<

WPL 2026 Final RCB vs DC Match Highlights: दिल्ली को हराकर आरसीबी बनी चैंपियन, डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी पर दूसरी पर किया कब्जा

डब्ल्यूपीएल फाइनल 2026 हाइलाइट्स: दिल्ली के 203 रनों के विशाल स्कोर का टारगेट आरसीबी ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया है. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दूसरी बार डब्ल्यूपीएल चैंपियन बन गई है.

डब्ल्यूपीएल फाइनल 2026 हाइलाइट्स: दिल्ली के 203 रनों के विशाल स्कोर का टारगेट आरसीबी ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया है. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दूसरी बार डब्ल्यूपीएल चैंपियन बन गई है. आरसीबी की तरफ से स्मृति मंधाना ने 87 रन और जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों की शानदार पारी खेली, अंत में राधा यादव ने विनिंग शॉट लगाकर आरसीबी को ट्रॉफी दिलाई. दिल्ली की तरफ से हेनरी को 2 विकेट और नंदनी शर्मा को 1 विकेट मिले.

इससे पहले दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा. दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक रन जेमिमा रोड्रिगेज ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 37 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. इसके अलावा, लौरा वुलफार्ड ने 44 रन, लिजेल ली ने 37 रन, हेनरी ने नाबाद 35 और शेफाली ने 20 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. आरसीबी की तरफ से सायली ने एक विकेट, अरुंधति ने एक विकेट और डी क्लर्क ने 1 विकेट लिए.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 9 बार मुकाबला हुआ है. जिसमें दिल्ली की टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है और आरसीबी की टीम 3 मैच ही जीत पाई है. इसके अलावा, इस सीजन की बात करें तो महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 2 बार मुकाबला हुआ है. जिसमें एक मैच दिल्ली और एक मैच बेंगलुरू ने जीते हैं.

दोनों टीमों के अलग-अलग प्रदर्शन की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है. दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है.

आरसीबी की प्लेइंग 11

ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष, राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकार, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, सयाली सतघारे.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

लिजेल ली, शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), निकी प्रसाद, मरिज़नने कप्प, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चराणी, मिन्नू मनी, नंदनी शर्मा.

Live Updates

  • 23:23 (IST) 05 Feb 2026

    WPL Final 2026 DC vs RCB Live Updates: आखिरी ओवर में आरसीबी को मिली जीत

    दिल्ली के 203 रनों के विशाल स्कोर का टारगेट आरसीबी ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया है. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दूसरी डब्ल्यूपीएल चैंपियन बन गई है. आरसीबी की तरफ से स्मृति मंधाना ने 87 रन और जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों की शानदार पारी खेली, अंत में राधा यादव ने विनिंग शॉट लगाकर आरसीबी को ट्रॉफी दिलाई. दिल्ली की तरफ से हेनरी को 2 विकेट और नंदनी शर्मा को 1 विकेट मिले.

  • 23:10 (IST) 05 Feb 2026

    WPL Final 2026 DC vs RCB Live Updates: दिल्ली को हराकर डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी पर आरसीबी ने जमाया कब्जा

    दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है.

  • 23:06 (IST) 05 Feb 2026

    WPL Final 2026 DC vs RCB Live Updates: आरसीबी की जीत

    आरसीबी ने 6 विकेट से महिला प्रीमियर लीग को अपने नाम कर लिया है.

  • 23:05 (IST) 05 Feb 2026

    WPL Final 2026 DC vs RCB Live Updates: आरसीबी की दोनों नई बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद

    आरसीबी की दोनों नई बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद है. डी क्लर्क और राधा यादव क्रीज पर मौजूद है.

  • 23:03 (IST) 05 Feb 2026

    WPL Final 2026 DC vs RCB Live Updates: राधा यादव का छूटा कैच

    राधा यादव का कैच छूट गया है, आरसीबी को अब जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रनों की दरकार है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Live Stock Market Updates: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी ने 23,900 का स्तर पार किया

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: विभिन्न क्षेत्रों…

Last Updated: April 10, 2026 15:56:47 IST

RCB vs RR LIVE Updates: रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी विराट कोहली की टीम

RCB vs RR LIVE Score Updates | Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals 16th Match…

Last Updated: April 10, 2026 20:10:54 IST

KKR vs LSG Highlights: रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत, मुकुल चौधरी तूफानी फिफ्टी ठोककर बने हीरो, देखें हाईलाइट

KKR vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को…

Last Updated: April 9, 2026 23:56:59 IST

Election 2026 Highlights: असम में बंपर वोटिंग, केरल और पुडुचेरी में कितने प्रतिशत हुए मतदान?

Election 2026 Highlights: आज केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो…

Last Updated: April 9, 2026 22:28:32 IST

Stock Market Highlights: तेल की आग में झुलसा शेयर बाजार! सेंसेक्स 900 अंक धड़ाम, निफ्टी भी 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights | Share Bazaar News: लगातार पांचवें दिन अपनी बढ़त जारी रखते हुए,…

Last Updated: April 10, 2026 11:53:21 IST

DC vs GT Highlights: रोमांचक मैच में हारी दिल्ली कैपिटल्स, डेविड मिलर की मेहनत बर्बाद, गुजरात को मिली पहली जीत

DC vs GT Highlights: पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट…

Last Updated: April 8, 2026 23:48:31 IST