RR vs MI IPL 2026 Highlights: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में मुंबई की टीम को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 150 रन बनाकर मुंबई को 151 रन का लक्ष्य दिया था. चेज करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 123 रन ही बना सकी और ये मैच हार गई. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. उनके खाते में अब 6 अंक हो गए हैं.
11 ओवर के खेल के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 150 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल ने शानदार 77 रन ठोके. इसके अलावा वैभव ने भी 39 रन की पारी खेली. मुंबई इंडियंस को जीत के लिए अब कुल 151 रन बनाने होंगे. उनके पास सिर्फ 66 गेदें होंगी. देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस की टीम आज कैसा परफॉर्म करती है.
7 ओवर का खेल खत्म हो गया है और राजस्थान का स्कोर 97-2 है. यशस्वी जायसवाल ने संभलकर बल्लेबाज़ी करते हुए स्ट्राइक रोटेट की, जबकि रियान पराग ने उनका साथ दिया. इस ओवर में सिर्फ 1, 0, 1, 4, 1, 1 जैसे शॉट्स आए, जिससे कुल 8 रन ही बने. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी 39 रन बनाकर आउट हुए. ध्रुव जुरेल 2 रन ही बना सके.
बारिश के कारण मैच में देरी हुई लेकिन अब टॉस 9:55 पर होगा और मैच 10:10 बजे से खेला जाएगा. यह मैच 11-11 ओवर का होगा. हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करत रही है. राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं है. पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल ने 22 रन ठोके.
IPL 2026 के 13वें मुकाबले में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के सामने राजस्थान रॉयल्स (RR) की चुनौती होगी. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण इसमें देरी हो गई है. ये दोनों ही टीमें इस सीजन में काफी मजबूत नजर आ रही हैं. ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार अपनी तीसरी जीत हासिल कर हैट्रिक लगाना चाहेगी.
वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम पिछली हार को भुलाकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि उस मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाए थे, लेकिन वो राजस्थान के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम अलग लय में नजर आएगी. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन 2 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 1 जीत और एक हार मिली है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं.
दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युधवीर सिंह चरक, विग्नेश मखाका, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव.
मुंबई इंडियंस: रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार.
इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. उनके खाते में अब 6 अंक हो गए हैं. दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स है. बता दें कि मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में यह दूसरी हार है.
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 150 रन बनाकर मुंबई को 151 रन का लक्ष्य दिया था. चेज करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 123 रन ही बना सकी और ये मैच हार गई.
मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 6 गेंदों में कुल 35 रन चाहिए. उनके लिए जीत यहां से मुश्किल नजर आ रही है. क्रीज पर ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर हैं.
ओवर 8 में मैच ने पूरी तरह करवट ले ली. 94/6 पर पहुंच चुकी टीम पर दबाव साफ दिखाई दिया, इस ओवर में तुषार देशपांडा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए एक भी रन नहीं दिया. लगातार 6 डॉट गेंदों ने बल्लेबाज़ों को पूरी तरह जकड़ लिया.
RR vs MI LIVE Updates: 7 ओवर का खेल खत्म हो गया है और मुंबई की टीम ने 75-5 रन बनाए हैं. नमन धीर और शेरफन रदरफर्ड क्रीज पर हैं.