Hindi News / Live Update / Bigg Boss 15 Update 18

Bigg Boss 15 Update नेहा धूपिया अपनी अदालत में लगाएंगी करण कुंद्रा की क्लास

इंडिया न्यूज, मुंबई: Bigg Boss 15 Update: टीवी रियल्टी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की गिरती टीआरपी को पटरी पर लाने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। शो में एक्स कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने जबरदस्त तड़का लगाया है। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha […]

BY: Prachi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Bigg Boss 15 Update: टीवी रियल्टी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की गिरती टीआरपी को पटरी पर लाने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। शो में एक्स कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने जबरदस्त तड़का लगाया है। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाएंगी और उनको एनर्जी और एंटरटेनमेंट का डोज देते हुए नजर आएंगी।

शो के अपकमिंग एपिसोड में नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज से घरवालों की क्लास लगाएंगी। घर में नेहा धूपिया की अदालत लगेगी और कठघरे में कई कंटेस्टेंट्स खड़े हुए नजर आएंगे। शो का प्रोमो वीडिया भी सामने आ गया है। प्रोमो में नेहा की अदालत में सबसे पहले करण कुंद्रा और उमर रियाज कटघरे में नजर आ रहे हैं।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Bigg Boss 15

(Bigg Boss 15 Update) अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस 15 में पहली बार सुनील शेट्टी एंट्री करेंगे

वहीं प्रोमो में नेहा करण से पूछेंगी कि 8 हफ्ते हो गए आपने क्या किया? इसपर करण कहेंगे कि मैंने प्यार किया। करण के जवाब पर नेहा उन्हें कहेंगी वो भी नहीं खुलकर किया। इसके बाद नेहा उनसे आगे कहेंगी- ऐसे क्यों रहता है चौड़ में आ जाना। करण के बाद नेहा धूपिया निशांत की क्लास लगाते हुए नजर आ रही हैं।

नेहा निशांत से कहती हैं- जीतना आप चाहते नहीं है। इस पर निशांत कहते हैं-भूख है, लेकिन नेहा उनकी बात पर कहती हैं- दिख नहीं रही है। जो एंटरटेन नहीं करेगा उसको गुड बाय। वहीं बता दें कि शो के अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस 15 में पहली बार सुनील शेट्टी एंट्री करेंगे। सुनील शेट्टी यहां स्टेज पर सलमान खान संग डांस और मस्ती करेंगे और फिर कंटेस्टेंट्स संग मस्ती मजाक करते हुए दिखाई देंगे। शो का अपकमिंग एपिसोड कुल मिलाकर काफी धमाकेदार होने वाला है।

Read More: Film 83 New Poster वर्ल्ड कप में पहली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाती दिखी इंडियन क्रिकेट टीम

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

bigg boss 15Bigg Boss 15 UpdateNeha Dhupia

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue