3 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने भी उतने ही मैच जीते हैं

  • 15:18 (IST) 07 Apr 2026

    RR vs MI LIVE Updates: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    हेड टू हेड की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं. इनमें से 16 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैच अपने नाम किए हैं.

  • 14:44 (IST) 07 Apr 2026

    RR vs MI LIVE Updates: MI की संभावित प्लेइंग-11

    रोहित शर्मा, रायन रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे.

  • 14:23 (IST) 07 Apr 2026

    RR vs MI LIVE Updates: RR की संभावित प्लेइंग-11

    यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई

  • 14:22 (IST) 07 Apr 2026

    RR vs MI LIVE Updates: कब-कहां खेला जाएगा मैच?

    यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जिसके लिए 7 बजे टॉस होगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, पंजाब-केकेआर को मिले 1-1 अंक

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डन्स के…

Last Updated: April 6, 2026 23:20:07 IST

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST