इंडिया न्यूज, नई दिल्ली
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषविद्
Ank 5 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022
Ank 5 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : अंक शास्त्र के अनुसार, 2022 का योग 6 है जो शुक्र ग्रह का प्रतीक है। तो अंक 5 का स्वामी ग्रह बुध है। और अंक 6 के साथ अंक 5 की न तो मित्रता मानी जाती है और न ही शत्रुता है। लेकिन 2022 में 3 बार अंक 2 है और अंक 2-अंक 5 का मित्र है। इसलिए आपको सफलता मिलने की संभावना बन रही है। इसके साथ ही अगर आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इसमें भी सफलता के योग बन रहे हैं।
यदि आप नौकरी की तलाश में विदेश जाना चाहते हैं तो तो किसी ऐसे देश में जाने की योजना बनाएं जहां के मूल निवासियों का रंग गोरा है। या फिर जिस देश का मौसम लगभग एक जैसा ही रहता है। वहीं इसके साथ ही अंक 5 वाले यदि सरकारी नौकरी में है तो आपका मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने का योग भी बन रहा है।
कपड़े के व्यापारियों को लाभ हो सकता है। वहीं अंक 5 के जो लोग हरी चीजों का व्यापार करते हैं, जैसे हरियाली वाले मैरिज गार्डन या कृषि से संबंधित लोगों को लाभ मिलने की संभवना है। इसके साथ ही यदि आप अखबार या छपाई के काम से जुड़े हैं तो आपको भी लाभ मिलने का योग बन रहा है।
अंक 5 के लोगों की लंबाई यदि सामान्य से अधिक है तो ऐसे लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। और यदि आप रात के समय में काम कर रहें हैं। तो तो हरियाली वाली जगह पर या हरे कपड़े पहनकर करें। अंक 5 वाले लोगों को सांस संबंधी समस्या का सामना भी इस साल करना पड़ सकता है।
अंक 5 के लोगों को हर बुधवार को दोपहर 12 बजे या सुबह-सुबह गुड़ के पानी से भगवान गणेश का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही गणवति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें।
Also Read : Ank 4 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : क्रोध में लिए फैसले करवा सकते हैं नुकसान
Also Read : Ank 3 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : इस साल स्वास्थ्य का रखें खास ख्याल
Also Read : Ank 2 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : धन संबंधी मामलों में हो सकता है लाभ, उधार देने से बचें
Also Read : Ank 1 ke Liye Kaisa Hoga Naya Saal : 2022 का योग 6 जो है शुक्र ग्रह का प्रतीक
Connect With Us : Twitter Facebook