Hindi News / Live Update / Happy Birthday Janhvi Kapoor

Happy Birthday Janhvi Kapoor अनदेखी तस्वीर शेयर कर खुशी कपूर ने यूं किया बर्थडे विश

इंडिया न्यूज, मुंबई: Happy Birthday Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज यानी 6 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर जाह्नवी पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस को उनकी बहन खुशी कपूर ने भी एक खास अंदाज में विश किया है। इस मौके पर […]

BY: Prachi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Happy Birthday Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज यानी 6 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर जाह्नवी पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस को उनकी बहन खुशी कपूर ने भी एक खास अंदाज में विश किया है। इस मौके पर एक्ट्रेस पर उनके फैमिली और फें्रड्ज दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

यहां तक कि फैंस ने जान्हवी के लिए सोशल मीडिया पर बर्थडे विशेज की बाढ़ ला दी है। अब जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर (sister khushi kapoor) ने भी उनको एक खास अंदाज में विश किया है और एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। बता दें कि रविवार को खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में बहन के लिए एक क्यूट सा पोस्ट साझा करते हुए अपने बच्चपन की यादों को शेयर किया है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

sister khushi kapoor shared unseed childhood photo

Also Read: Janhvi Kapoor Birthday पापा बोनी कपूर ने जाह्नवी को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

तस्वीर में जान्हवी और खुशी स्माइल करते हुए कैमरे के लिए पोज करते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर से ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी ट्रिप पर गई हैं और खूब एंजॉय कर रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए खुशी ने कैप्शन में लिखा, “जो मेरे लिए सब कुछ है उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं।” आपको बता दें कि जान्हवी कपूर ने साल 2018 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

शशांक खैतान की फिल्म ‘धड़क’ उनकी डेब्यू फिल्म थी, जिसमें उनके साथ इशान खट्टर नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए श्रीदेवी ने उन्हें ट्रेनिंग दी थी। शूटिंग के दौरान ही जाह्नवी ने कत्थक भी सीखा था। इसके अलावा जान्हवी अब तक ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ और ‘रूही’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। वह जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी को ‘तख्त’, ‘मिली’ और ‘दोस्ताना 2’ में भी अभिनय करते दिखेंगी।

Read More: Karishma Tanna Latest Bold Photoshoot पैंट के बटन खोलकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

Read More: Janhvi Kapoor Birthday पापा बोनी कपूर ने जाह्नवी को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Tags:

Janhvi KapoorJanhvi Kapoor Birthday
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue