इंडिया न्यूज़, Sidhu MooseWala Controversies :29 मई 2022 को हथियारबंद बदमाशों ने पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला का गोलियों से भूनकर मर्डर कर दिया। सिद्धू के मर्डर के बाद से पंजाब में दहशत का माहौल है। सिद्धू की मौत की खबर मिलते ही उनके चाहने वाले फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। सिद्धृ पंजाबी इंडस्ट्री का उभरता हुआ सितारा थे। जो अपने गीतों से करोड़ों लोगों को अपना फैन बना चुके हैं।
उनका गाया हर गीत ट्रेंडिंग में रहता था। सिद्धू की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही सिद्धू किसी ड्रेस को अपने गाने में पहन लेते थे तो वो युवाओं के लिए फैशन बन जाती थी। सिद्धू अपने आप में एक ब्रांड बन चुके थे। इसके साथ ही सिद्धू के साथ कई विवाद भी शुरू से चलते आ रहे हैं। कभी सिद्धू अपने बयान तो कभी अपने गीत के बोल के लिए विवाद में रहे हैं। इस लेख में हम आपको सिद्धू से जुड़े 4 विवाद के बारे में बताएंगे।
Sidhu Moosewala And Karan Aujla
सिद्धू मूसेवाला का पहला विवाद साथी सिंगर करण औजला के साथ हुआ था। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे पर निशाना साधते नजर आए। कभी अपने कमेंट्स के जरिए तो कभी अपने गानों के जरिए। अपने गानों में दोनों एक दूसरे के खिलाफ हिंसा करने के लिए भी शब्दों का प्रयोग करने लगे थे। इतना ही नहीं दोनों की बहस के कारण कई बार उनके फैंस भी आमने-सामने हो चुके हैं। जिस कारण दोनों सिंगर्स को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। जिसके बाद दोनों के बीच का विवाद कुछ शांत हुआ।
Sidhu Moosewala AK-47 Controversy
मई 2020 में सिद्धू मूसेवाला के साथ नया विवाद जुड़ा। सिद्धू को हथियारों का काफी शौक था। मई 2020 में सिद्धू के दो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। इन वीडियोस में सिद्धू को पांच पुलिसकर्मियों के साथ एके-47 और पिस्टल चलाते हुए देखा गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। सिद्धू पर भी आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी से बचने के लिए सिद्धू अंडरग्राउंड हो गया। बाद में पुलिस जांच में शामिल होने के चलते उसे जमानत दे दी गई।
Sidhu Moosewala And Sanjay Dutt
जून 2020 में सिद्धू को गाड़ी में काले शीशे इस्तेमाल करने के लिए उनका चालान किया गया। सिद्धू को लुकआउट होने के बाद भी छोड़ दिया गया था। उसके बाद जुलाई 2020 में संजू फिल्म रिलीज हुई। फिल्म के साथ सिद्धू का गाना भी रिलीज हुआ। जिसमें सिद्धू ने खुद पर लगे आरोपों को संजय दत्त पर लगे आरोपों जैसा बताया था। तब भारतीय शूटर अवनीत सिद्धू ने बंदूक परंपरा को प्रचारित करने के लिए मूसे वाला को आलोचना की थी।
Sidhu Moosewala
दिसंबर 2020 में सिद्धू मूसे वाला का नाम खालिस्तान समर्थन से भी जुड़ा था। दरअसल, मूसे वाला ने अपना एक गाने- ‘पंजाब: माय मदरलैंड’ में खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का समर्थन किया था। गाने में खालिस्तान समर्थक भरपूर सिंह बलबीर का 1980 में दिया एक भाषण के कुछ दृश्य भी शामिल किए गए थे।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : Who Was Deep Sidhu: कौन थे दीप सिद्धू? लाल किला हिंसा मामले में कैसे आया नाम?
ये भी पढ़ें : 2022 में सिद्धू मूसेवाला और दीप सिद्धू ने कहा दुनिया को अलविदा
ये भी पढ़ें : सिद्धू मूसेवाला ने पंजाबी गानों से जीता करोड़ों लोगों का दिल, पंजाब विधानसभा चुनाव में आजमाया हाथ
Connect With Us : Twitter Facebook