<

UP Budget 2026 Highlights: उत्तर प्रदेश के फाइनेंस मिनिस्टर सुरेश खन्ना ने विधानसभा में पेश किया राज्य का बजट, किए ये बड़े एलान

UP Budget 2026 Live Updates: उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपने मौजूदा कार्यकाल का आखिरी आम बजट पेश किया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में 9,12,696 करोड़ रुपये का बजट रखा है.

UP Budget 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का दसवां बजट बुधवार को विधानसभा में पेश किया गया. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह 11 बजे विधानसभा में योगी सरकार का बजट पेश किया. अगले साल विधानसभा चुनाव में जाने से पहले योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट है. पहले से ही उम्मीद थी कि बजट का आकार 9 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकता है. विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष का बजट 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का होगा. सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के अपने लक्ष्य पर मजबूती से आगे बढ़ती दिख रही है. हेल्थ से लेकर सड़कों तक, हर चीज पर काम करती दिख रही है.

Live Updates

  • 13:50 (IST) 11 Feb 2026

    UP Budget 2026 Live: यह बजट 9 वर्ष के नव निर्माण के एक नई गाथा को देशवासियों के सामने प्रस्तुत करता है-मुख्यमंत्री योगी

    UP Budget 2026 Live:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश का बजट वित्त मंत्री ने प्रस्तुत किया है। पिछले 9 साल में उत्तर प्रदेश ने अपनी धारणा बदलने के प्रयास किए हैं... ये बजट उन्हीं भावों का प्रतिनिधित्व करता है.... 9 साल में 3 गुना से अधिक उत्तर प्रदेश का बजट बढ़ा है। यह बजट थीम सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम के लिए समर्पित है। यह बजट 9 वर्ष के नव निर्माण के एक नई गाथा को देशवासियों के सामने प्रस्तुत करता है..."

  • 13:31 (IST) 11 Feb 2026

    UP Budget 2026 Live: वित्त मंत्री की इच्छा रहती है कि जल्द से जल्द बजट का जनता के लिए उपयोग हो-सतीश महाना

    UP Budget 2026 Live: उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने कहा, "आज वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश किया गया। मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री की इच्छा रहती है कि जल्द से जल्द बजट का जनता के लिए उपयोग हो... विपक्ष किस बात का विरोध कर रहा है? उन्हें पहले पूरा विस्तार से पढ़ना चाहें फिर कहें..."

  • 13:25 (IST) 11 Feb 2026

    UP Budget 2026 Live: केवल नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित की गई है43 हजार 565 करोड़ से अधिक की धनराशि-सीएम योगी

    UP Budget 2026 Live: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "बजट में 43 हजार 565 करोड़ से अधिक की धनराशि केवल नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित की गई है. 2 लाख करोड़ से अधिक की राशि पूंजीगत व्यय के लिए है... अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करने में इसकी बड़ी भूमिका होती है, यहीं से रोजगार सृजन भी होता है... ये हमारी सरकार का 10वां बजट है और पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में 10वां बजट पेश करने का अवसर प्राप्त हुआ है."

  • 13:04 (IST) 11 Feb 2026

    UP Budget 2026 Live: यूपी के बजट में आम लोगों के लिए कुछ नहीं- अजय राय


    UP Budget 2026 Live:  यूपी सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगी सरकार के बजट में लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है. सरकार पहले पिछले बजट पर श्वेत पत्र जारी करे कि उस बजट का इस्तेमाल कहां हुआ. अजय राय ने कहा कि जल जीवन मिशन में कुछ नहीं हुआ, किसी के घर में पानी नहीं जा रहा. सड़कें टूटी हुई हैं.

  • 13:03 (IST) 11 Feb 2026

    UP Budget 2026 Live: यह घाटे का बजट है- शिवपाल सिंह यादव

    UP Budget 2026 Live: समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के बजट पर कहा, "यह घाटे का बजट है। हमने भाजपा के अभी तक सब बजट देख लिए हैं, किसानों, गरीबों, युवाओं के लिए कुछ नहीं है। पूर्वांचल पिछड़ा है, पूर्वांचल, बुंदेलखंड को कुछ नहीं दिया। यह बजट सिर्फ दिखावे का बजट है। जनता को धोखा ही मिलेगा।"

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, पंजाब-केकेआर को मिले 1-1 अंक

KKR vs PBKS LIVE Score Updates | Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings 12th Match…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:39 IST

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST